बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का चार दिवसीय अभियान शुरू,चम्मच से पिलाई जा रही खुराक
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का चार दिवसीय अभियान बुधवार को शुरू हुआ। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह ने एक साल एव दो साल के बच्चों को विटामिन ए की छः माही खुराक पिला कर इस अभियान की शुरुवात की।
कोरोना काल मे बेहतर इम्युनिटी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी छः माही अभियान के तहत यह कार्यक्रम 26 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक चलेगा। डॉ. एसके सिंह ने बताया कि 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों कोपौष्टिक आहार के साथ ही उनके लिए विटामिन ए की खुराक देना जरूरी है।इस खुराक से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कुपोषण में कमी भी आती है। विटामिन ए की कमी से बच्चे लगातार बीमार पड़ते हैं। आंखें कमजोर होती हैं। यह जानलेवा भी बन जाता है।उन्होंने अपील किया कि सभी माता...









