Tuesday, March 10

सीमांचल

वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

वन्दे भारत मिशन के तहत 30 जून तक ही नेपाल से भारतीय नागरिकों की होगी वतन वापसी ,अब तक पहुंचे 18 हजार भारतीय

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों के लौटने की प्रक्रिया आगामी 30 जून तक ही जारी रहेगी।इसके बाद बीरगंज-रक्सौल एकीकृत चेक-पोस्ट के माध्यम से नेपाल से भारतीय नागरिकों का आगमन बन्द कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी बीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास कार्यालय ने दी है। बताया गया है कि बीरगंज के रास्ते अब तक लगभग 18000 भारतीयों के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया 17 जून 2020 तक पूरी कर ली गई है। महावाणिज्य दुतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने बताया कि वतन वापसी के सभी इच्छुक भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बीरगंज में एकीकृत चेक पोस्ट (आइसीपी) पर पहुँचें। विराट नगर - जोगबनी में भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रकिया 26 मई, 2020 को शुरू की गई थी। जो 30 जून, 2020 को समाप्त होने की उम्मीद है।बताया गया है कि शुरुआती सप्ताह क...

नव युवक संग़ठन ने कैंडल जुलूस निकाल कर शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नव युवक संगठन के युवाओं ने शहर के कौड़िहार चौक पर कैंडिल जुलूस निकालने के साथ चीन से लड़ते हुए लद्दाख सीमा के गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट मौन रख कर शहीद जवानों को याद किया गया और कहा गया कि शहीद जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नही जायेगी। वही,इस मौके पर संगठन सदस्यों ने चीन के सभी समानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का संकल्प लिया।मौके पर सहाबुद्दीन,विवेक सर्राफ,राधामोहन फ़ख्रुज़्ज़मा,दीपक कुमार,गोविंद कुमार,शहबाज़ आलम,सन्नी कुमार,राजन कुमार,विक्रम कुमार,सनोज कुमार, गुड्डू कुमार आदि ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम युवा देश की रक्षा के लिए मोर्चा संभालने को तैयार हैं।चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। ...
चकिया रेल ब्लास्ट कांड में शामिल हार्ड कोर नक्सली रामचन्द्र महतो गिरफ्तार!

चकिया रेल ब्लास्ट कांड में शामिल हार्ड कोर नक्सली रामचन्द्र महतो गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पुलिस व एसएसबी के जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एएसपी अभियान एचएस गौरव के नेतृत्व में एसटीएफ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने कई वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली रामचंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। https://youtu.be/ZgkEqiQQpEQ वर्ष 2014 में जिले के चकिया से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर हरपुर नाग रेलवे हॉल्ट के समीप हुए ट्रेन ब्लॉस्ट मामले में मोतिहारी पुलिस को उक्त नक्सली की तलाश थी। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जिले के नेपाल सीमावर्ती दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में की है। छापेमारी दल में एसएसबी32 वीं बटालियन सहित एसटीएफ एवं मोतिहारी पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली से पुलिस टीम पुछताछ में जुटी है। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कई कांडों का खुलासा होने की संभावना बढ़ गई...
अरविंद कुमार सिंह प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत !

अरविंद कुमार सिंह प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।उन्हें बिहार प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश महामंत्री कैप्टन जय शंकर झा के द्वारा मनोनीत किया गया। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद झा अधिवक्ता के अनुशंसा पर कैप्टन जयशंकर झा ने अरविंद सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनयन से रक्सौल में खुशी की लहर और बधाइयां देने वाले का तांता लगा। बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमा...
पुलिस ने भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आइसा छात्र नेता समेत 11 को दबोचा,जांच शुरू!

पुलिस ने भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आइसा छात्र नेता समेत 11 को दबोचा,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के सीमाई क्षेत्र अंतर्गत घोड़ासहन में गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में भारी मात्रा में आर्म्स के साथ आईसा छात्र नेता मणिभूषण कुशवाहा समेत 11सन्दिग्ध लोगो को गिरफ्तार किया है।इस दौरान घर से पुलिस ने तीन पिस्टल, दो कट्टा, इकतीस जिंदा कारतूस,सात मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।घोड़ासहन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आईसा छात्र नेता के घर कुछ संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हरकत में है।इसके बाद घोड़ासहन पुलिस ने टीम बनाकर आईसा छात्र नेता के घर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने हथियारों के साथ ग्यारह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।और जल्द ही इनके योजना व उद्देश्य का भंडाफोड़ करेगी। ...
बलुआ गुआबारी बांध की हो रही मरम्मत कार्य को नेपाल ने रोका,बढ़ सकता है तनाव!

बलुआ गुआबारी बांध की हो रही मरम्मत कार्य को नेपाल ने रोका,बढ़ सकता है तनाव!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चीन से हिंसक झडप के मामले के बीच फिर से नेपाल ने आंख दिखानी शुरू कर दी है. नेपाली सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर बिहार द्वारा बनाये जा रहे बांध का निर्माण रूकवा दिया है. मामला पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना प्रखण्ड का है. जिले के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने बिहार सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी है. बलुआ गुआबारी में तटबंध बनाने पर रोक लगायी मिली खबर के मुताबिक नेपाल ने भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में हो रहे तटबंध निर्माण पर आपत्ति जताते हुआ काम रूकवा दिया है. नेपाली अधिकारियों ने पूर्वी चंपारण के ढाका में बनाये जा रहे नदी के तटबंध को नो मेंस लैंड एरिया बताते हुए बलुआ गुआबारी में जारी तटबंध निर्माण पर रोक लगा दी है.पूर्वी चंपारण के अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत कर इस मामले का हल करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी. जिले के ...
टीसीसी ने टायर व ठेला से माल ढुलाई में अवरोध पर बीरगंज कस्टम व उद्योग वाणिज्य संघ का किया ध्यानाकर्षण

टीसीसी ने टायर व ठेला से माल ढुलाई में अवरोध पर बीरगंज कस्टम व उद्योग वाणिज्य संघ का किया ध्यानाकर्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल के लिए माल ढुलाई में टायर व ठेला पर प्रतिबंध से नाराजगी, आंदोलन की तैयारी रक्सौल।(vor desk)।कोरोना काल मे नेपाल का रवैया बदला हुआ है।उन्हें टायर गाड़ी में भी कोरोना दिख रहा है,सो उन्होंने इस पर रोक लगा रखा है।अब ठेला में भी उन्हें कोरोना दिख रहा है।लिहाजा,टायर गाड़ी व ठेला चला कर जीवन जीने वाले लोग परेशान है और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।इसकी तैयारी भी शुरू है।इधर,इनके दुख दर्द और समान ढुलाई की समस्या को देखते हुए रक्सौल टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स भी इनके समर्थन में उतर आया है।टीसीसी के अध्यक्ष अरुण कुमार व सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नेपाल के बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष को एक पत्र लिख कर नेपाली कस्टम (भंसार), बीरगंज के चीफ द्वारा टायर गाड़ी व ठेला पर प्रतिबंध लगाने के संबंध होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग मांगा है।साथ ही पहल की मांग की...
छात्र राजद ने चीन से लड़ते हुए शहीद भारतीय सैनिकों की याद में निकाला कैंडल मार्च,दी श्रद्धांजलि!

छात्र राजद ने चीन से लड़ते हुए शहीद भारतीय सैनिकों की याद में निकाला कैंडल मार्च,दी श्रद्धांजलि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चीन से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिकों को छात्र राजद ने श्रद्धाजंलि दी है।कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। छात्र राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मुकुल आनन्द के नेतृत्व मे शहीदों के याद में कैंडल मार्च भी निकाला।रक्सौल के बाट्टा चौक से निकली यह कैंडल मार्च नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई।इस दौरान चीन के खिलाफ नारे भी लगे।चीनी समानो के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। इस मौके पर छात्र राजद के जिला प्रभारी आदित्य शेखर, रोहित कुमार, सौरभ,सुबोध कुमार,अभिशेक गुप्ता, आदि मौजूद थे। मौके पर सम्बोधन में मुकुल आनन्द ने कहा कि वीर जवानो से चीन न टकराये नही, तो ,भारतीय जवान यदि अपना धैर्य खो बैठे तो अन्दर घुसकर चीन का नेस्ताबुद कर देंगे। इधर,दल ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी गई।कहा गया कि छोटे शहर के होने के कारण उन्हें हीन दृष्टि से देखा गया। इसके चलते उन्...
बजरंग दल हिंदुस्तान ने चीन से लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि,मोबाइल से चीनी एप्लिकेशन किया डिलीट!

बजरंग दल हिंदुस्तान ने चीन से लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि,मोबाइल से चीनी एप्लिकेशन किया डिलीट!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बजरंग दल हिंदुस्तान के द्वारा कोइरीया टोला चौक त्रिलोकी नाथ मंदिर के प्रांगण में एक श्रद्धांजलिसभा का आयोजन किया गया,जिसमे चीनी सैनिकों के द्वारा भारतीय सेना पर किये गए कायराना हमले की निंदा की गई। जिसमें देश के 20 सैनिक वीर गति को प्राप्त हो गए हैं।कहा गया कि देश से इतने सैनिक को वीर गति को प्राप्त होना एक अपूर्णीय क्षति है।इस सदमे से पुरा देश काफी आहत में है। इस दौरान एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें दल के सभी कार्यकर्ता सहित शहर के अनेकों लोगो ने अपना नतमस्तक होकर उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा का आयोजन सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए जिला अध्यक्ष जीतेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा, प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार, मंकेश्वर शर्मा,प्रेम गुप्ता,अभिषेक बरनवाल,रामपुजारी,अरूनेष कु...
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन, पूर्वी चंपारण की एक बैठक रक्सौल के कॉलेज स्थित नव ज्योति आवासीय विद्यालय परिसर में हुई।जिसकी अध्यक्षता शहर के वरीय शिक्षक शह नव ज्योति विद्यालय के निदेशक शिवपूजन पटेल ने किया।बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार किया गया।जिसमें बंदी के दौरान के स्कूल फीस,निजी स्कूलों के शिक्षको की स्थिति, स्कूल भाड़ा,वेतनादि,महामारी से बच्चों की सुरक्षा के साथ ही उनके शिक्षण कार्य आदि विषयों पर गहन विचार किया गया।साथ ही संघ के अध्यक्ष डॉ0 सुशील कुमार सिंह ने सरकार से यह मांग की कि आरटीई के बकाए पैसो का शीघ्र भुगतान किया जाए और इस कोरोना काल मे निजी स्कूल के शिक्षको को भी आर्थिक मदद करके भुखमरी से बचाया जाए।बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की एक विस्तृत बैठक 20 जून को किया जाए ।उस दिन संघ के जिले भर के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।और बैठक के बा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!