रक्सौल में बढ़ रहे संदिग्ध मौत से हड़कम्प,जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने लिखा डीएम को पत्र!
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में एक पर एक असमायिक मौत ने लोगों की नींद उड़ा दी है।अब इस मामले की जांच की आवाज उठने लगी है।क्योंकि, इसमे कोरोना से भी मौत की आशंका से इनकार नही किया जा सकता।
पिछले दस दिनों में कम से चार पांच मौत ने लोगों को झकझोर दिया है।क्योंकि, इसमें पांच मौत वार्ड 12 व इससे लगे इलाके से जुड़ा है।वार्ड 12 में कण्टोमेन्ट जोन घोषित है।
बताया गया है कि वार्ड 12 में पहले एक युवती संक्रमित पाई गई।उसके बाद 212 लोगों की सेमपीलिंग हुई।दो दिनों बाद चार लोगों की रिपोर्ट आ गईं।जिसमे उक्त युवती व उसके माता पिता व बहन शामिल थे।लेकिन,बाद में रिपोर्ट काफी विलम्ब से आई।करीब दस दिनों पर दस लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। तब स्वास्थ्य विभाग ने फोन पर मरीजो की ट्रेकिंग की।लेकिन,कोई टीम सर्वे,फॉलोअप व सेमपीलिंग के लिए नही पहुंची।उस...









