नवम्बर का राशन वितरण की मांग व लूट खसोट के खिलाफ़ राजद का विरोध प्रदर्शन, आदापुर बीडीओ मुर्दाबाद का गुंजा नारा
आदापुर।( vor desk )। राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी के नेतृत्व में आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के ख़िलाफ़ जुलूस निकाला गया।जो श्यामपुर बाजार होते हुए आदापुर प्रखंड कार्यालय तक गया।कार्यक्रम में विशाल जनसमूह का नेतृत्व करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने नवम्बर का राशन तुरंत निर्गत करने की मांग की।
इंकलाब जिंदाबाद एवं बीडीओ मुर्दाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक ऑफिस का घेराव भी किया।जहाँ बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
इसके बाद यह जुलूस राजद कार्यालय पर जनसभा के रूप में परिणित हो गया।जहाँ सभी ने नवंबर के माह का राशन अविलंब निर्गत करने की मांग की एवं भ्रस्टाचारी बीडीओ को बदलने की मांग की।कार्यक्रम में नेता रवि मस्करा ने कहा कि यह मांग सिर्फ आदापुर प्रखंड हेतु नहीं बल्कि रक्सौल प्रखंड हेतु भी है।वहाँ भी राजद...









