Monday, September 7

सीमांचल

विहिप के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान का प्रबंधन “धनुष’ ऐप से,रक्सौल में    शुरू हुआ अभियान

विहिप के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान का प्रबंधन “धनुष’ ऐप से,रक्सौल में शुरू हुआ अभियान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान आज शुक्रवार 15 जनवरी से 27 फरवरी तक के लिए शुरू हुआ।इस महाअभियान को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमे अन्य राम भक्त इस अभियान से जुड़ कर इसे सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दे रहे है।इस अभियान के तहत वार्ड नंबर-13 के इस अभियान के वार्ड प्रमुख कमलेश कुमार ने अपने वार्ड के सातों माई मंदिर में पूजा अर्चना कर इस अभियान का उन्होंने किया शुरुवात। जिसमे कमलेश कुमार ने बताया कि इस अभियान को ले कर नगर तथा नगर के गांवों में एक- एक टोली बनाई गई है। नगर पालिका में 25 वार्ड में 25 प्रमुख बनाये गए है। जिसमे वे टोली श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण एक एक घर से लेना है। ऐसे ही शहर के एक एक परिवार तक पहुचना है।मकर संक्रांति से शुरू हो रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान का प्...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया महावाणिज्यदूत के साथ बैठक,’कोविन’पर केंद्रित था रक्सौल दौरा

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया महावाणिज्यदूत के साथ बैठक,’कोविन’पर केंद्रित था रक्सौल दौरा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कोविन यानी कोविड पर विजय पर केंद्रित था रक्सौल दौरा *महावाणिज्य दुत नितेश कुमार के साथ सीमा के हालातों पर हुई गहन चर्चा,सीमा क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की पहल शुरू रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक गुरुवार को रक्सौल पहुंचे।इस दौरान उन्होंने भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार के साथ रक्सौल स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास परिसदन में एक बैठक की।जिसमे सीमा क्षेत्र के विभिन्न मसलों व हालातो पर चर्चा परिचचर्चा की।उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा सील रहने का मामला भारत सरकार के प्राधिकार में है।लेकिन,जनभावनाओं से महावाणिज्यदूत व अन्य वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया हूँ। उन्होंने कहा कि बैठक में बाढ़,अतिक्रमण व रैन बसेरा की समस्या को ले कर चर्चा हुई है।पुनः एक बैठक सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ होगी। उन्होंने बताया कि कोविड टिकाकरण को ले कर आगामी 16 जनवर...
मौलवी व फौकानिया की परीक्षा में कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन,रक्सौल प्रशासन लापरवाह!

मौलवी व फौकानिया की परीक्षा में कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन,रक्सौल प्रशासन लापरवाह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में चल रहे मौलवी और फौकानिया कि परीक्षा को लेकर सरकार पूरी तैयारी के साथ इस कोरोना महामारी में परीक्षा करा रही है। जिसमे सरकार की गाइड लाइन के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आएंगे। लेकिन आज गुरुवार को चौथे दिन की परीक्षा में रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नियमों की उलंघन साफ साफ दिखता नजर आया।परीक्षा देने आई परीक्षार्थियों की लंबी कतार दिखी। कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था। बिना मास्क के और बिन दूरी बनाए लंबी कतार में खड़ी थी। कोई भी शिक्षक या पुलिस कर्मी भी सोशल डिस्टेंसी का पालन कराते हुए नही दिखे। हजारीमल हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर इतनी लंबी कतार में इन महिला परीक्षार्थियों के बीच एक भी महिला पुलिस कर्मी भी नजर नही आई।जबकि परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और मास्क, ग्लब्स ,सेनेटाइज लेकर केंद्र पर...
कड़ी सुरक्षा के बीच ‘कोवीशिल्ड’ की पहली खेप पहुंची रक्सौल,16 जनवरी से लगेगा टीका!

कड़ी सुरक्षा के बीच ‘कोवीशिल्ड’ की पहली खेप पहुंची रक्सौल,16 जनवरी से लगेगा टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है।साथ ही आगामी 16 जनवरी से टीकाकरण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।शुक्रवार से प्रथम सूची के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को विभागीय मैसेज आने लगेगा।रक्सौल के अनुमंडलीय अस्पताल व एसआरपी हॉस्पिटल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।जिसके लिए मेडिकल टीम का गठन कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।यह टीम 16 जनबरी को कोविड शील का टीका लगाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रतिरक्षण भंडार से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह रक्सौल अनुमंडल उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह ने 156 वायल वैक्सीन प्राप्त किया । कोरोना वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त होने पर डॉ एस के सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना की टीका लगाया जाएगा। इसके लिये रक्सौल में अभी दो जगह चिन्हित किया है एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूसरा एसआरपी हॉस्पिटल में सभी स्तर के ला...
आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को ले कर कैंडल जुलूस, डीएसपी सागर झा ने किया पीड़ितो से मुलाकात!

आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को ले कर कैंडल जुलूस, डीएसपी सागर झा ने किया पीड़ितो से मुलाकात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों के समर्थन में श्यामपुर चौक पर जारी अनवरत धरना के बीच गुरुवार को रक्सौल डीएसपी सागर कुमार झा ने धरनास्थल पहुंच पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान बारी-बारी से पीड़ितों का बयान लेने के बाद डीएसपी के द्वारा मामले में अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरनार्थियों से वार्ता के दौरान धरना समाप्त करने की अपील की। साथ ही मामले में पीड़ितों से लिखित कार्यालय में आकर देने की बात कही। वहीं धरना पर डटे पीड़ितों के परिजनों व समर्थकों के द्वारा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होने तक वैधानिक ढंग से अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है। इस बाबत पूछे जाने पर डीएसपी श्री झा ने दूरभाष पर बताया कि श्यामपुर चौक पर धरना जारी होने की सूचना उन्हें मिली है, जिसके बाद वे धरनास्थल पहुंच पीड़ितों से मामले में जानकारी हासिल कर कार्यालय पहुं...
आदापुर के आंध्रा गांव में अचानक हुई आगलगी की घटना में हजारों की क्षति

आदापुर के आंध्रा गांव में अचानक हुई आगलगी की घटना में हजारों की क्षति

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।थाना क्षेत्र के आंध्रा गांव निवासी स्व.नगीना साह की पत्नी मुसमात ललिता देवी के झोपड़ीनुमा घर में गुरुवार की दोपहर में अचानक आगलगी हो गई।जिसमें घर समेत अन्य सम्पति जलकर खाक हो गया। बताया गया कि इस घटना में हजारों की सम्पति सहित घर मे रखे गए कपड़ा, अनाज व नगद सहित पूरा का पूरा सामान अगलगी की घटना में स्वाहा हो गया है। वहीं बगल में स्थित ओमप्रकाश दुबे का घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीण रोबिन पाठक ने बताया कि जिस समय अगलगी की घटना हुई उस वक्त घर के सभी सदस्य घर में ताला जड़ गांव में गए थे। तबतक उक्त घटना में सभी सामान धु धुकर जलते देख ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाया गया। जिसके कारण अन्य लोगों के घरों को नुकसान होने से बचाया जा सका। ...
मकर संक्रान्ति के अवसर पर”बजरंगदल हिन्दुस्तान”ने आयोजित किया खिचड़ी भोज

मकर संक्रान्ति के अवसर पर”बजरंगदल हिन्दुस्तान”ने आयोजित किया खिचड़ी भोज

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर में मकर संक्रान्ति पर्व को पूरे धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर बजरंग दल हिंदुस्तान द्वारा आस पास के गाव और कस्बों में रह रहे निर्धन,गरीब बस्ती के लोगो को निमंत्रण देकर भोज कराया गया।मौके पर दल के प्रदेश अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा ने कहा कि पूरे एक माह के बाद खरमास महीने का अन्त होता है,इसे समाप्ति के बाद हिन्दू धर्म में फिर से नए नय कार्य का शुभारम्भ होता है।मौक़े पर प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि इस दिन भगवान सूर्य नारायण उत्तर दिशा की तरफ प्रयाण करते हैं, उस दिन उतरायण (मकर संक्रांति) का पर्व मनाया जाता है, इस दिन से अंधकारमयी रात्रि कम होती जाती है और प्रकाशमय दिवस बढ़ता जाता है,उत्तरायण का वाच्यार्थ है कि सूर्य उत्तर की तरफ, लक्ष्यार्थ है आकाश के देवता की कृपा से ह्दय में भी अनासक्ति करनी है | अर्थात् हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सारे शुभ कार...
रक्सौल के भलुवाहां में मकर सक्रान्ति पर मेला का आयोजन,भेड़ की लड़ाई देखने उमड़े लोग!

रक्सौल के भलुवाहां में मकर सक्रान्ति पर मेला का आयोजन,भेड़ की लड़ाई देखने उमड़े लोग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के भलुवाहां हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति के अवसर पर भेड़ की लड़ाई का आयोजन हुआ।रक्सौल प्रखंड के पनटोका पंचायत के भलुवाहां ग्राम मे भेड़ की लड़ाई के एक दिवसीय मेला का उद्धघाटन रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 के जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार साह के द्वारा फीता काटकर किया गया।इस मौके पर मेला के अध्यक्ष सिकन्दर यादव जी,समाजसेवी उमेश चौरसिया( एडवोकेट ),असेसर यादव ,पन्नालाल यादव ,रामटहल यादव ,संजु यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। क्या है मेले की खासियत इस मेला मे पूर्वी चंपारण समेत पश्चिमी चंपारण व नेपाल देश की कई गांव ईलाका से भेड़ आता है,और भेड़ा का एक दूसरे से लड़ाया जाता है। इस भेड़ के लड़ाई को क्षेत्र के आस-पास के सभी गांवो के नागरिक बहुत उत्साह के साथ देखते हैं,और आनंद उठाते है। ...
इग्नू को नैक में ए  ++ग्रेड मिलने से हर्ष,रक्सौल केसीटीसी केंद्र पर बंटी मिठाई !

इग्नू को नैक में ए ++ग्रेड मिलने से हर्ष,रक्सौल केसीटीसी केंद्र पर बंटी मिठाई !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित के सी टी सी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई ।जिसमें इग्नू को नैक में A ++ ग्रेड मिलने पर इग्नू परिवार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी गई ।प्रोफ़ेसर सिन्हा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नैक मूल्यांकन कराने वाला इग्नू भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है । आज सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि नैक का सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्ति इग्नू के ऑनलाइन नामांकन, कदाचार मुक्त परीक्षा, निष्पक्ष मूल्यांकन तथा पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है ।बैठक में निकट भविष्य में काउंसलरों की कार्यशाला, असाइनमेंटों का मूल्यांकन तथा इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में नैक मूल्यांकन के दौरान अपनी तैयारी हेतु क्षेत्री...
मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन

मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। हिन्दू धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को रकसौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद -कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी राम बाबू यादव के आवास पर दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से प्रखंड के मुखिया पति नायाब आलम,राम नारायण राय,मधु सिंह,पूर्व प्रमुख असलम साहेब,ब्रज भूषण पांडेय,पंकज वर्णवाल,शिव पूजन प्रसाद ,अब्दुल हाफिज अंसारी ,जय किशोर यादव,मोतीलाल यादव,मोहम्मद कमरुद्दीन,रंजीत सिंह,सुनील कुशवाहा,लाल बाबू सिंह,ध्रुव श्रीवास्तव,शशि सर्राफ,सुरेश सिंह,कृष्णा नेता,चुन्नू सिंह,अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे । वही भोज के बाबत कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रत्याशी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर वे प्रत्येक साल दही चूड़ा का भोज आयोजन करके लोगो को मुबारक बाद देते है साथ ही नववर्ष के प्रथम मास में इस पहले पर्व को सौहार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!