Tuesday, June 16

सीमांचल

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दिखा त्रिकोणीय मुकाबला, शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दिखा त्रिकोणीय मुकाबला, शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला दिखा।वहीं, गुरुवार को यह चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल के प्रखंड कार्यालय परिसर मे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम के पांच बजे संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रक्सौल मे कुल 101मतदाता है।जिसमे मात्र 77 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव मत पत्र के जरिये हुआ।रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार रक्सौल सीओ विजय कुमार व हरैया थानाध्यक्ष गौतम के देख रेख में चुनाव हुए।चुनाव मैदान में सीपीआई के केदारनाथ पाण्डेय,बीजेपी के चंद्रमा सिंह, जनता दल राष्ट्रवादी से अवधेश कुमार,निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रो0 रणजीत कुमार, अनुजा सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, गणेश प्रसा...
लाभुक से जबरन पैसा ले रहे दलाल को रामगढ़वा के बेला गावँ के ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

लाभुक से जबरन पैसा ले रहे दलाल को रामगढ़वा के बेला गावँ के ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पुलिस कर रही है मामले की जांचरामगढ़वा ।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के कटगेन्वा गाँव के एक महिला पीएम आवास लाभुक से एक दलाल को जबरन 5 हजार रुपया लेना भारी पड़ गया ।जबरन पैसा लेने वाले को ग्रामीणों ने दलाल को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसके बाद लोगो ने पुलिस को हवाले कर दिया ।इस बाबत रामगढ़वा थाना में आये लाभुक लखपति देवी के भतीजा नारायण कुमार ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि मेरी चाची लखपति देवी मेरे साथ पीएम आवास का तीसरा क़िस्त के रूप में खाता में आये 40 हजार रुपये सेंट्रल बैंक पटनी में निकासी करने गुरुवार को आई थी जब पैसा निकाल कर बैंक के नीचे आयी तो पीएमआवास के बेला पंचायत के सहायक अरविंद कुमार के दलाल आदापुर के बेल्दरवा गाँव निवासी अनिल कुमार को पैसा के साथ पकड़ लिया और पकड़ कर रामगढ़वा पुलिस को सुपुर्द किया ।पकड़े गए दलाल अनिल कुमार ने बताया कि वह सहायक अरविंद कुमार का पैसा ...
पर्व को देखते हुए 7 महिने बाद भारत सरकार ने बॉर्डर खोला,नेपाल सरकार की रोक जारी!

पर्व को देखते हुए 7 महिने बाद भारत सरकार ने बॉर्डर खोला,नेपाल सरकार की रोक जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत सरकार ने की औपचारिक घोषणा,गुरुवार की सुबह से चालू हुई आवाजाही नेपाल सरकार ने अब नही की है औपचारिक घोषणा,बावजुद आम लोगों की आवाजाही शुरू रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल के बीच बन्द बॉर्डर गुरुवार से खुल गया । कोरोना को लेकर मार्च 2020 से भारत नेपाल बॉर्डर बन्द किया गया था।बॉर्डर खुलने के बाद आमजन आ जा रहे हैं।फिलहाल,नेपाली सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाइक या अन्य साधनों को नही आने जाने दिया जा रहा है।लोग पैदल आ जा रहे हैं।बावजूद,बॉर्डर पर चहल पहल बढ़ गई है। लेकिन, नेपाल सरकार द्वारा बॉर्डर खोलने की घोषणा नही होने से असमंजस है।नेपाल सरकार पर बॉर्डर खोलने के लिए दवाब बढ़ गया है।बता दे कि नेपाली मीडिया ने नेपाल सरकार के हवाले से पिछले दिनों यह साफ किया था कि नेपाल बॉर्डर छठ बाद तक यानी 15 नवम्बर तक बन्द रहेगा। इधर,रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन ...
महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को किया जाएगा नियमित- रामबाबू यादव

महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को किया जाएगा नियमित- रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। साथ ही समान काम समान वेतन के अंतर्गत शिक्षकों को उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी राम बाबू यादव ने नियोजित शिक्षकों की एक सभा कर कही ।साथ ही श्री यादव ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि शिक्षक समाज सुधारक का कार्य करते हैं आप वो लोग हैं जो देश के लोगों को शिक्षित बनाते हैं और इंसान को इंसान की पहचान दिलाते हैं और ऐसे में आप लोगों पर हुए हमले का माकूल जवाब दिया जाए।साथ ही श्री यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह नीतीश की निकम्मी सरकार लगातार शिक्षकों को नजरअंदाज करती रही है और उन्हें उनके हक से वंचित करती रही है ।ऐसे में अगर जनता ने मौका दिया और महागठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित ही रूप से नियोजित शिक्षकों को नियमित कर दिया जाएगा और उन्...
शहीद पुलिसकर्मियों को एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजली

शहीद पुलिसकर्मियों को एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन( पंटोका) के प्रांगण में कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।जिसमे शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को 21 पुलिसकर्मियों पर लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना ने हमला किया। जिसमें हमारे 10 बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हो गये। तभी से 21 अक्टूबर के दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम अपने बहादुर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं,जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। बताया गया कि पिछले 01 वर्ष में 264 पुलिसकर्मी शहीद हुए। जिसमें एसएसबी के 15 शहीद हुए।जिन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी। साथ ही उनकी आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया। कार्...
राजकीय रेल पुलिस ने किया 18 बोतल शराब बरामद,कारोबारी फरार

राजकीय रेल पुलिस ने किया 18 बोतल शराब बरामद,कारोबारी फरार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजकीय रेल पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गश्ती व जांच तेज कर दी है।इस क्रम में रक्सौल के स्टेशन रोड स्थित रेलवे पोखरा के किनारे रखे शराब की खेप को बरामद किया गया। राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई है।जब जांच की गई तो एक बोरा मे रखा गया शराब बरामद हुआ ।बोरा में कुल 18 बोतल शराब बरामद किया गया है।हालांकि,इस क्रम में धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहा। ...
कार से कुचल कर बालिका की मौत ,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

कार से कुचल कर बालिका की मौत ,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk )।एक कार चालक की लापरवाही के कारण एक बालिका की जान चली गई।अनियंत्रित कार से कुचलकर उक्त बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हैं।वहीं,पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरैया ओपी मे पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि तुमड़िया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी ओजिऊल खातुन की 14 माह की पुत्री सकिना खातुन अपने दरवाजे पर खेल रही थी।इसी क्रम में तुमड़िया टोला निवासी अमीर मियां उसी रोड से कार लेकर जा रहा था।लेकिन,लापरवाह कार चालक उक्त बालिका को कुचल दिया।बुरी तरह कुचले जाने के बाद हो हल्ला हुआ ।गंभीर जख्मी उक्त बालिका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु उपचार के क्रम में हो गयी।इस बाबत हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।जांच की जा रही है। ...
निर्दलीय अरविंद समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने रक्सौल-10 व नरकटिया-12 से भरा नामजदगी का पर्चा!

निर्दलीय अरविंद समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने रक्सौल-10 व नरकटिया-12 से भरा नामजदगी का पर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विधानसभा चुनाव को लेकर जारी नामांकन के अंतिम दिन रक्सौल -10 व नरकटिया- 12 से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।रक्सौल के अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि रक्सौल विधानसभा 10 से अरबिंद कुमार गुप्ता -निर्दलीय ,उमेश राय- निर्दलीय, उमंग कुमार गुप्ता- जय महाभारत पार्टी, , भूलन कुमार- निर्दलीय, नौशाद आलम नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की ओर एआरओ सह एसडीओ आरती के समक्ष नामांकन दर्ज किया। उधर नरकटिया विधानसभा 12 से विद्यानंद प्रसाद, राज किशोर कुमार, मनीष कुमार, अशर्फी पंडित, उमाशंकर प्रसाद, अमरजीत भगत, रवि शंकर रवि के द्वारा 12 नरकटिया से एआरओ रामदुलार राम के समक्ष नामांकन किया। इस बीच,निर्धारित समय सीमा 3 बजे तक की अवधि समाप्त होने की वजह से जाप पाटी के प्रत्याशी कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी का नामांकन नही हो पाया। उन्हें लौट जाना पड़ा। अधिकारि...
फाइनेंसकर्मी से अज्ञात अपराधियों ने बाइक समेत 1 लाख 20 हजार लूट!

फाइनेंसकर्मी से अज्ञात अपराधियों ने बाइक समेत 1 लाख 20 हजार लूट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।दरपा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप श्यामपुर- लोहडिया पथ पर सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने भारत फाईनेन्स कम्पनी के कर्मचारी से हथियार के बल पर बाईक सहित लाखो की राशि लूट कर फरार हो गये। इस संबंध में पिडित कर्मचारी ब्रजेश कुमार ने थाना को आवेदन दिया है। जिसमे बताया है कि पीपरा गांव से 120,000 हजार रुपया लेकर आदापुर जा रहा था। इस बीच बरियारपुर के समीप बाईक सवार तीन अपराधियों ने बाईक सहित राशि लूट कर फरार हो गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्वालाकांत सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में काण्ड संख्या 184/20 दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया गया है।शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। ...
अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णिमा भारती का हुआ स्वागत!

अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णिमा भारती का हुआ स्वागत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णिमा भारती का रक्सौल पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली, है उसको ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगी।उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास ऐसा होगा कि संगठन को बुलन्दी पर ले जाऊं।आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।कोशिश यह रहेगी कि कार्यो के बूते मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मौका मिले। स्वागत करने वालों में जिला महासचिव राहुल राज मिश्रा, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष विक्की चौरसिया, युवा प्रखंड मंत्री बादल मिश्रा शामिल थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!