एक ओर बीजेपी प्रत्याशी के रक्सौल चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,दूसरी ओर प्रशासन द्वारा बन्द करने का फरमान!
रक्सौल।(vor desk )।'प्रथम ग्रासे मछिक़ा पाते.'…के तर्ज पर भाजपा के प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन होते हीं प्रशासन का सोटा लगा और आनन-फानन में कार्यालय बन्द हो गया।हुआ यूं कि विजयादशमी के मौके पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच मुख्य पथ स्थित बैंक रोड के सामने भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया और कार्यालय से चुनावी तैयारी की निगरानी शुरू हो गई।इसी बीच प्रशासन का फरमान जारी हुआ और कार्यालय खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र को रद्द कर दिया गया।सूत्रों के मुताबिक,प्रशासनिक फरमान जारी होते ही खलबली मच गई और आनन-फानन में कार्यालय को समेट लिया गया।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,भारतीय जन प्रतिनधित्व अधिनियम के कंडिका 4 के अनुसार मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की दूरी तक किसी भी दल का चुनाव कार्यालय नही खोलना है।बावजुद,बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के चुनाव कार्यालय...









