14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानिए इससे पहले क्या कहा पीएम ओली ने
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के विदेश मंत्री के नई दिल्ली के दौरे से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भारत या चीन के साथ संबंधों में उनका देश संप्रभुता की बराबरी से समझौता नहीं करेगा। विदेश मंत्री के दौरे में सीमा गतिरोध पर वार्ता केंद्रित रहने की उम्मीद है। 'डब्ल्यूआईओएन' समाचार चैनल ने 68 वर्षीय ओली के हवाले से बताया, 'लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के इलाके नेपाल का ही हिस्सा हैं।'
ओली ने कहा, 'हम चीन या भारत के क्षेत्र पर दावे करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन हम अपने मित्रों के साथ अपने क्षेत्रों पर दावा जरूर करेंगे।' पिछले वर्ष ओली सरकार ने एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी कर तीन भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया था जिसके बाद सीमा गतिरोध जारी हो गया था। इससे पहले ओली ने रविवार को कहा था कि नई दिल्ली में विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली की वार्ता...









