सेवा शर्त के विरुद्ध शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन,जम कर हुई नारेबाजी!
रक्सौल।(vor desk)। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई सेवा शर्त के विरोध तथा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ बिहार में आह्वान पर प्रखंड इकाई, रक्सौल द्वारा अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए बदला लो, बदल डालो नारा को बुलंद करते हुए अपनी मांगो को रखा।
इस दौरान संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार शिक्षक और शिक्षा दोनो को बर्बाद कर रखा है। वहीं अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार की नीति बहुत ही गलत है, वह शिक्षकों को वेवकूफ बना रहे हैं। वह शिक्षकों के सामने लॉलीपॉप रख, अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेने वालो में जिला उप-सचिव राजू सिंह,...









