कैंडी स्वीट्स को भारतीय मानक ब्यूरो से मिला आइएसओ प्रमाण पत्र,16वीं वर्ष गांठ पर मना उत्सव !
रक्सौल।(vor desk )। शहर के मयूर गली स्थित कैन्डी स्वीट हाउस का सोलहवां वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया ।
वार्षिकोत्सव पर श्री अग्रवाल द्वारा केक काटा गया तथा कैन्डी स्वीट हाउस को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्राप्त ISO :9001: 2015 प्रमाण-पत्र का अनावरण भी किया गया ।
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री समेत प्रतिष्ठान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए इस बात को रेखांकित किया कि भारत एवं नेपाल के प्रवेश द्वार स्थित कैन्डी स्वीट्स हाउस किसी परिचय का मोहताज नहीं है तथा अपनी गुणवत्ता युक्त विभिन्न किस्म की मिठाइयों समेत तमाम लजीज व्यंजन के कारण मिष्ठान्न प्रेमियों की पहली पसन्द बना हुआ है ।
उन्होंने कहा क...









