Tuesday, June 16

सीमांचल

बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल के छठ घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश

बीजेपी विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल के छठ घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में छठ पूजा की तैयारी पूरी,दुल्हन की तरह सजे घाट, सुरक्षा की है मुकम्मल व्यवस्था रक्सौलवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, सरकार के निर्देशों के अनुपालन हेतु किया अपील रक्सौल।(vor desk)। नव निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को रक्सौल के विभिन्न घाटों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। नगर परिषद के सूर्यमन्दिर,आश्रम रोड , नागा बाबा मठ, भकुआ ब्रह्म, त्रिलोकी नगर ,कौड़िहार नहर समेत विभिन्न छठ घाट पर कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द व पार्षदों के साथ निरीक्षण किया और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया।उन्होंने इस दौरान विधि व्यवस्था,सफाई व सजावट की जानकारी ली। मौके पर विधायक श्री सिन्हा ने लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं देने के साथ अपील करते हुए कहा कि छठ व्रती व श्रद्धालु कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करें। मौक...
सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एस0एन0 तिवारी का निधन,शोक की लहर

सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एस0एन0 तिवारी का निधन,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक व झारखंड में पदस्थापित रहे सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ0 एस0 एन0 तिवारी का बुधवार को पटना में इलाज के क्रम में निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर है।इस बीच,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि उनके निधन से काफी क्षति पहुंची है,जिसकी भरपाई सम्भव नही।बताया कि वे 1990 से 1995 तक रक्सौल पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित रह कर सेवा की।मौके पर डॉ0 मुराद आलम,डॉ0 अजय कुमार,डॉ0 अमित कुमार,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, कम्प्यूटर अमरनाथ प्रसाद,एम एन ई जय प्रकाश,लैब तकनीशिय द...
कपड़ा बैंक द्वारा छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित

कपड़ा बैंक द्वारा छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित रक्सौल।( vor desk )।बुधवार को कपड़ा बैंक कार्यालय में कपड़ा बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता व निदेशिका ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों छठव्रतियों के बीच वस्त्र , खाद्यान्न एवं छठ पूज सामग्री का वितरण किया गया। कपड़ा बैंक के निदेशिका ज्योतिराज गुप्ता ने कहा कि वर्षों से कपड़ा बैंक लगातार इस तरह की पहल करती आ रही है,ताकि,छठव्रतियों को सहयोग मिल सके। यह समाजिक कार्य अनवरत जारी रहेगा। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इस कोरोना काल में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा में अनेकों सावधानियां बरती जाएगी। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस मास्क और सेनिटाईजर की भी व्यवस्था की जाएगी।वहीं,संस्था के संरक्षक आनन्द रूंगटा ने कहा कि सरकार ने एक गाइडलाइन जारी किया है उसी के आधार पर पर्व खुशी पूर्वक मनाना है।तो, बैंक के सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल म...
महापर्व छठ में भी सुव्यवस्थित नही दिख रहा रक्सौल शहर:काँग्रेस नेता रामबाबू यादव

महापर्व छठ में भी सुव्यवस्थित नही दिख रहा रक्सौल शहर:काँग्रेस नेता रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने मुकेश हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना की और परिजनों को दिया सांत्वना *महागठबन्धन के घटक दल के नेताओं के साथ श्री यादव ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय के साथ हुई। चार दिनों तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने रक्सौल शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि छठ का यह महापर्व हमे आस्था और समर्पण की शिक्षा देता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में लोग काफी उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। इसी क्रम में आज हम सभी लोगों ने रक्सौल शहर में विभिन्न छठ घाटों पर आकर वँहा तैयारियों को देखा है और कहा कि यहाँ साफ समझा जा सकता है कि रक्सौल अब भी सरकार की उदासीनता का शिकार है।पर्व पर...
मुकेश हत्याकांड में शामिल अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस:प्रमोद सिन्हा

मुकेश हत्याकांड में शामिल अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-आदापुर सड़क खण्ड के नकरदेई क्षेत्र में मुकेश कुमार की दीपावली की रात लूट पाट के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।लेकिन,अब तक अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।इस बीच पटना से लौटने के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल स्थित पिसी ज्वेलर्स के संचालक व मृतक के मामा प्रेम चन्द्र प्रसाद से मिल कर सांत्वना दिया।उन्होंने इस क्रम में पुर्वी चम्पारण एसपी नवीन चन्द्र झा व नकरदेई ओपी प्रभारी से बातचित कर मामले की प्रगति जानी और कहा की हर हाल में अपराधियो को गिरफ्तार करें।पूरे मामले का उद्भेदन करें। इस दौरान पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद ने विधायक से आग्रह किया कि हमे न्याय दिलाया जाए।अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।जिसका श्री कुमार ने आश्वासन दिया ।उन्होंने कहा कि मैं दुःख की घड़ी मे...
‘द टेस्ट ऑफ इंडिया ‘फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

‘द टेस्ट ऑफ इंडिया ‘फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल!(vor desk) ।शहर के मेन रोड स्थित सरकारी अस्पताल के सामने अवस्थित द टेस्ट ऑफ इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने फीता काट कर किया। द टेस्ट ऑफ इंडिया के ऑनर हार्दिक वर्णवाल ने बताया कि यहाँ पर फैमली के लिए स्पेशल केबिन एवं बर्थडे पार्टी के स्पेशल हॉल की सुविधा उपलब्ध है ।बाइक पार्किंग की भी व्यवस्था है। हमारे यहां भेज-नॉनवेज, विरयानी, तंदूर, कबाब,फ़ास्ट फ़ूड सभी प्रकार की डिश उपलब्ध है। मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता गुड्ड सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष दुबे, पूर्णिमा भारती, सुनील कुमार ,राकेश प्रसाद वर्णवाल, अभिषेक वर्णवाल,अरुण कुमार, श्री प्रिंटर रेस्टुरेंट चीफ प्रदीप बनर्जी इत्यादि लोग मौजूद थे। ...
रक्सौल में सोल्लास मना गोवर्द्धन पूजा व भैया दूज,बहनों ने भाइयों को खिलाई बजरी!

रक्सौल में सोल्लास मना गोवर्द्धन पूजा व भैया दूज,बहनों ने भाइयों को खिलाई बजरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली के बाद सोमवार को शहर में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि के साथ लोगों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर भारत में गोवर्धन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर पूजा करते हैं। वहीं कुछ जगह गोवर्धन नाथ जी की प्रतिमूर्ति बनाकर, उसका पूजन करने का भी विधान है। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। भैया दूज:गोवर्धन पूजा पर भैया दूज भी उत्सवी रूप में मनाया गया।महिलाओं द्वारा रेंगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभा कर इस पूजा को सम्पन्न किया गया। फिर इसमें बजरी से पूजा भी की गयी।बताया गया कि उस बजरी को कार्तिक गंगा स्नान के पहले तक ...
सरिसवा नदी संरक्षण के लिए 551 दीप प्रज्ज्वलित,251 छठ व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण!

सरिसवा नदी संरक्षण के लिए 551 दीप प्रज्ज्वलित,251 छठ व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वधान में रविवार को सरिसवा नदी के तट पर महा दीप प्रज्वलन, प्रार्थना सभा एवं छठ व्रतियों के लिए पूजा सामग्री का वितरण किया गया । नागा रोड स्थित बाबा मठिया छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरिसवा नदी रक्सौल की जीवनदायिनी है और नगर को पूरे तीन तरफ से घेरती है। यह नदी दो दशक पूर्व खाने एवं भोजन बनाने के काम आती थी, तर्पण के काम आती थी। जीवन देने का के काम में आती थी ।आज वह जहरीली ,रसायन युक्त होकर अनेकों प्रकार की घातक बीमारियों को पैदा कर जान लेने का काम कर रही है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के लिए यह कोई विषय नहीं है नहीं कोई मुद्दा है ।इस कारण इसके तरफ किसी का ध्यान नहीं है। अनेकों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग कैंसर, किडनी फेल एवं अन्य घात...
भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुकेश हत्याकांड पर कहा-‘अपराध बर्दास्त नहीं,दो दिनों में अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस!

भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुकेश हत्याकांड पर कहा-‘अपराध बर्दास्त नहीं,दो दिनों में अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करे पुलिस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द से पटना में शिष्ट भेंट करते विधायक प्रमोद सिन्हा पटना/रक्सौल( vor desk )।रक्सौल के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक मुकेश कुमार सर्राफ की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है।उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि पूर्वी चंपारण पुलिस को दो दिनों के अंदर इस मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने कहा गया है।उन्होंने कड़े स्वर में कहा कि क्षेत्र में अपराध व हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मामले को ले कर विधायक श्री सिन्हा ने पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा,डीएसपी सागर कुमार झा को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हर हाल में दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।अपराधियों पर नकेल करें। उन्होंने इस घटना की सूचना भाजपा के आदापुर मंडल अध...
दीपावली पर मातम:रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक की हत्या,पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

दीपावली पर मातम:रक्सौल से आदापुर लौट रहे युवक की हत्या,पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली की रात रक्सौल से आदापुर जाने के क्रम में एक युवक की अपराधियों ने नकरदेई थाना क्षेत्र के चील झपटी साइफन के पास हत्या कर दी। घोड़ासहन नहर सड़क अंगतर्गत 127 आरडी से रक्सौल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में उक्त शव की बरामदगी की गई।मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान कामेश्वर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार(28 ) के रूप में की गई है।वह आदापुर थाना क्षेत्र के जमुनभार अपने ननिहाल में रहकर रक्सौल के पीसी ज्वेलर्स में काम करता था। पीसी ज्वेलर्स उसके मामा का बताया जाता है। युवक मूल रूप से पकड़ीदयाल का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि युवक का मोबाइल, पर्स और बाइक गायब है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक के माथे पर गहरा जख्म है।और नाक से खून रिस रहा था।आशंका है कि बाइक से जाते वक्त पीछे से रड या पथल से वार कर हत्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!