Thursday, March 12

सीमांचल

तेजस्वी यादव को होना चाहिए महागठबंधन का चेहरा,रक्सौल में बदलाव की जरूरत:रामबाबू यादव

तेजस्वी यादव को होना चाहिए महागठबंधन का चेहरा,रक्सौल में बदलाव की जरूरत:रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल की जनता धैर्य रखे। इस बार उसे महागठबंधन एक ऐसा उम्मीदवार देने जा रही है जो रक्सौल हित की बात करेगा,रक्सौल वासियों के सुख -दुःख में काम आएगा,जो साफ सुथरी छवि का होगा।जिसे किसी प्रकार का अहंकार या घमंड नही होगा,जो रक्सौल को विकास की ओर ले जाते हुए इस शहर को मूलभूत सुविधाओं से लैस कराएगा। उक्त बातें महागठबंधन के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री रामबाबू यादव ने एक बैठक के बाद कही। इस दौरान श्री यादव ने जनता से आग्रह किया कि इस बार का चुनाव जात- पात से ऊपर उठकर रक्सौल के विकास के लिए वोट करें। और ऐसे निकम्मे जनप्रतिनिधियों को दुत्कारें जो सिर्फ पाँच साल में एक बार आपके पास जाता हो। इस बार बात आपके वजूद की है अपने वजूद को समझें और खुद के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए महागठबंधन के के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। क्योंकि इस बार बदलाव की ...
भैरव गुप्ता बने बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रभारी!

भैरव गुप्ता बने बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रभारी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिहार विधान परिषद के सदस्य राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने रक्सौल निवासी भैरव गुप्ता के नाम एक पत्र जारी कर उनके कार्यकुशलता को बेहतर बताते हुए उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ के सांगठनिक जिला रक्सौल का प्रभारी मनोनीत किया है। इसके लिए श्री भैरव ने आभार व्यक्त किया है। इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, कृष्णा साह, ऋतुराज गुप्ता, कुंदन सिंह, राजेश कुमार, प्रो. अवधेश सिंह, राकेश कुशवाहा, अंकित तिवारी, रमेश कुमार, अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मंटू गुप्ता, रमेश सर्राफ, हृदयेश चौरसिया व आलोक श्रीवास्तव आदि शामिल है। बता दे कि श्री गुप्ता इससे पहले भाजपा के रक्सौल नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। ...
महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें :एसडीओ आरती

महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें :एसडीओ आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मी के रूप में आपकी भूमिका अहम है।कोरोना महामारी की वजह से बूथों की संख्या बढ़ी है।इसलिए बूथों पर महिला मतदानकर्मी को तैनात किया जाएगा।बूथ पर कोरोना गाइड लाइन का खुद भी पालन करना है और मतदाता ओं से भी अनुपालन कराना है।यह बातें आर ओ सह एस डी ओ आरती ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आयोजित प्रखंड के महिला मतदानकर्मियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि आप सब अपने दायित्वों का निर्वहन करने में अभी से जुट जाएं। अपने पोषक क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। ताकि महिला मतदाताओं का औसत बढ़ सके। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों पर करीब 700 मतदाता मतदान करेंगे।जबकि, पहले यह संख्या 1400 के आस पास रहती थी।...
सीएम नीतीश के निश्चय संवाद से रक्सौल में उत्साह, बोले जद यू नेता-बिहार में केवल नीतीशे कुमार!

सीएम नीतीश के निश्चय संवाद से रक्सौल में उत्साह, बोले जद यू नेता-बिहार में केवल नीतीशे कुमार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय सम्बाद को ले कर रक्सौल में उत्साह देखा गया।जनता दल यू के नेता कार्यकर्ता शहर से ले कर गावँ तक एलईडी टीवी,लैपटॉप,मोबाइल पर जमे दिखे।वर्चुअल रैली के माध्यम से सीएम ने बिहार की जनता को अपने पन्द्रह वर्षों की उपलब्धियों जैसे कानून ब्यवस्था, सड़क ,बिजली, पानी शिक्षा , छात्रों, तथा कोरोना काल में कामगारों की मदद , राशन कार्ड इत्यादि पर प्रकाश डाला। रक्सौल के भेलाही स्थित एमजीएम स्कूल में जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सीएम के सम्बाद को सुना। इसी क्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के आवास पर भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निश्चय सम्बाद को सुना , साथ ही रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार के आवास पर भी कार्यकर्ता सम्वाद सुनने उपस्थित दिखे। सम्वाद के बाद जनता दल(यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ ...
रक्सौल के बैंक रोड निवासी युवक दीपक गुप्ता की संदिग्ध मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल के बैंक रोड निवासी युवक दीपक गुप्ता की संदिग्ध मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के आश्रम रोड छठिया घाट पर बने रेल पुल के पास अचेत मिले एक युवक की मौत हो गई।उसे स्थानीय डंकन हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया।मृतक की पहचान बैंक रोड निवासी संजय कुमार गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता( 25 ) के रूप में की गई है। बताया गया है कि यह मामला संदिग्ध बना हुआ है।जांच के बाद ही पूरे मामला का खुलासा हो पाएगा। सूत्रों का कहना है कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे दीपक अपने किसी साथी के साथ आश्रम रोड की ओर गया था।उसके बाद परिजनों को मौत की सूचना मिली।तो हड़कम्प मचा। बताया गया है कि आश्रम रोड छठिया घाट के पास बने रेल पुल के उत्तर दिशा में पाए पर बने चबूतरे पर कुछ युवक जमा थे।इसी क्रम में एक रेल इंजन आदापुर की ओर गई।इसके बाद हो हल्ला हुआ कि युवक जख्मी हाल में हैं।इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई।और युवक को डंकन होस्पिटल ले जाया गया।जहां उक...
फुट डालो राज करो कि नीति पर कायम भाजपा को अपने गिरेबाँ में झांकने की जरूरत:रवि मस्करा

फुट डालो राज करो कि नीति पर कायम भाजपा को अपने गिरेबाँ में झांकने की जरूरत:रवि मस्करा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।तेली सम्मेलन, सहनी सम्मेलन, मल्लाह सम्मेलन,कानू सम्मेलन,हलवाई सम्मेलन के जरिये भाजपा डिवाइड एन्ड रूल की राजनीति कर रही है। ये बीजेपी की घटिया राजनीति है।जिसमे विकास गायब है।ठगी चालू है।उक्त बातें राजद नेता रवि मस्करा ने कही। रवि मस्करा ने रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा फूट डालो और नीति करो के सिद्धांत पर शुरू से रही है। पिछले 15 सालों में एनडीए सरकार ने बिहार में कोई विकास का काम नहीं किया ।बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मौजूदा समय बिहार में जब बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है तो भाजपा नेताओं को जनता के बीच जाने से डर लग रहा है तब भाजपा समाज को जाती जाती में बांटकर फुट डालो और राज करो की रणनीति पर काम कर रही है।राजद नेता रवि मस्करा ने कहा कि राजद शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है।दबे कुचलो को उठ...
भाजपा के आईटी सेल की हुई बैठक,संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ ही नए सदस्यों का हुआ स्वागत!

भाजपा के आईटी सेल की हुई बैठक,संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ ही नए सदस्यों का हुआ स्वागत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में रविवार को सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के आईटी सेल का विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमें अध्यक्षता जिला के आईटी सेल संयोजक दीपक कुमार सिंह व मंच संचालन सह संयोजक राहुल कुमार मोदनवाल ने किया।मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, आदि के देख रेख में रक्सौल नगर,एवं रक्सौल पंचायत का आईटी सेल का गठन कर सभी नए सदस्यो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंकेशवर कुमार शर्मा,प्रेम गुप्ता,प्रिंस कुमार,आशीष कुमार, अभिषेक वर्णवाल ,साहिल कुमार, प्रभात कुमार वर्णवाल ,सुशील कुमार, उम्मा भारती ,कुंदन सिंह,रवि गुप्ता ,रूपेश सिंह ,सतेंद्र सिंह ,रोहन सिंह ,,अनु सिंह ,भुवन सिंह, बिकाश कुमार साह आई. टी. सेल के अन्य लोग शामिल थे। ...
सीएम नितीश के वर्चुअल “निश्चय संवाद” कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

सीएम नितीश के वर्चुअल “निश्चय संवाद” कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
"निश्चय संवाद" कार्यक्रम के लिए पंचायत अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण7 सितम्बर सोमवार को 11.30 बजे आयोजित होगा निश्चय संवाद रक्सौल।( vor desk )।जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ0 सौरभ राव की अध्यक्षता में उनके आवास पर जदयू के पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई। रविवार को आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल निश्चय सम्बाद कार्यक्रम में एलईडी टीवी से लाईव जुड़ने के लिए तकनीकी जानकारियाँ दी। उक्त अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को मोबाईल या टीवी या प्रोजेक्टर से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।ताकि वे बिहार के विकास के सम्बंध में उन्हें निश्चित जानकारी मिल सके। उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला सचिव मुकेश कुमार, जिला कार्यकरणी के महिला सदस्य सीता पा...
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी हो जाएं मुस्तैद : एएसपी शैशव यादव

चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी हो जाएं मुस्तैद : एएसपी शैशव यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिला के एएसपी शैशव यादव (आईपीएस )ने रक्सौल स्थित डीएसपी कार्यालय में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग आयोजित किया।जिसमे कई निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें।आगामी विधान सभा चुनाव को शान्तिपूर्ण,निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी अभी से मुस्तैद हो जाएं।इसमे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान श्री यादव ने लंबित मामलो का निष्पादन करने, शराब तस्करी पर लगाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, तस्करी व तस्करों पर शिकंजा, वाहन जांच व विधानसभा चुनाव को लेकर शरारती एवं अवांछित तत्वों पर 107 की कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उक्त बावत एएसपी श्री यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से क्राईम मीटिंग ...
नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक,टैक्स वसूली व सड़कों -गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने पर हुई चर्चा!

नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक,टैक्स वसूली व सड़कों -गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने पर हुई चर्चा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित हुई।नप कार्यालय के सभागार में आहूत नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विभिन्न सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से छाया रहा।मुख्य पार्षद उषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम मुख्य पार्षद ने नव निर्वाचित उपमुख्य पार्षद रोहिणी साह को बुके देकर स्वागत किया। जिसके पश्चात सदन की कार्यवाही आरंभ हुई।बैठक में नगर पार्षद जितेन्द्र दत्ता ने शहर के सड़कों और गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। इस मामले में एस डी ओ से समन्वय स्थापित कर दंडाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्णय लिया गया।वहीं नगर पार्षद प्रेमचंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं शौचालय निर्माण की गति धीमी होने पर एतराज जताते हुए उसमें तेजी ला...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!