Friday, March 13

सीमांचल

क्रिक्रेट मैच के दौरान युवक की पिट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!

क्रिक्रेट मैच के दौरान युवक की पिट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्ताररामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के बेलसपुर गाँव मे क्रिकेट मैच के दौरान पिछले महीने बैट से पीट पीट कर हुए आस मोहम्मद मिया की हत्या मामले में तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी मंगलवार को रामगढ़वा पुलिस ने की है । पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीनों हत्या बेलसपुर में क्रिकेट मैच के दौरान कर दी गयी थी ।जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे ।मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बेलसपुर में छापेमारी की गई जिसमें शेख अबुलैश व शेख लैश पिता शेख गुली, थारु मिया पिता शेख साहिद तीनों ग्राम बेलासपुर थाना रामगढवा को गिरफ्तार किया गया ।छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वयं की ।छापेमारी दल में सैप बल शामिल थे । (रिपोर्ट:शेख मेराज ) ...
जद यू अध्यक्ष से इस्तीफा मांगने वाले भाजपाई पहले अपने विधायक से इस्तीफा मांगे और कार्रवाई करे:मुकेश कुमार

जद यू अध्यक्ष से इस्तीफा मांगने वाले भाजपाई पहले अपने विधायक से इस्तीफा मांगे और कार्रवाई करे:मुकेश कुमार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल(यू०) के जिला सचिव सह रक्सौल विधान सभा मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा है कि बीजेपी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता जनता दल (यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल का इस्तीफा की मांग कर रहे है जो कि निंदनीय है । जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं।सीएम नीतीश कुमार के प्रति समर्पित हैं और वे जमीन से जुड़े नेता हैं।उन्होंने अपने मेहनत के बल पर पार्टी को बहुत मजबूत करने का काम किया है।उन्हें कोई प्रमाण की आवश्कता नहीं है। मुकेश ने बीजेपी से सवाल किया किया पांच बार से विभिन्न विषम परिस्थितियों में जीत रहे वर्तमान विधायक को आखिर क्यों टिकट नहीं मिला? क्या रक्सौल विधान सभा में बीजेपी के योग्य उम्मीदवार नहीं है? अगर वर्तमान विधायक डॉ अजय सिंह किसी कारण योग्य नहीं थे, तो, क्या बीजेपी में और कार्यकर्ता ...
पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार से खुला ‘खाता’,रक्सौल के मुस्ताक अली ने भरा नामजदगी का पर्चा!

पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार से खुला ‘खाता’,रक्सौल के मुस्ताक अली ने भरा नामजदगी का पर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।एक ओर जहां अब तक एनडीए व महागठबन्धन ने अपने उम्मीदवार घोषित नही किये हैं।वहीं मंगलवार से तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार से 'खाता' खुला।पहले दिन मात्र एक अभ्यर्थी ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इसकी जानकारी आर ओ सह एसडीओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से मात्र मुश्ताक अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। रक्सौल के परसौना तपसी पंचायत के गाद बहुवरी के निवासी मुस्ताक अली विदेश में काफी समय विदेश में व्यतीत कर चुके हैं।लॉक डाउन में वतन पहुंचे मुस्ताक ने यहां सेवा भाव के उद्देश्य से बतौर निर्दलीय मैदान में कूद गए हैं। वहीं 12 नरकटिया के आर ओ सह डी सी एल आर रामदुलार ...
नामांकन की प्रक्रिया शुरू,भयमुक्त चुनाव के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय बल ने निकाला फ्लैग मार्च

नामांकन की प्रक्रिया शुरू,भयमुक्त चुनाव के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय बल ने निकाला फ्लैग मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव के लिए आश्वस्त किया। बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय चरण के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस को ले कर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।क्षेत्र में बैरियर बनाने के साथ जांच व सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में डीएसपी आईपीएस सागर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को रक्सौल थाना से निकल कर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।मौके पर इंस्पेक्टर अभय कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद मौजूद थे।अचानक इस फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों में हड़कम्प रहा। ...
तृतीय चरण के तहत रक्सौल व नरकटिया के लिए चुनावी तैयारी पूरी, आज से होगा नामांकन!

तृतीय चरण के तहत रक्सौल व नरकटिया के लिए चुनावी तैयारी पूरी, आज से होगा नामांकन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* 13 से 20 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक होगा नामांकन"* अभ्यर्थी के साथ आर ओ के समक्ष मात्र दो व्यक्ति को ही है जाने की अनुमति"*सशस्त्र बलों के साथ पांच दंडाधिकारी की हुई है प्रतिनियुक्ति,क्षेत्र में धारा 144 लागूरक्सौल ( vor desk)। 10 रक्सौल-10 एवं नरकटिया-12 विधानसभा क्षेत्र के तीसरे चरण में 7 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसकी जानकारी 10 रक्सौल विधानसभा के आर ओ सह एसडीओ आरती एवं 12 नरकटिया के आरओ सह डी सी एल आर रामदुलार राम ने संयुक्त रूप से दी। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक होगा। इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को बिना आदेश के आ...
नॉमिनेशन पत्र अच्छी तरह जांच कर लें,त्रुटि हो तो प्रत्याशी को नोटिश करें:डीएम कपिल शीर्षत अशोक

नॉमिनेशन पत्र अच्छी तरह जांच कर लें,त्रुटि हो तो प्रत्याशी को नोटिश करें:डीएम कपिल शीर्षत अशोक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मीटिंग में शामिल रक्सौल की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आरती मोतिहारी।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में सोमवार को तीसरे चरण के चुनाव के लिए रक्सौल व नरकटिया समेत 6 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने 6 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी को बैठक कर नॉमिनेशन के बाबत नॉमिनेशन पेपर के अच्छी तरह से जांच कर लेने का निर्देश दिया। वही जिलाधिकारी ने अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रकार की त्रुटि रह गई हो तो उसके बारे में नोटिस कर देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री अशोक ने सभी निर्वाची पदाधिकारीयों को मतदाताओं के बीच शत प्रतिशत एपिक का डिस्ट्रीब्यूशन करने का आदेश दिया । वहीं जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी वोटर्स एवं 80 प्लस के मतदाता जो पोस्टल बैलट से वोट डालेंगे, वे बूथ पर जाकर वोट नहीं देंगे। जि...
रक्सौल को युवा नेतृत्व देने के लिए आदापुर मुखिया संघ करेगा BSP प्रत्याशी अरबिंद प्रसाद शाह का समर्थन

रक्सौल को युवा नेतृत्व देने के लिए आदापुर मुखिया संघ करेगा BSP प्रत्याशी अरबिंद प्रसाद शाह का समर्थन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महागठबन्धन की ओर से टिकट की दौड़ में शामिल हरपुर के मुखिया सह आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद साह निर्दलीय चुनाव लड़े सकतें हैं।आदापुर मुखिया संघ की बैठक के बाद यह संकेत मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,संघ कर अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद साह के नेतृत्व में रक्सौल विधानसभा के राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे मनोज कुमार यादव , अनिल गिरी , शंकर प्रसाद ,शमसेर आलम ,मोतीलाल पासवान ,राणा विजय सिंह ,भिखारी साह ,अतिउर्रहमान ,नंदू राम , अशोक यादव , संजू राम ,कलिमु रहमान ,रंजन यादव ने बैठक में भाग लिया। यह पहली बार रहा कि क्षेत्र के आदापुर के मुखिया संघ ने अपने अध्यक्ष को टिकट दिलाने की न पुरजोर वकालत की,बल्कि,राजधानी पहुंच कर कैम्पिंग की।प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिल कर रक्सौल के लिए दावेदारी की। मुखिया संघ द...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप निराधार,जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर हो कार्रवाई:मनीष दुबे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप निराधार,जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर हो कार्रवाई:मनीष दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*जनता दल यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर कार्रवाई की मांग,पार्टी में उठ रहे आरोप पर सफाई! रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में टिकट वितरण को ले कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल पर आरोप के घेरे में आ गए हैं।पहले टिकट कट जाने से नाराज रक्सौल के निवर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह व उनके समर्थकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई आरोप लगाए।यह मसला अभी थमा नही कि जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बगावती अंदाज में दिखे और उन पर पैसा ले कर टिकट बेचने का आरोप लगाया ।उन्होंने जद यू नेता को रातों रात भाजपा में शामिल करा कर टिकट थमाने पर एतराज भी जताया।इधर,इस बवंडर व आरोप को ले कर बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं।वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के बचाव मे उतर पड़े हैं। इस बीच ,भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सांसद प्रतिनिधि डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने इस...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद,माफी मांगे जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल :मनीष दुबे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद,माफी मांगे जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल :मनीष दुबे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने जदयू के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर लगाए गए आरोप का खंडन किया है तथा इसे व्यक्तिगत स्वार्थ एवं राजनीति से प्रेरित करार बताया है। प्रो. दुबे ने कहा कि भुवन पटेल के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं में सम्मान का भाव रहा है।उनके व्यक्तव्य से उसे गहरा धक्का लगा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति ही नहीं बल्कि जनता के अंदर राष्ट्र और समाज के प्रति चिंतन पैदा करना है।डॉ.संजय जयसवाल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि चंपारण के गौरव हैं जिन्होंने विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे है और उन पर रक्सौल विधानसभा का टिकट बेचने का आरोप लगाना निराधार, निंदनीय ए...
रक्सौल में अनुमंडल जेपी सेनानी संघ द्वारा मनाया गया जेपी जयंती,सेनानियों ने कहा-‘जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने आगे आएं युवा’!

रक्सौल में अनुमंडल जेपी सेनानी संघ द्वारा मनाया गया जेपी जयंती,सेनानियों ने कहा-‘जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने आगे आएं युवा’!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल जेपी सेनानी संघ के तत्वावधान में मौजे स्थित भरत प्रसाद गुप्ता के आवास पर रविवार को आयोजित समारोह में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने की।समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जेपी सेनानी व रक्सौल नगर परिषद के पूर्व उप सभापति प्रमोद सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी भूमिका का निर्वहन किया था। गांधी के त्यागमय जीवन का गहरा असर जेपी के जीवन चरित्र पर पड़ा था। आजादी के बाद 70 के दशक में जब लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडराए, तब जेपी ने छात्रों के आंदोलन के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा हेतु अभियान चलाया। देश से कांग्रेस की सल्तनत का खात्मा हुआ और जनता पार्टी की सरकार बनी। लेकिन ,अफसोस कि जेपी के संपूर्ण क्रांति का सपना आज भी अधूरा है।इस अधूरे सपने को पूर्ण करने के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!