अनुमंडल प्रशासन ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कल्पना कुमारी व अर्चना को किया सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रक्सौल निवासी कल्पना कुमारी और अर्चना कुमारी को आज रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से समाज सुसंस्कृत बनता है। इंटर साइंस की परीक्षा में टॉपर बनकर कल्पना और अर्चना ने रक्सौल नगर के साथ साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह एक मिसाल है उन सभी विद्यार्थियों के लिए जो केवल सुविधा और साधन को सफलता का कारण मानते हैं।
इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सागर कुमार झा ने कहा कि बड़े सपने देखने और उसे साकार करने के लिए आपके भीतर एक दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है। फिर कोई भी परिस्थिति राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के अपने अनुभवों को...









