Saturday, March 14

सीमांचल

कांग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा-चुनाव हारा हूँ ,हौसला नही,रक्सौल की सेवा में रहूंगा सक्रिय!

कांग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा-चुनाव हारा हूँ ,हौसला नही,रक्सौल की सेवा में रहूंगा सक्रिय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
काँग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव ने बुलाई बैठक, हार के कारणों की हुई समीक्षा बैठक रक्सौल।(vor desk) रक्सौल विधानसभा क्षेत्र संख्या 10 से काँग्रेस प्रत्याशी रहे रामबाबू यादव के नेतृत्व में बुधवार को एक समीक्षा बैठक की गई।जिसमें महागठबंधन के घटक दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित श्री यादव के आवास पर आहूत इस बैठक में चुनाव में हार के कारणों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान श्री यादव ने रक्सौल विधानसभा के सभी जनता जनार्दन को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे स्नेह ,प्यार व मत देने के लिए आप सब का आभारी हूँ ।रक्सौल विधानसभा के मतदाताओं ने मेरे ऊपर भरोसा किया इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं आपके इस कर्ज का ऋणी हूँ।हार जीत की परवाह से अलग एक बेटा- भाई की तरह सेवा मे रहूँगा। श्री यादव ने आगे भी जनता की सेवा करते रहने की कसम खायी और कहा कि चुनाव हारा ...
भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा ने की मांग,रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को बनाया जाए मंत्री

भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा ने की मांग,रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को बनाया जाए मंत्री

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जन जाती मोर्चा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के अध्यक्ष ओम ठाकुर ने रक्सौल के नव निर्वाचीत विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा मंत्री बनने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जयसवाल के करीबी रहे श्री कुमार ने न केवल भाजपा के गढ़ रक्सौल को अक्षुण्ण रखा।बल्कि,शानदार जीत दर्ज कराई। श्री ठाकुर ने एनडीए के पक्ष में बहुमत के लिए आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नव निर्वाचीत विधायक प्रमोद कुमार सिंहा से रक्सौल को काफी उम्मीदें हैं।जिसका निर्वहन निश्चय ही जिम्मेवारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्सौल विधानसभा भाजपा का आदर्श विधानसभा क्षेत्र साबित हुआ है। लगातार जीताकर यहां की जनता ने साबित किया है।इसलिए रक्सौल का विशेषाधिकार है।यहां से जीते हुए विधायक कोमंत्रिमंडल में श...
सुगौली से राष्ट्रीय जनता दल के ई0 शशिभूषण सिंह हुए विजयी!

सुगौली से राष्ट्रीय जनता दल के ई0 शशिभूषण सिंह हुए विजयी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सुगौली विधानसभा क्षेत्र से राजद के ई.शशि भूषण सिंह विधायक चुन लिए गए हैं।उन्होंने राजग के वीआईपी के प्रत्याशी रामचन्द्र साहनी को हराया है।तीसरे नम्बर पर लोजपा के पूर्व मंत्री विजय गुप्ता रहे। गन्ने की खेती और चीनी मिल के लिए मशहूर सुगौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनावों से लगातार बीजेपी और आरजेडी के बीच ही मुकाबला होता रहा है।पिछले तीन विधानसभा चुनावों में लगातार बीजेपी ही बाजी जीतती आ रही थी। लेकिन,इस बार यह मुकाबला शशि भूषण सिंह ने जीत लिया है।पूर्वी चंपारण जिले में आने वाली सुगौली विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास देखें तो इस इलाके ने कांग्रेस, वामपंथी पार्टी, भाजपा और राजद, सभी के उम्मीदवारों को विधानसभा तक पहुंचाया है। इस संदर्भ में वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर एक नजर डालना लाजिमी है, जब मुख्यधारा से अलग दो पार्टियां ...
नरकटिया से दूसरी बार राजद के डॉ0 शमीम अहमद विजयी,जीत से हर्ष

नरकटिया से दूसरी बार राजद के डॉ0 शमीम अहमद विजयी,जीत से हर्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नरकटिया के राजद के विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने फिर से कब्जा बरकरार रखा है।इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर थी।2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्‍व में आई पूर्वी चंपारण जिले की नरकटिया विधानसभा सीट से आरजेडी के शमीम अहमद ने शानदार परिणाम के साथ चुनाव जीत लिया है। बता दे कि इस सीट पर अब तक सिर्फ दो चुनाव हुए हैं। यहां पहला विधानसभा 2010 में हुआ था. इस चुनाव में जेडीयू के श्‍याम बिहारी प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। श्‍याम बिहारी प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यास्मिन साबिर अली को 7688 वोटों से हराया था। यास्मिन साबिर अली लोकजन शक्ति पार्टी के उम्‍मीदवार थे।2015 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के राजनैतिक समीकरण पूरी तरह से बदल चुके थे।इस बदलाव की मुख्‍य वजह बीजेपी और जेडीयू के बीच आई दूरियां थीं।इस चुनाव से पहले करीब एक दश...
रक्सौल में छठी बार खिला कमल,एनडीए के प्रमोद सिंहा की शानदार जीत!

रक्सौल में छठी बार खिला कमल,एनडीए के प्रमोद सिंहा की शानदार जीत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र -10 से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज कराई है। जीत के बाद उन्होंने मतदाता ओं का आभार व्यक्त किया है और कहा कि रक्सौल की जनता ने प्यार और आशीर्वाद देने के साथ जो भरोसा जताया है,उसे टूटने नही दूंगा।मेरी कोशिश होगी कि रक्सौल के अंतराष्ट्रीय पहचान को आगे बढ़ाते हुए देश व राज्य में विकास में अव्वल स्थान दिलाऊं। हाल ही में जनता दल यू से बीजेपी में शामिल हुए एनडीए नेता श्री सिन्हा रक्सौल के पनटोका पंचायत के हरैया गावँ के निवासी हैं।उनके पारिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है ।उनके माता-पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक रहे हैं। शुरूआती दौर मे 80 के दशक में रक्सौल नगर पालिका में वार्ड आयुक्त का चुनाव जीतकर राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले श्री सिन्हा जनता दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय ...
रक्सौल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न!

रक्सौल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल में हुआ तकरीबन 57.9 व नरकटिया में 54.5 प्रतिशत मतदान रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया।मॉक ड्रिल के बाद मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।जो शाम 6 बजे तक जारी रहा।हालाकि, शहर के हजारीमल हाई स्कूल व आर्य समाज स्कूल केंद्र समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर करीब 20 मिनट विलम्ब से मतदान शुरू हुआ।तकनीकी कारणों के अलावे ठंड के प्रतिकूल मौसम ने भी मतदान की रफ्तार धीमी की। कोरोना संक्रमण को ले कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के विपरीत कई बूथ पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई।रक्सौल के आदर्श मतदान केंद्र पर इंफ्रारेड थर्मल थर्मामीटर से प्रत्येक मतदाता की स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया।सैनिटाइज किया गया।ग्लोब्स दिया गया।लेकिन, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनेको बूथ पर थर्मल थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की प्रक्रिया नही दिखी। ...
एक ओर ठंड से मतदान सुस्त,दूसरी ओर रक्सौल के मतदान केंद्रों पर विविपैड खराब होने से हुआ विलम्ब!

एक ओर ठंड से मतदान सुस्त,दूसरी ओर रक्सौल के मतदान केंद्रों पर विविपैड खराब होने से हुआ विलम्ब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर जहां ठंड से मतदान प्रक्रिया शुरुवाती दौर में सुस्त रही।वहीं,रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में दर्जन भर बूथ पर विविपैड,बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट खराब होने के बाद मतदान प्रक्रिया थोड़ी विलम्ब हुई। बूथ संख्या 120,53,45 क,50क,2क,269,199,253 पर विविपैड खराब हो गया।वहीं, सीयू-कंट्रोल यूनिट 22,8 क व बैलेट यूनिट 104 भी हो गया।अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि इसे बदल कर मतदान प्रक्रिया शुरू कराया जा रहा है। ...
अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू ,बिहार के भविष्य व रक्सौल को गढ़ने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे वोटरों में उत्साह !

अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू ,बिहार के भविष्य व रक्सौल को गढ़ने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे वोटरों में उत्साह !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-रक्सौल के हजारीमल स्कूल के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रकिया धीमी,15 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान -ठंड के मौसम की वजह से मतदान केंद्रों पर पर वोटरों के पहुंचने की प्रक्रिया में देखी जा रही सुस्ती -कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति -ईवीएम का बटन दबाने के बाद विविपैट से देख सकेंगे कि आपके पसंदीदा उम्मीदवार को वोट पडा या नहीं रक्सौल के बूथ संख्या 44,53 व 120 ,199,244 में विविपैट हुआ खराब,दूसरे विविपैट की व्यवस्था कर मतदान चालू कराने की प्रक्रिया जारी - रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।लोकतन्त्र के इस महापर्व को ले कर मतदाताओं में उत्साह है।सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध मतदाताओं को देख कर यही लग रहा है कि नए बिहार के लिए रक्सौल व नरकटिया समेत जिले के कुल...
रक्सौल में 390 व नरकटिया में 417 मतदान केंद्रों पर डालें जाएंगे वोट,प्रशासनिक तैयारी पूरी,मतदान केंद्र सज धज कर तैयार!

रक्सौल में 390 व नरकटिया में 417 मतदान केंद्रों पर डालें जाएंगे वोट,प्रशासनिक तैयारी पूरी,मतदान केंद्र सज धज कर तैयार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। तीसरे चरण में शनिवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।बॉर्डर सील कर दिया गया है।मतदान को ले कर कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गए हैं। इसकी जानकारी आर ओ सह एस डी ओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि चुनाव सुबह सात बजे लेकर शाम छह बजे तक 390 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।जिसमे रक्सौल प्रखंड में 210 व आदापुर में 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 77 हजार 659 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 47 हजार 218 पुरुष व 1 लाख 30 हजार 431 महिला एवं 10 थर्ड जेंडर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। शहर के हजारीमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या ...
राजद के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश यादव के रोड शो में दिखा व्यापक समर्थन,मिल रही सहानुभूति!

राजद के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश यादव के रोड शो में दिखा व्यापक समर्थन,मिल रही सहानुभूति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का अंतिम दिन था। इसको लेकर आज रक्सौल विधानसभा क्षेत्र 10 मे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश यादव ने व्यापक जन समूह के साथ भव्य रोड शो किया । इस रोड सो में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश यादव के चुनाव चिन्ह टेम्पू छाप के बैनर पोस्टर के साथ समर्थकों ने मेन रोड रक्सौल में रोड शो किया। प्रचार प्रसार की अंतिम दिन को लेकर प्रशासन भी सक्रिय थी क्योंकि रोड पर रैली से भीड़ थी । बाजार में जाम ना हो इसी को देखते हुए प्रशासन की देख रेख में रोड शो कराया गया । निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश यादव ने अपनी रोड सो में आम जनता के बीच हाथ जोड़कर चुनाव चिन्ह टेम्पू छाप पर वोट देकर जिताने की आग्रह किया।बता दे कि इससे पूर्व श्री यादव महागठबन्धन से चुनाव लड़ चुके हैं।जिसमे करीब 3100 वोट से पराजित रहे थे।लेकिन, इस बार राजद से इनको टिकट नही मिला, क्योंकि, यह सीट का...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!