‘दुकान कब्जा कांड’ में सियासत गर्म,पूर्व विधायक ने पीड़िता के आंसू पोछे,तो,विधायक ने की घटना की निंदा,चार को जेल
*पूर्व विधायक डॉ0 अजय सिंह ने पीड़िता सुधा देवी से की मुलाकात
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल शहर के बीच बाजार में मिर्चा पट्टी स्थित सुधा देवी के 'बंका जड़ी बूटी व पूजा सामग्री' की दुकान में शनिवार को दिन दहाड़े हुई लूट पाट व कब्जा के प्रयास की घटना और इसको ले कर थाना गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मामला तूल पकड़ गया है। एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इधर,इस मामले को ले कर सियासत भी गर्म हो गई है।पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने पीड़िता सुधा देवी के दुकान पर अपने समर्थकों के साथ दोपहर 3:00 बजे पहुंच कर मुलाकात की और सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का वादा किया। कल की घटना में पीड़िता के साथ जो बदसलूकी हुई और लूटपाट हुई इस पर भी डॉ0 सिंह ने दु:ख व्यक्त किया ।डॉ सिंह के पहुंचने प...









