रक्सौल के हरदिया व पलनवा जगधर पंचायत में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव,बवाल को विधायक ने कराया शांत!
रक्सौल।(vor desk )।कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक देख रेख में रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत में शांतिपूर्वक पैक्स चुनाव सम्पन्न हूआ।प्रशासन ने प्रखंड के पलनवा जगधर और हरदिया पंचायत में पैक्स उप चुनाव को निष्पक्ष ,भय मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दावा किया ।
चुनाव के क्रम में विधि व्यवस्था के लिए अधिकारी पूरे दिन गस्त लगाते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती व डीएसपी सागर कुमार मोनिटरिंग में दिखे।इंस्पेक्टर अभय कुमार, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार सशस्त्र बल के साथ गस्त लगाते रहे। सभी मतदान केन्द्रो के आसपास धारा 144 लागू की गयी थी, जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात था। मतदान का कार्य शाम में 4:30 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान कहीं से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद ज...









