सरिसवा नदी संरक्षण के लिए 551 दीप प्रज्ज्वलित,251 छठ व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण!
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वधान में रविवार को सरिसवा नदी के तट पर महा दीप प्रज्वलन, प्रार्थना सभा एवं छठ व्रतियों के लिए पूजा सामग्री का वितरण किया गया ।
नागा रोड स्थित बाबा मठिया छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरिसवा नदी रक्सौल की जीवनदायिनी है और नगर को पूरे तीन तरफ से घेरती है। यह नदी दो दशक पूर्व खाने एवं भोजन बनाने के काम आती थी, तर्पण के काम आती थी। जीवन देने का के काम में आती थी ।आज वह जहरीली ,रसायन युक्त होकर अनेकों प्रकार की घातक बीमारियों को पैदा कर जान लेने का काम कर रही है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के लिए यह कोई विषय नहीं है नहीं कोई मुद्दा है ।इस कारण इसके तरफ किसी का ध्यान नहीं है। अनेकों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग कैंसर, किडनी फेल एवं अन्य घात...









