बालक के अपहरण व हत्या का आरोपी रक्सौल में हथियार समेत गिरफ्तार
रक्सौल।(vor desk)। रामगढ़वा थाना के कांड संख्या 261/2020 हत्यकांड एवं आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुशहरी गाँव निवासी रामाशीष प्रसाद कुशवाहा के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल थाना क्षेत्र के बाटा चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि उक्त अभियुक्त गत सितंबर माह में एक आठ वर्षीय बालक आदित्य कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसपर धारा 363/364/302/201/120 बी/34 भा. द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट का मामला गत 18 सितंबर को दर्ज किया गया था। वहीं अभियुक्त के पास से आर्म्स व खोखे के साथ बरामद किया गया है। वहीं, छापेमारी टीम में डीएसपी श्री सागर के साथ पुलिस एसआई संतोष कुमार, एसआई संतोष सिंह, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार ...









