Saturday, March 14

सीमांचल

आश्विन पोर्टल के जरिये आशा कार्यकर्ताओं की बनेगी हाजिरी,होगा भुगतान!

आश्विन पोर्टल के जरिये आशा कार्यकर्ताओं की बनेगी हाजिरी,होगा भुगतान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के प्राथमिक स्वास्थ्य परिसर में आशा कार्यकर्ताओं को आशा को आश्विन पोर्टल ऐप की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि अश्विन पोर्टल से आशा कार्यकर्ता अपनी हाजिरी बनाएंगी। सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए ई अश्विन पोर्टल लांच किया है। जिसके माध्यम राज्य से ही आशा का प्रोत्साहन राशि का भुगतान उसके बैंक खाते में कर दिया जाएगा। जिससे आशा कार्यकर्ताओं को ससमय प्रोत्साहन राशि उपलब्ध हो सकेगा। इसकी जानकारी केयर इंडिया के धीरज कुमार ने सभी आशा को दी। इस मौके पर बीएचएम आशीष कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, आशा गायत्री देवी, नंदनी देवी ,सुनैना देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, इत्यादि आशा उपस्थित रहीं।( रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
मूलभूत सुविधाओं से वंचित पलनवा को प्रखंड के दर्जा दे बिहार सरकार : कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

मूलभूत सुविधाओं से वंचित पलनवा को प्रखंड के दर्जा दे बिहार सरकार : कांग्रेस नेता रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल( vor desk )। प्रखण्ड का पलनवा और भेलाही पंचायत विकास से कोसों दूर है और अब भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है ।उक्त बातें कांग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने सिसवा ग्राम में आमजन और किसानों से बात करते हुए कहा ।साथ उन्होंने स्थानीय साँसद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि क्या इन को रक्सौल प्रखण्ड के विकास की कोई चिंता नही होना चाहिए? आखिर रक्सौल प्रखण्ड के लोग कब तक अपनी बेबसी पर आंसू बहाएंगे? आज किसान परेशान हैं।लेकिन,कोई सुनने वाला नही है। श्री यादव ने कहा कि पलनवा को अब तक प्रखण्ड का दर्जा न मिलना ये क्षेत्रवासियों के लिए अपमान से कम नही है ।वहां अस्पताल के बिना बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि किसानों का पिछले साल के गन्ना का भुगतान नहीं हुआ है। नया कानून को वापस करने के लिए यहां के भी किसान ...
अंग्रेजी शासन देख चुकी आदापुर की 113 वर्षीय वयोवृद्ध महिला का निधन,शोक का तांता!

अंग्रेजी शासन देख चुकी आदापुर की 113 वर्षीय वयोवृद्ध महिला का निधन,शोक का तांता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड की सबसे वयोवृद्ध महिला महमुदन खातून का सोमवार की अहले इंतकाल हो गया।वे जंगे आजादी के दौरान बालिग थी,जिनका 113 वर्ष की उम्र में सोमवार की सुबह पांच बजे इंतकाल हो गया।वे पूर्व मुखिया रहे स्व.अब्दुल हकीम अंसारी की पत्नी व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज अंसारी की माता थी।वे अपने पीछे पूर्व मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी,आदापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष ई.सईदुल्लाह अंसारी सहित तीन पुत्रों-पुत्रियों व नाती-पोतों से भरेपूरे परिवार छोड़कर दुनिया से रज़ा हो गयी।श्रीमती खातून को सोमवार की दोपहर सुपुरदेख़ाक कर दिया गया।वे जंगे आजादी के दौरान बालिग रही।जो गोरे अंग्रेजों की काली करतूतों के साथ महात्मा गांधी के चम्पारण यात्रा की वृतांत लोगों को सुनाती रहती थी।इस मौके पर कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे रामबाबू यादव,पूर्व प्रमुख मो.असलम,राजद के विधानसभा प...
तेज रफ्तार जीप के पलटने से आदापुर के मूर्तियां में 14 यात्री जख्मी,8 की हालत नाजुक

तेज रफ्तार जीप के पलटने से आदापुर के मूर्तियां में 14 यात्री जख्मी,8 की हालत नाजुक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर के मूर्तियां में जीप पलटने की घटना में 14 यात्री जख्मी हो गए हैं।यह घटना आदापुर-छौड़ादानों निर्माणाधीन इंडो-नेपाल सीमा समानांतर पथ के मूर्तिया गांव के समीप बुधवार को घटी।तेज रफ्तार से चल रहा जीप सड़क किनारे करीब 20 फिट नीचे पलट गया।इस घटना में जीप सवार 14 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए है,इसमें आठ यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों ने मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया है। बताया गया है कि घटना में 10 महिलाएं व 4 पुरुष जख्मी हो गए हैं। घटना के उपरांत चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूत्रों ने बताया कि प्रखण्ड के टिकुलिया गांव निवासी शर्मा देवी-(30 वर्ष),चन्द्रमन गांव निवासी सीता देवी-(50 वर्ष) व इंदु देवी-(32 वर्ष),कोरैया गांव की रीता ...
कृषि बिल पर अफवाह न फैलाये विपक्ष,आज तक किसी कॉरपोरेट ने नही हथियाई जमीन:वरुण सिंह

कृषि बिल पर अफवाह न फैलाये विपक्ष,आज तक किसी कॉरपोरेट ने नही हथियाई जमीन:वरुण सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने भारत सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से ही भारत के किसान कई प्रकार के बंधनो से जकड़े हुए थे ।उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था।पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास प्रारंभ किया और उसी क्रम में कृषि विधेयक को लाने का काम किया है जिससे अन्नदाता को आजादी मिली है और किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा।श्री सिंह आज स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महासचिव ई0 जितेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं जिला...
विधायक प्रमोद सिन्हा से मिले भारत विकास परिषद के सदस्य,रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा!

विधायक प्रमोद सिन्हा से मिले भारत विकास परिषद के सदस्य,रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा से उनके हरैया स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की ।परिषद के सदस्यों ने विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस मौके पर उन्हें परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महिला सदस्य श्रीमती उषा श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया । परिषद के सेवा संयोजक विजय कुमार साह ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही परिषद की रक्सौल इकाई की गठन के पश्चात अब तक सम्पादित सभी कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों की लिखित प्रति उन्हें सौंपी तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भारत वि...
पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व0 राजनन्दन राय की दसवीं पुण्यतिथि मनी

पूर्व विधायक सह ब्रेडा अध्यक्ष स्व0 राजनन्दन राय की दसवीं पुण्यतिथि मनी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.राजनंदन राय की दसवी पुण्यतिथि मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने की।शहर के मुख्य पथ पर स्थित कर्पूरी आश्रम में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा स्व .राजनंदन राय के तैल्यचित्र पर पुष्पअर्पित कर सैकड़ो कार्यकर्ता के बीच पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्व .राजन्दन राय (पूर्व विधायक) के पुत्र व राजद नेता प्रमोद राय ने बताया कि मेरे पिता जी गरीबो- शोषितों, दलितों और जन जन के नेता थे। उनको गुदरी का लाल भी कहा जाता है। वहीं,राजद नेता रवि मस्करा ने कहा कि पूर्व विधायक राज नंदन राय गरीबो के मसीहा थे।उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया ईश्वरी लाल राय,रामस्वरूप गुप्ता ,रामनिवड राय, रवि मस्करा ,महमद नासिर राजद उपाध्यक्ष ,अनिल यादव,महमद असलम ,ओमप्रकाश दास, राजू कुमार उपाधयाय, मुन्नी या...
कोविड 19 के टीकाकरण की तैयारी शुरू,पीएचसी में बीएलटीएफ की हुई बैठक

कोविड 19 के टीकाकरण की तैयारी शुरू,पीएचसी में बीएलटीएफ की हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड 19 के टीकाकरण हेतु प्रखंड स्तरीय कार्यदस्ता बल ( बीएलटीएफ ) का आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित की गई।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर यूनिसेफ कार्यालय सह रोगी कल्याण समिति के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित किया गया।इस बैठक के संयोजक व अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह द्वारा कोविड 19 के वैक्सिनेशन के सन्दर्भ में सभी उपस्थित सदस्यों को बताया गया ।साथ ही इस टिकाकरण अभियान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा गया कि विश्व महामारी कोरोना से बचाव के लिए सभी को टिकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को टिकाकरण किया जाएगा।इसकी तैयारी की जा रही है। जिसमे सभी का सहयोग जरूरी है। वही, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ द्वारा...
पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ जीआरपी ने पश्चिम चंपारण के युवक को पकड़ा!

पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ जीआरपी ने पश्चिम चंपारण के युवक को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।जीआरपी पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि रेलवे फाटक संख्या 33 ए के पास से गश्ती के दौरान एक युवक को एक रिवाल्वर व 7.65एम एम के दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान मो ० अयूब (35)के रूप में हुुुई है।जो मझौलिया थाना क्षेत्र के बड़िया टोला वार्ड संख्या 9 का निवासी है।गिरफ्तार मो० आयूब जीआरपी पुलिस को देखते ही भागने लगा।जिसे जीआरपी पुलिस ने फाटक संख्या 33 के पास से खदेड़कर पकड़ लिया। वही जांच के दौरान उसके कमर से एक रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।जो कमीज के नीचे छुपा कर रखा गया था। जांच में पता चला कि युवक का एक विवाहिता से चक्कर था।जिसका ससुराल मझौलिया व मायका रक्सौल में है।अयूब उससे मिलने आया था।जिसका कथित उद्देश्य उसे ले कर रफ़्फ़ु चक्कर होने का था...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के पहले उपाधीक्षक बने डॉ0 एस.के. सिंह,मिल रही बधाई!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के पहले उपाधीक्षक बने डॉ0 एस.के. सिंह,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है।स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में पहल करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक पद के लिए नियुक्ति कर दी है। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सिंह को उपाधीक्षक बनाया गया है।इसकी जानकारी पूर्वी चंपारण जिला के सिविल सर्जन ने दी है। बता दे कि डॉ एस के सिंह रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के पहले उपाधीक्षक होंगे।बताया गया है कि फिलहाल वे दोनो पर बने रहेंगे। सनद रहे कि निर्माणाधीन 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल अप्रैल मई में पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।उपाधीक्षक की नियुक्ति के बाद यहां योगदान कर चुके डॉक्टर, एएनएम,जीएनएम के मोनिटरिंग व अस्पताल में त्वरित इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी। इधर,उनके उपाधीक्षक पद पर मनोयन से रक्सौल पीएचसी में हर्ष है।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!