Sunday, June 21

सीमांचल

डॉ0 सौरव कुमार रॉव फिर बने बने रक्सौल प्रखण्ड के जदयू अध्यक्ष!

डॉ0 सौरव कुमार रॉव फिर बने बने रक्सौल प्रखण्ड के जदयू अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल(यू०) पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पटेल ने रक्सौल के प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर डॉ सौरव कुमार राव को मनोनीत किया है।जिसे पूरे प्रखण्ड में जदयू परिवार में खुशी है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह पद डॉ राव को उनके कार्यकुशलता को देखते हुए दिया गया है। जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी रक्सौल विधान सभा के मुकेश कुमार ने कहा कि डॉ राव बहुत ही ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पार्टी के प्रति काम करते है और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए रहे बिहार में योजनाओं की जानकारी लोगो के बीच अच्छे से बताते है। इन्हें दुबारा इस पद पर उनके अच्छे कार्य को देखते हुए मनोनीत किया गया है।हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन पटेल,नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,पूर्व प्रखण्ड प्रवक्ता इंद्रजीत पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय क...
सेवा ही संगठन के नारे के साथ 30 मई को 500 गांव में सेवा कार्य करेगी भाजपा : प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

सेवा ही संगठन के नारे के साथ 30 मई को 500 गांव में सेवा कार्य करेगी भाजपा : प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सदस्य 30 मई को पांच सौ गांवों में जाकर सेवा कार्य के साथ आम जनता से संपर्क करने का कार्य करेंगे । उक्त निर्णय आज प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ की भरचुअल बैठक में लिया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक प्रो० डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने किया। प्रोफ़ेसर सिन्हा ने बताया कि मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष डा० संजय जायसवालके निर्देशानुसार सेवा ही संगठन है के अंतर्गत शिक्षक प्रकोष्ठ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एक एक गांव में जाकर सेवा कार्य के अतिरिक्त जनसंपर्क करने का काम करेंगे।इसके इसके लिए प्रत्येक जिला के संयोजक अपने पदाधिकारियों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गांव में जाकर जनसंपर्क करने का काम करेंगे। सेवा कार्य जैसे जरूरतमंदों को मास्क, स...
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने  वीरगंज  के नारायणी हॉस्पिटल को प्रदान किया 4 भेंटीलेटर व स्वास्थ्य सामग्री

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने वीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल को प्रदान किया 4 भेंटीलेटर व स्वास्थ्य सामग्री

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।इलू इलू गर्ल व बॉलीवुड अभिनेत्री  मनीषा कोइराला ने कैंसर से जंग जितने के बाद कोरोना काल मे अपने देश नेपाल के संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं हैं।इस क्रम में उन्होंने नेपाल के वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल को कोविड मरीज़ो के उपचार सहयोगार्थ चार  भेन्टिलेटर सेट सहित स्वास्थ्य सामग्री प्रदान किया है । उनकी ओर से उक्त सामग्री ने वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र किशोर व नेपाली कांग्रेस के नेता रामनारायण कुर्मी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओ की टीम ने अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्रकिशोर लाभ व  प्रभारी मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा0 उदयनारायण सिंह को  हस्तान्तरित किया। वेंटिलेटर के अलावे सौ सौ पीस फेस शील्ड व पीपीई किट तथा 3 पीस फूल फेस मास्क भी प्रदान किया गया है। नेपाल की रहने वाली व पूर्व प्रधानमंत्री  स्व0 गिरजा प्रसाद कोइराला की पौत्री मनीषा कोइर...
टिका एक्सप्रेस द्वारा रक्सौल  के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में 90 को  लगाया गया कोविड टिका!

टिका एक्सप्रेस द्वारा रक्सौल के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में 90 को लगाया गया कोविड टिका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के  टीका एक्सप्रेस की आर बी एस की टीम द्वारा शहर के सुंदरपुर स्थित कुष्ठ आश्रम के 90 कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों-स्थानीय लोगों को कोविड का टिका लगाया गया। टीम में डॉ0 मुराद आलम, डॉ मो सुल्तान, फार्मासिस्ट अली इरफ़ान, एएनएम कुलसुम बेगम, चिंकी कुमारी के द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण सुंदरपुर स्थित लिटल फ्लावर हॉस्पिटल में किया गया।इस दौरान समाजसेवी रणजीत सिंह समेेेत अन्य की भी टिका दिलाने में सक्रियता भूमिका रही। बताया गया कि यह टिका एक्सप्रेस शहर व ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ी व अल्पसंख्यक बस्तियों में घूम कर 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को टिका लगाएगी। ...
53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज पुलिस ने दो युवक को दबोचा,हुंडी कारोबार के आरोप में कारवाई शुरू

53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ वीरगंज पुलिस ने दो युवक को दबोचा,हुंडी कारोबार के आरोप में कारवाई शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।नेपाल के वीरगंज पुलिस ने 53 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।दोनो युवकों की पहचान बारा जिला के परसौनी निवासी शिव आनन्द गुप्ता( 26    ) व वीरगंज के श्री पुर निवासी प्रकाश जायसवाल( 19  )के रूप में की गई है।इन्हें शुक्रवार को हुंडी कारोबार के आरोप में हिरासत में लिया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि सूचना थी कि वीरगंज स्थित बीपीसी कैम्पस  के पास  रहने वाला शिव आनन्द गुप्ता हुंडी कारोबार से जुड़ा है।जिस पर नजर रखी जा रही थी।इसी बीच पुलिस टीम ने वीरगंज निवासी प्रकाश जायसवाल को 24 लाख रुपये के साथ नियंत्रण में लिया।पूछ ताछ व निशानदेही पर शिव आनन्द गुप्ता के डेरा की तलाशी ली गई।जिसमें29 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुआ।दोनो के द्वारा मोटी रकम का वैध स्तोत्र नही बताया गया।उन्होंने बताया कि दोनों के खि...
डेढ़ साल से बंद निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान के संचालक और शिक्षकों के लिए सहायता की मांग

डेढ़ साल से बंद निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान के संचालक और शिक्षकों के लिए सहायता की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के जिला आईटी सेल सहसंयोजक व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल के जिला सहसंयोजक अनीश उपाध्याय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमेल के द्वारा एक पत्र भेजा है ।जिसमें कहा गया है कि आज पूरा भारत और विश्व कोविड-19 के दूसरी लहर से ग्रसित है । इसमे वैसे व्यक्ति जो प्राइवेट स्कूल और कोचिंग संस्थान पढ़ा कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते है ,उनकी हालत खस्ताहाल है।शिक्षण संस्थान करीब डेढ़ साल से पूरी तरह से बंद है।जिस कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।कोविड-19 के कारण तडप तडप के तो लोग अपनी जान गवा ही रहे हैं ,लेकिन अब लग रहा है कि कोचिंग और स्कूल से जुड़े लोग भी भुखमरी के कारण तडप- तडप के जान गवा देंगे । सब दिन प्रतिष्ठा के साथ शिक्षण संस्थान चलाकर बेरोजगारी दूर करके अपने परिवार का पालन पोषण...
एसडीओ आरती ने संपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों के डेटा अपडेट करने का दिया निर्देश

एसडीओ आरती ने संपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों के डेटा अपडेट करने का दिया निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आरती की अध्यक्षता में चारो प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ आगामी दिनों सम्भावित बाढ़ की तैयारी व अनाज अधिप्राप्ति व लाभुकों को वितरण के उद्देश्य से बैठक की गई। बैठक में सम्पूर्ति पोर्टल पर बाढ़ प्रभावितों का लिस्ट अपडेट करने के लिए तथा धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति को ले कर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत क्षेत्र में बाढ़ व बाढ़ प्रभावितों को लेकर आवश्यक तैयारी के मुद्दों पर हुई। जिसमें एसडीओ आरती ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ निरोधी कार्यो की आवश्यक तैयारी व बाढ़ प्रभावितों के सूची को संपूर्ति पोर्टल पर अद्यतन करने को कहा। संपूर्ति पोर्टल में प्रभावितों की सूची को अद्यतन करने के लिए लाभुकों के आधारकार्ड व पासबुक की छायाप्रति लेकर उसमें अंकित नम्बर को अपलोड किया जाएगा। वहीं दोहरे नाम को हटाया जाएगा। जबकि जिनका नाम छूट गया है, ...
युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष ने सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने एवं पंचायतों मे दवा छिड़काव कराने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन!

युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष ने सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने एवं पंचायतों मे दवा छिड़काव कराने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ईमेल के माध्यम से युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल को ज्ञापन प्रेषित कर रक्सौल प्रखण्ड के सभी 24 उपस्वास्थ्य केंद्र एंवम अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को चालू करने का मांग की है। सैफुल ने कहा कि इस कोरोना काल मे जहां एक ओर बड़े बड़े अस्पतालों मे मरीज को जगह नही मिल रही है वहीं दूसरे ओर हमारे रक्सौल प्रखण्ड मे सभी उपस्वास्थ्य केंद बन्द पड़े हैं अगर ये सब केंद्र चालू होता तो आज हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भाइयों को शहर के अस्पतालों के रुख नही करना पड़ता। शुरुआती लक्षण मे ही हम अपने नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच करा हम स्वस्थ्य हो जाते।दूसरी ओर उन्होंने ने कहा कि जहां पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है वही हम सब ग्रामीणों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है एक ओर शहरी क्षेत्रों में जहां दवा का छिड़काव बराबर हो रहा है वही दूसरी ओ...
कांग्रेस ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि ,आदर्शों को अपनाने पर बल!

कांग्रेस ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि ,आदर्शों को अपनाने पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शुक्रवार को रक्सौल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई।शहर के लक्ष्मीपुर में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह महागठबंधन नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के 57 वें पुण्य तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर श्री यादव ने कहा कि पंडित नेहरू के अंदर देश को आजादी दिलाने का एक जज्बा था। वर्ष 1916 में वे राजनीति में आए और 1923 में कांग्रेस के महासचिव बने थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया। आधुनिक भारत के निर्माता जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों और देश की आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।वे बच्चों में काफी लोकप्रिय थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। इस अवसर पर रामनारायण भारती, जवाहिर शाह, रामस...
कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की वर्चुअल बैठक संपन्न,व्यपारियों -उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा!

कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की वर्चुअल बैठक संपन्न,व्यपारियों -उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।हिन्दुस्तान के सबसे बड़ी व्यापारियों की हितैषी संस्था CAIT के बिहार जयनगर द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक अध्यक्ष प्रित्तम बरौलिया की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि बिनोद बंधु जी(लोकप्रिय प्रमुख संपादक "हिन्दुस्तान") की गरिमामई ज़ूम विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CAIT सदस्यों के साथ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य प्रतिष्ठित व्यापारीयों तथा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मिडिया बंधुओं संग वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों की परेशानियों के मद्देनजर वक्ताओं के सुझावों के साथ सम्पन्न हुई। जिसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से लॉकडाउन अवधि में हुऐ क्षतिपूर्ति के भरपाई की मांग रखी गई। रक्सौल चैम्बर से अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!