डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, टिकाकरण को सफल बनाने की अपील!
रक्सौल/रामगढ़वा।( vor desk )।सोमवार को रक्सौल, रामगढ़वा ,छौड़ादानो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कोविड टीकाकरण की सफलता को लेकर डीडीसी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई अलग अलग प्रखंड पंचायतो के मुखियों, प्रमुख तथा पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई ।बैठक के दौरान डीडीसी कमलेश कुमार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत दिलवाने के आग्रह किया ताकि कोविड 19 पर काबू पाया जा सके ।उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण हेतु प्रखण्ड स्तर पर आरबीएसके की टीम बनाई गई है,जिसके लक्ष्य की पूर्णता के लिए जन प्रतिनिधियों को बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की जरूरत है।
रक्सौल में हुई बैठक में एसडीओ आरती,डीडीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार,नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द ,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार,यूनिसेफ़ के बीएमसी...









