Tuesday, September 8

सीमांचल

सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन!

सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण व अंतर्राष्ट्रीय सड़क जो सीधा काठमांडू और दिल्ली को जोड़ती है ,जहाँ रक्सौल- बीरगंज के बीच रेलवे बैरियर( रेल गुमटी ) होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी से निजात पाने के लिए रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज की परिकल्पना की गई थी।जो विगत 2 वर्षों के लंबे समयावधि में बनकर तैयार हुआ ।जिस पर 6.18 करोड़ की लागत आई।यह लाइट 322 मीटर लंबा व 3 मीटर चौड़ा है।मंगलवार को उक्त लाइट ओवरब्रिज का उद्घाटन एक समारोह के बीच पश्चिम चंपारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम जफर आलम ने संयुक्त रुप फीता काट कर किया।साथ ही शीलापट्ट का भी अनावरण किया गया।वहीं,सांसद व विधायक ने समर्थकों के साथ उक्त लाइट ओवर ब्रिज पर चढ़ कर खुद जायजा लिया। रक्सौल स्टेशन परिसर में आय...
रक्सौल पावर ग्रिड में हुई  भीषण आगलगी, करोड़ो की क्षति की सम्भावना

रक्सौल पावर ग्रिड में हुई भीषण आगलगी, करोड़ो की क्षति की सम्भावना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर स्थित पवार ग्रिड में आज भीषण आग लग गई। आग लगने के वजह से जोर की आवाज और आग के तेज लपटों के बीच अफरातफरी की स्थित बन गईं। मौके पर अग्निशमन विभाग के तीन गाड़ीया आग पर काबू पाने पहुँची। सूचना मिलते ही डीसीएलआर राम दुलार राम,कार्य पालक पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह समेत अधिकारी गण पहुंच गए। विधुत विभाग , अग्निशमन विभाग एवं अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नही हो पाया है।आशंका है कि आगलगी विद्युत शार्ट सर्किट के कारण हुई है। आग लगने की वजह से रक्सौल ,रामगढ़वा और सुगौली सहित कई क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति ठप्प हो गई। हालाकि, करीब आठ बजे सन्ध्या को विद्युत विभाग के अधिकारियों व तकनीकि टीम के त्तपरता से शहर में आपूर्ति चालू...
सत्याग्रह एक्सप्रेस का  परिचालन दरभंगा से हुआ तो रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन!

सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा से हुआ तो रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -दिल्ली -रक्सौल के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को दरभंगा से चलाए जाने की सूचना पर आक्रोश पनपने लगा है।इसको लेकर रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पश्चिम चंपारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल को एक ज्ञापन सौंप कर इस मसले पर ध्यानाकर्षण किया है।साथ ही समस्तीपुर रेल मंडल के एडीएम जफर आजम का भी ध्यानाकर्षण के साथ ही रक्सौल रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के जरिये रेलवे बोर्ड (नई दिल्ली) को भी एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में चेम्बर ने कहा है कि रक्सौल से आनंद बिहार टर्मिनल दिल्ली के बीच चलने वाली 05273/74 अतिमहत्वपूर्ण सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन यथावत बरकरार रखा जाए। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से आग्रह करते हुए मांग की हैं कि रक्सौल से आनंद बिहार टर्मिनल दिल्ली ...
नेशनल कराटे चैंपियन गौरव ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के बीच तिरंगा व मास्क बांटे,बताया महत्व!

नेशनल कराटे चैंपियन गौरव ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के बीच तिरंगा व मास्क बांटे,बताया महत्व!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर समाज के उपेक्षित, गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों को आजादी के राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता बनाने के उद्देश्य से पन्द्रह अगस्त 2021को शहर के नेशनल कराटे चैम्पियन गौरव कुमार सिंह ने अपने भाई के गौतम कुमार सिंह के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वैसे बच्चों के बीच तिरंगा झंडा, माक्स, विस्कुट व भुजिया वितरण करके राष्ट्रीय पर्व को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम के माध्यम यह संदेश देने का अनोखा प्रयास किया कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के उन तमाम उपेक्षित, गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों को भी मनाने का हक है। जिसे स्वतंत्रता दिवस का मायने समझ नहीं आता व वैसे बच्चे पर्व में हिस्सा लेने से वंचित रहते है। इस पहल की सराहना चर्चा में है। बता दे कि रक्सौल के वरीय पत्रकार मोहन सिंह प्रभाकर के पुत्र गौरव कुमार सिं...
केसीटीसी कॉलेज के सेवानिवृत हुए तीन प्राध्यापकों को दी गयी भावभीनी विदाई

केसीटीसी कॉलेज के सेवानिवृत हुए तीन प्राध्यापकों को दी गयी भावभीनी विदाई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते, बल्कि अपने जीवन काल के अंतिम समय तक शिक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं। उक्त बातें केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल में तीन प्राध्यापकों की विदाई के संयुक्त समारोह का संचालन करते हुए वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो. सिन्हा ने कहा कि अति पिछड़े हुए क्षेत्र रक्सौल में एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय की स्थापना जिन महानुभावों ने की या जिन्होंने परिकल्पना की, उन्होंने इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा कार्य करने का काम किया है। यह कालेज इस क्षेत्र के लिए वरदान है। कॉलेज के संस्थापक शिक्षकों का एक-एक करके अवकाश ग्रहण करना और नई पीढ़ी का आना तो एक परिपाटी है, पर पुराने शिक्षकों के साथ महाविद्यालय के विकास का इतिहास बनता जा रहा है। आज केसीटीसी कॉलेज के जंतु विज्ञान के निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सिन्...
युवाओं के आत्म निर्भर होने से देश होगा मजबूत:प्रभात कुमार श्रीवास्तव

युवाओं के आत्म निर्भर होने से देश होगा मजबूत:प्रभात कुमार श्रीवास्तव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। जिसके आत्मनिर्भर होने से देश मजबूत होगा और विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा। उक्त बातें आज बी पी एस के प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष व रक्सौल जिला के प्रभारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आज देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक प्रकार के योजनाओं को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं ,जिससे राष्ट्र विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्य अच्छी तरह तभी होगा जब युवा अपने स्वयं को आत्म निर्भर बनाएंगे। भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है युवकों के विकास से ही देश का विकास संभव है। महात्मा गांधी के 100 वर्ष पहले का सपना तभी साकार होगा जब ...
एबीवीपी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि,बताया अजात शत्रु!

एबीवीपी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि,बताया अजात शत्रु!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया।बताया गया कि श्री बाजपेयी छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री तक के पद को सुशोभित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद रक्सौल इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दिया । नगर मंत्री सूरज सराफ ने बताया कि वाजपेई जी पूरे विश्व में एकमात्र ऐसे नेता थे जो पूरे विश्व अजातशत्रु के नाम से भी जाने जाते थे।वहीं,एसडीएफ प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद ती...
बारिश के बीच मना आजादी का अमृत महोत्सव,75 वीं स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन !

बारिश के बीच मना आजादी का अमृत महोत्सव,75 वीं स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया झंडोतोलन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*अमृत महोत्सव पर आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा,कार्यक्रम भी हुए आयोजित रक्सौल।(vor desk)।बारिश के बीच सीमावर्ती रक्सौल में जश्न-ए-आजादी मनाया गया।आजादी के अमृत महोत्सव यानी 15 अगस्त 2021 को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कोइरी टोला स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया ।बतौर विधायक उन्होंने पहली बार झंडोतोलन किया। देश के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के वर्ष गांठ पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज पूरे देश में स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान निछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है। उन्होंने कहा कि कोरोना का असर पूरे भारतवर्ष पर पड़ा है। लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार ने कोरोना ...
लाइट ओवरब्रिज बनने के बाद भी रेल गुमटी पर हादसों को आमंत्रण, लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला!

लाइट ओवरब्रिज बनने के बाद भी रेल गुमटी पर हादसों को आमंत्रण, लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित रेलवे गुमटी संख्या 33 ए हादसों को आमंत्रण देता दिख रहा है।शनिवार को एक ऐसा ही हादसा टल गया।बताया गया कि वीरगंज ड्राइपोर्ट से लौटा कन्टेनर युक्त माल ट्रेन रक्सौल स्टेशन से छूट कर कोलकत्ता के लिए निकला ही था,कि, रक्सौल रेलवे गुमटी का बैरियर नही गिरे होने से लोको पायलट को रेल गुमटी से कुछ दूर पहले ही ट्रेन रोक देना पड़ा। करीब पंद्रह -बीस मिनट तक रेल गुमटी का सायरन बजता रहा,बैरियर लॉक करने का प्रयास होता रहा।मुश्किल से बैरियर को लॉक किया गया।जबकि, इसका कंट्रोल सिग्नल व स्टेशन के जिम्मे होता है।जब सुनिश्चित होता है कि गुमटी( बैरियर लॉक) बन्द हो गई,तो,ट्रेन को हरी झंडी दी जाती है। यदि ड्राइवर की सूझ बूझ न होती, और कन्टेनर युक्त माल ट्रेन समय रहते नही रुकी होती,तो रेल गुमटी पर बड़ा हादसा तय था।इस रेल गुमटी पर काफी भीड़ थी।बेतरकीब भीड़ की हालत...
शांति समिति की बैठक आयोजित,ताजिया व महावीरी झंडा पर नही निकलेगा जुलूस!

शांति समिति की बैठक आयोजित,ताजिया व महावीरी झंडा पर नही निकलेगा जुलूस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर के अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी आरती के नेतृत्व में मुहर्रम व महावीरी झंडा जलूस को लेकर शनिवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर सुश्री आरती ने कई आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सुश्री आरती ने कहा कि कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए मुहर्रम में ताजिया जुलूस नही निकालना है, जबकि महावीरी झंडा जुलूस भी निकालने की अनुमति नही है।उन्होंने अपील किया कि शांति सौहार्द के वतावरण में पर्व मनाएं,लेकिन,कोविड संक्रमण व सरकार के गाइड लाइंस का अनुपालन निश्चित रूप से करें। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में शांति-व्यवस्था भंग करने और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को चिन्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!