Tuesday, September 8

सीमांचल

सत्याग्रह एक्सप्रेस दरभंगा से चली तो राजद करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस दरभंगा से चली तो राजद करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल की रक्सौल कमिटी ने समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सत्याग्रह एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्व के समय एंव पूर्व की दिशा पर चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखण्ड प्रभारी सैफुल आजम के नेतृत्व में उक्त ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपा गया।इस दौरान श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस पूर्व की भांति रक्सौल से ही चलेगी एंव इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरोना गाइडलाइन के चलते बन्द है। आगे से आदेश आने के बाद परिचालन होगी।मौके पर सैफुल आज़म ने कहा अगर सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन रक्सौल से न होकर दरभंगा से होगी तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। ये हमारे अनुकम्पायी सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दोहरी चरित्र को उजागर करता है।राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रद...
एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor deek )।कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए नेपाल सरकार द्वारा अपने पड़ोसी देश (भारत/चीन)की सीमा को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से केवल मालवाहक गाड़ियों के ही नेपाल आने जाने की छूट है। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह इसी मालवाहक गाड़ियों का लाभ लेकर नेपाल से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।गाड़ियों में गुप्त तहखाना बना कर तस्करी की जा रही है। जिसका खुलासा बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल अनुमण्डल की सीमा सुरक्षा में लगे एस एस बी के 47 बटालियन ने किया है।बताया गया है कि बाईपास सड़क पर उक्त गाँजा की डिलीवरी करने की योजना थी।इसी बीच बीती रात्रि अभियान के तहत तस्करों को दबोचा गया। एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर के लक्ष्मीपुर - बाईपास रोड से एक नेपाली ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया।जांच में ट्र...
मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम 4 बजे चाहिए ट्रेन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का विस्तार मंजूर नहीं!

मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम 4 बजे चाहिए ट्रेन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का विस्तार मंजूर नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय के नेतृत्व चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल से मिलकर रक्सौल की रेल संबंधित सात मांगों से युक्त ज्ञापन देकर उनसे इस पर शीघ्राति शीघ्र विचार करने का आग्रह किया। प्रो० सिन्हा ने बताया कि मुख्य मांगों में रक्सौल से खुलने वाली इंटरसिटी लिंक एक्सप्रेस को पुनः पूर्व की भांति प्रारंभ करना एवं मोतिहारी से रक्सौल आने के लिए संध्या 4:00 बजे एक ट्रेन की व्यवस्था की मांग शामिल है ।इसके साथ ही रक्सौल स्टेशन के दक्षिण स्थित खेल मैदान में जलजमाव के कारण मौजे मोहल्ला के घरों में पानी भर रहा है जिसके कारण आम जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें गंदगी के साथ-साथ अनेकों प्रकार क...
नव पदस्थापित डीआरम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,हुआ स्वागत!

नव पदस्थापित डीआरम आलोक अग्रवाल ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण,हुआ स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के नव पदस्थापित रेल प्रबंधक ( डीआरएम ) आलोक अग्रवाल ने मंडल प्रक्षेत्र अंतर्गत चम्पारण के मोतिहारी, सुगौली समेत विभिन्न स्टेशनों का डीआरएम स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।वहीं,बगहा,नरकटियागंज ,सिकटा स्टेशनों के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार की देर सन्ध्या रक्सौल स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया।रक्सौल में करीब पंद्रह बीस मिनट रुके।उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफार्म व रेल ट्रैक की साफ सफाई का अवलोकन किया व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। पेयजल सुविधा,प्रतीक्षालय,यूटीएस,पार्सल आदि का निरीक्षण किया।रेल विद्युतीकरण व दोहरीकरण को ले कर भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।लौटने के क्रम में उन्होंने रक्सौल में चालू हुए लाइट ओवरब्रिज का भी अवलोकन किया। रक्सौल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने मंडल रेल प्रब...
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने की रक्सौल से सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग!

वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने की रक्सौल से सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ सत्याग्रह व मिथिला एक्सप्रेस को क्रमशः दरभंगा और सीतामढ़ी से चलाने की कथित योजना को ले कर चिंतित है।संघ के पदाधिकारीयों का कहना है कि सीमाई क्षेत्र की जनता के हित मे यह कदम उचित नही।संघ के उपाध्यक्ष माधव राजपाल का कहना है कि रक्सौल से इन दोनो ट्रेन के चलने से नेपाल के नागरिको को भी सुविधा है।हम लगातार सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जन भावनाओ को समझने की जरूरत है।सत्याग्रह व मिथिला एक्सप्रेस को रक्सौल से ही परिचालित किया जाना चाहिए। इस बीच,संघ के एक शिष्ट मंडल ने पश्चिम चम्पारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल से मंगलवार को मिल कर रक्सौल से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने व रक्सौल एयरपोर्ट को सुचारू कर उड़ान सेवा शुरू करने की मांग भी की । संघ ने रक्सौल बॉर्डर पर गेटवे ...
रक्सौल नगर परिषद : 14 करोड़ के बूचड़खाना घोटाला के मामले में नगर विकास विभाग ने ईओ गौतम आनन्द को किया निलंबित!

रक्सौल नगर परिषद : 14 करोड़ के बूचड़खाना घोटाला के मामले में नगर विकास विभाग ने ईओ गौतम आनन्द को किया निलंबित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के द्वारा शहर के लक्ष्मीपुर एरिया में बनाये जा रहे बूचड़खाने की जमीन खरीद में करोड़ो के घोटाला और शेड के लिए नियम को ताक पर रखते हुए जारी टेंडर के मामले में नगर विकास विभाग ने जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी कड़ी में रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द को नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बता दे कि 14 करोड़ के रक्सौल बूचड़खाना घोटाले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही, राजस्व की छति में संलिप्तता, गलत मंशा और भारी अनियमितता के आरोप को सही पाते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।इसकी पुष्टि विभाग के अवर सचिव राम सेवक प्रसाद ने की है। गौरतलब है कि इस मामले में रक्सौल के पूर्व उप सभापति काशी नाथ प्रसाद,पार्षद चीनी राम,रवि गुप्ता समेत आधा दर्जन से ज्यादा पार्षद...
रक्सौल से ही चलेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस,निश्चिन्त रहें:डॉ संजय जायसवाल

रक्सौल से ही चलेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस,निश्चिन्त रहें:डॉ संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस किसी भी कीमत पर रक्सौल से ही खुलेगी उसका किसी भी तरह का आगे का विस्तार नहीं होने जा रहा है ।उक्त बातें सांसद प्रतिनिधि प्रो० (डॉ०) अनिल कुमार सिन्हा ने सांसद डॉ संजय जायसवाल के हवाले से कही। उन्होंने कहा कि सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने स्पष्ट रूप से डीआरएम को कह दिया है कि सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से खुलने वाली एकमात्र ट्रेन है जो रक्सौल से दिल्ली के लिए खुलती है ।डॉक्टर जयसवाल रक्सौल से सुपरफास्ट ट्रेन के लिए प्रयासरत हैं और रेल मंत्री से इसके लिए उन्होंने बात भी किया है ताकि रक्सौल से सुपर फास्ट ट्रेन खुल सके।उन्होंने कहा है कि डॉक्टर संजय जायसवाल ने रेल की दृष्टि से विशेष कार्य एवं पहल किया है चाहे वह डबल लाइन का हो या विद्युतीकरण का हो ।रक्सौल व रक्सौल स्टेशन की बेहतरी के लिए वे संकल्पित हैं। ...
चंदा देवी चुनी गईं रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद,कहा-रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता!

चंदा देवी चुनी गईं रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद,कहा-रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद में लंबे समय से चल रहे सियासी उठा पटक व कुर्सी के लिए चल रहे घमासान का अंत सत्ता परिवर्तन के साथ हो गया।आखिरकार ,बुधवार को हुए नगर परिषद के मुख्य पार्षद के चुनाव में चंदा देवी निर्विरोध चुन ली गईं।वे वार्ड 13 की नगर पार्षद और रक्सौल के क्षेत्र संख्या 1 के पूर्व जिला पार्षद सुरेश प्रसाद साह की पत्नी हैं।साथ ही नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद काशी नाथ प्रसाद की भावज भी हैं। बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के बीच उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया,तो,बधाइयों का तांता लग गया। चुनाव के दौरान नगर के 25 में चौबीस वार्ड पार्षद मौजूद रहे।अगर अनुपस्थित थीं तो हाल ही में पदच्युत हुईं पूर्व मुख्य पार्षद उषा देवी,जिन्होंने हार जीत के समीकरण का अंदाज करते हुए खुद को इस चुनाव से अलग कर लिया। https://youtu.be/8sc9Zz7c4HE चुनाव के लिए जिला प...
सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सांसद विकास योजना के तहत भेलाही ग्राम को लिया गोद!

सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सांसद विकास योजना के तहत भेलाही ग्राम को लिया गोद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने सांसद विकास योजना अन्तर्गत भेलाही ग्राम को गोद लेने की घोषणा की। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते करते हुए डा० जायसवाल ने कहा कि इससे भेलाही चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में गैस ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र उसको लगाया जाएगा। डा० जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भेलाही चौक पर सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन करने के बाद जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रो० डॉ० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर संजय जायसवाल के इस निर्णय से इस क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि के सी टी सी कालेज में इंडोर स्टेडियम भी बनने जा रहा है। डा० जायसवाल के इस निर्णय से इस क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है...
रक्सौलवासियों को एक बार फिर झुनझुना थमा गए सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल: रामबाबू यादव

रक्सौलवासियों को एक बार फिर झुनझुना थमा गए सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल: रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लक्ष्मीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसे संबोधित करते हुए रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि एक बार फिर रक्सौल वासियों को सांसद डॉ संजय जायसवाल झुनझुना थमा गए। विकास का ढिंढोरा पीटने वाले सांसद महोदय से मैं कहना चाहता हूं जिस रक्सौल को रोड ओवर ब्रिज की जरूरत थी उस रक्सौल को आपने फुटओवर की तरह का लाइट ओवर ब्रिज देकर विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं।जिस सड़क का शिलान्यास का बोर्ड पूर्व में लग चुका है उस सड़क का भी शिलान्यास स्थानीय विधायक और सांसद जी कर रहे हैं और रक्सौल वासियों को विकास का सौगात दे रहे हैं ।उन्होंने कहा है कि लानत है ऐसे सांसद और विधायक पर और उनकी कार्यशैली पर ,जिनके कार्यो से रक्सौल वासी आंसू बहाने को विवश हैं।अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।उन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!