Sunday, June 21

सीमांचल

एसडीओ आरती ने किया हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण

एसडीओ आरती ने किया हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के रोक थाम व मरीजो के उचित इलाज को ले कर एसडीओ आरती ने गुरुवार को बारिश के बीच भी एक ओर लॉक डाउन का जायजा लिया।वहीं,शहर के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण किया।कोविड केयर सेन्टर मे भर्ती मरीज से उन्होंने हाल चाल लिया। वहां एक मात्र मरीज प0 चम्पारण सिकटा के भैरवा निवासी ललन महतो की पत्नी 65 वर्षीय तारा देवी भर्ती हैं।जिनके परिजनो से उन्होंने चल रहे उपचार के बारे में पूछ ताछ किया कि कोई समस्या तो नही है।वहीं,अस्पताल के प्रभारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह व डॉ अमित जायसवाल से मरीज की स्थिति पूछी।वहां प्रतिनियुक्त चिकित्सक डा0 राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मरीज का पल्स 92 ,आक्सीजन लेबल 95 है, जबकि बुखार नही है,स्थिति में सुधार है।इसके बाद उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये।इस अवसर अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार,बीडीओ सं...
नगर परिषद कर्मियों ने की बैठक,मांग पुरी न होने पर 2 जून से जाएंगे हड़ताल पर!

नगर परिषद कर्मियों ने की बैठक,मांग पुरी न होने पर 2 जून से जाएंगे हड़ताल पर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नगर परिषद के कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को ले कर आगामी 2 जून से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जाएंगे।बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य सचिव चन्द्रशेखर कुमार ने इस बाबत गुरुवार को एक बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की।जारी विज्ञप्ति मेंं मांग की गई है कि सेवा निवृत कर्मी और मृत कर्मियों का बकाया राशि का भुगतान अविलम्ब की जाए,कोरोना काल मे विगत वर्ष 2020 में किए गए कार्यो के विरुद्ध नाश्ता और भोजन मद मे विभाग और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान किया जाए,विगत वर्ष अगस्त 2020 से मार्च 2021 तक स्थायी,अस्थायी,ठेका मजदूर,वेतन,अनुबंध कर्मी,दैनिक मजदूरी का पी एष और ईपीएफ का भुगतान किया जाए, पेंशन व पारिवारिक पेन्शन लागू किया जाए,श्रम विभाग के अनुसंशा के आलोक में वर्तमान में निर्धारित दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जाए।इधर,बैठक में इस हड़ताल का ...
रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज ने छत से लगाई छलांग,मौत की जाँच- पड़ताल शुरू!

रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज ने छत से लगाई छलांग,मौत की जाँच- पड़ताल शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डंकन अस्पताल में मामले की जांच करते डीसीएलआर व अन्य रक्सौल।( vor desk )।शहर के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल के तीसरी मंजील की छत से छलांग लगा दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।इस घटना से डंकन अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गयी।घटना गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे घटित हुई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियो के दल ने पहुंच कर छान -बिन शुरू कर दी। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक सह कोविड के नोडल पदाधिकारी डा0 प्रभु जोसेफ ने बताया कि मृतक पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 35 वर्षीय रामशरण शाह है,जिसे ,पिछले 20 मई को कोविड पॉजिटिव आने पर इलाज हेतु गम्भीर स्थिति में भर्ती किया गया था।उसकी बीमारी तकरीबन ठीक हो रही थी,स्थिति नॉर्मल थी।जिसके बाद सुबह ही उसे आइसीयू से निकाल कर जेनरल कोविड वार्ड में ...
जिला प्रशासन द्वारा रक्सौल में अधिकृत शव दाह गृह बदहाल,यत्र तत्र बिखरा है पीपीई किट व अन्य सामग्री!

जिला प्रशासन द्वारा रक्सौल में अधिकृत शव दाह गृह बदहाल,यत्र तत्र बिखरा है पीपीई किट व अन्य सामग्री!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-आस पास के लोगों ने आवागमन का मार्ग भी किया अवरुध्द,इसलिए नदी पार अंत्येष्टि करने की मजबूरीरक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमितो के शव के अंतिम संस्कार के लिए रक्सौल में अधिकृत किया गया शव दाह गृह पूरी तरह बदहाल है।शहर के वार्ड 25 स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल के समीप खेखरिया में अवस्थित स्थित उक्त मुक्ति धाम के अर्द्ध निर्मित व बदहाल रहने से काफी परेशानी हो रही है।यही नही स्थानीय लोगों ने इस स्थल तक पहुंचने का मार्ग भी अवरुध्द कर दिया गया है,ताकि,यहां अंतिम संस्कार नही हो सके।इस कारण लोगों को नदी पार अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ रहा है।वहीं,उक्त मोक्ष धाम के अव्यवस्थित रहने से लोग अगल बगल में ही अंतिम संस्कार कर देते हैं।जिस कारण पीपीई किट व अन्य सामग्री यत्र बिखरी हुई है,जिससे लोगो को कठिनाई हो रही है। बताते हैं कि उक्त मोक्ष ...
नेपाल ऑयल निगम के तेल टैंकर में बने तहखाने से 218 किलो गांजा के साथ दो गिरफ़्तार

नेपाल ऑयल निगम के तेल टैंकर में बने तहखाने से 218 किलो गांजा के साथ दो गिरफ़्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना महामारी के बीच जहां इंडो नेपाल बॉर्डर बन्द है,वहीं,ट्रेड चालू है। आवश्यक मालवाहक गाड़ियों को नेपाल आने जाने की छूट है ।लेकिन,इस बीच संगठित गिरोह ट्रक -टैंकर ड्राइवर की मिलीभगत से तस्करी के धन्धे में जुटा है।इसी क्रम में नेपाल पुलिस की टीम ने एक ऑयल टैंकर से गाँजा की खेप बरामद किया गया है।जिससे सनसनी है।बता दे कि बरौनी (बिहार ) के तेल डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई नेपाल को की जाती है ,जिसका लाभ तस्कर उठा रहे है और बड़े ही आसानी से नेपाल से बिहार सहित अन्य प्रदेशों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे है। अतिआवश्यक श्रेणी में पेट्रोलियम पदार्थ के आने से कोई पुलिस- प्रशासन इन्हें कही भी नही रोकती है। जिसका लाभ लेकर तस्कर अपने मंसूबो को पूरा करने में में कामयाब हो जाते है । ऐसे ही नेपाल ऑयल निगम की ना 4ख2979 नम्बर की खाली टैंकर से बुधवार को 218...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने  डंकन हॉस्पिटल,ऑक्सीजन बैंक,कम्युनिटी किचन व टिकाकरण का लिया जायजा !

विधायक प्रमोद सिन्हा ने डंकन हॉस्पिटल,ऑक्सीजन बैंक,कम्युनिटी किचन व टिकाकरण का लिया जायजा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर केसीटीसी कॉलेज में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया।वहीं डंकन अस्पताल में निरीक्षण व एक समीक्षा बैठक की।जिसमे आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि मरीजो की संख्या में कमी आरही है।आज आईसीयू 10 बेड खाली है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे मरीजो की सेवा व सही इलाज करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य व चिकित्सकीय धर्म है। उन्होंने रक्सौल में चल रहे सामुदायिक किचेन का भी औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को सही से संचालित करने का निर्देश दिया एवं असहाय एवं लॉकडाउन की वजह से कोई भूखा ना सोये इसका खास ध्यान रखने का आदेश दिया। उसके बाद रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सेवा मिशन के तहत कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मुहिम का जायजा लिया।चेम्बर के अध्...
लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीसीएलआर  राम दुलार राम ने किया औचक निरीक्षण!

लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीसीएलआर राम दुलार राम ने किया औचक निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk ) ।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत के निर्देश पर डीसीएलआर रामदुलार राम ने मंगलवार को प्रखण्ड के लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया।उनके साथ सीओ विजय कुमार भी थे। इस दौरान उक्त केन्द्र मे प्रभारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए।इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर रामदुलार राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र के मीटिंग हाल व पुरूष शौचालय का टाईल्स उखड़ा हुआ पाया गया,महिला शौचालय की भी स्थिति ठीक नही थी।उसमे पानी की आपूर्ति भी बन्द है है।पानी चढ़ाने वाला मोटर खराब पड़ा है।साफ सफाई की स्थिति अच्छी नही है। मंगलवार को जानकारी के अभाव मे कोविड टीका लेने के लिए एक भी ग्रामीण 1.16 बजे तक नही पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस दिन टीका देना है उसके एक रोज पूर्व प्रचार प्रसार होना च...
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने किया रेलकर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित कर 50 लाख का बीमा कवरेज देने की मांग

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने किया रेलकर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित कर 50 लाख का बीमा कवरेज देने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की रक्सौल इकाई के द्वारा विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र-सरकार से यूनियन की 7सूत्री मांगो को पूरा करने की आवाज बुलंद की गयी।यूनियन के हाजीपुर जोन के जोनल सेक्रेटरीरत्नेश वर्मा के नेतृत्व में रक्सौल स्टेशन परिसर में उक्त विरोध प्रदर्शन किया गया।इसमे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र-सरकार से मांग की गई कि सभी रेल-कर्मचारी को कोरोना-योद्धा माना जाए।रेलकर्मी को 50 लाख बीमा कवरेज दिया जाए।एनपीएस हटाकर ओपीएस लागू किया जाए।रेलवे का निजीकरण बन्द हो।महंगाई भत्ते की सभी किस्तें तुरंत लागू हो।रात्रि ड्यूटी भत्ता पर से वेतन की सीलिंग हटाई जाए।मार्च-2020 के बाद के मृतक रेल कर्मचारी के परिवार को 50 लाख एक्स-ग्रेसिया का भुगतान किया जाए।शसभा को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि कई रेलकर्मी संक्रमि...
चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सैनिटाइज व मच्छड़ के प्रकोप से मुक्ति की मांग करते हुए विधायक व नगरपरिषद को सौंपा ज्ञापन

चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सैनिटाइज व मच्छड़ के प्रकोप से मुक्ति की मांग करते हुए विधायक व नगरपरिषद को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने एक मांग पत्र विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति को देते हुए नगर परिषद क्षेत्र को अविलंब सैनिटाइज करने के साथ ही मच्छड़ के प्रकोप से निजात हेतु फॉगिंग करने के पहल की मांग की। तत्क्षण चैम्बर के जनकल्याणकारी पहल पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री सिन्हा ने उपस्थित संगठन सदस्यों के समक्ष ही उचित कार्यवाही करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम को निर्देशित किया। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए कहा कि चैम्बर के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के सुझावों पर अमल करते हुए चैंबर ने पत्र जारी किया। जिसके द्वारा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद तथा सभापति नगरपरिषद प्रतिनिधि रामनिवास भारती से कोरोनावायरस की प्रसार के सा...
एसएसबी 71वीं बटालियन ने देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

एसएसबी 71वीं बटालियन ने देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।एसएसबी ने लॉक डाउन के क्रम में एक अभियान के तहत आदापुर के कोरैया गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई एसएसबी 71 वीं बटालियन कोरैया कैम्प के कम्पनी कमांडर सह असिस्टेंट कमांडेंट अंशल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। इसकी जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार युवक स्थानीय कोरैया बिचला टोला गांव निवासी दीपू कुमार (19 वर्ष) है। जो डिस्कॉवर बाइक पर सवार होकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने के फिराक में था। तबतक गश्ती में निकले एसएसबी जवानों ने सन्देह के आधार पर की गई जांच के क्रम में धर दबोचा। वहीं मेडिकल जांच के उपरांत गिरफ्तार युवक को आर्म्स के साथ महुअवा थाना को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। बता दें कि गत दिनों एसएसबी द्वारा बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ाने के उद्देश्य से चन्दरमन गांव के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!