Monday, June 22

सीमांचल

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हासिल कि‍या विश्वास मत, पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 163 मतों के साथ विश्वास मत हासिल किया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बाद देउबा को प्रधानमंत्री बनाया गया था। बता दे कि नेपाली कांग्रेस प्रमुख देउबा की सरकार के पक्ष में 165 वोट पड़े। 83 सांसदों ने नवगठित सरकार के विरोध में मतदान किया। इस तरह सरकार ने आसानी से संसद में अपना बहुमत साबित कर दिया। संसद की प्रतिनिधि सभा में 275 सदस्य हैं। देउबा ने 13 जुलाई को रिकार्ड पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पांच माह के भीतर दूसरी बार संसद को बहाल करने का आदेश दिया था। संसद के निचले सदन में नेपाली कांग्र...
प्रदीप कुमार रंजन बने राजद के अ.जा.प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष,हुआ स्वागत

प्रदीप कुमार रंजन बने राजद के अ.जा.प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष,हुआ स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) दिनेश राम के द्वारा राजद रक्सौल नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पद पर प्रदीप कुमार रंजन को मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन गुप्ता के आवास पर श्री रंजन का अभिनंदन किया गया। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम, प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ,प्रखण्ड उपाध्यक्ष रवि कुमार, व्यवसायिक प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार , मिडिया प्रभारी सोनू साह, मुन्ना कुमार यादव , अबरार आलम आदि मौजूद थे । ...
एएसपी सागर कुमार झा ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश

एएसपी सागर कुमार झा ने किया रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रशिक्षु आईपीएस सह एएसपी सागर कुमार झा ने रविवार को रक्सौल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना के अभिलेखों की जांच की और कर उसे अपडेट करने का निर्देश दिया गया। वहीं,चौकीदारों से शराब बरामदगी मामलों की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के संबंध में पूछताछ की गयी। जबकि इस दौरान दागियों के सामयिक जाँच, गतिविधि पर निगरानी एवं लंबित कांडों के निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं श्री झा ने आगामी पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक सतर्कता व गश्ती को सुदृढ़ करने हेतु निर्देश दिया।मौके पर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ...
बकरीद व श्रावणी पूजन को लेकर रक्सौल प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद व श्रावणी पूजन को लेकर रक्सौल प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल थाना परिसर में बकरीद व श्रावणी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ विजय कुमार ने किया। बैठक के दौरान सीओ विजय कुमार ने कहा कि आगामी आने वाले पर्व बकरीद व श्रावणी पूजा सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइंस के तहत ही मनाना है,क्योंकि,कोविड के तीसरे लहर का खतरा बरकरार है। बकरीद के मौके पर मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा नही किया जाएगा, इसलिए,घर पर ही पर्व मनाएं। वही सावन के अवसर पर मंदिरों के पास मेला का आयोजन व भीड़ निषेध है। उन्होंने कहा कि आगामी मास अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसको लेकर अभी से ही सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए आगामी आने वाले पर्व को हम सभी अपने घर मे ही मनाए। मौके पर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर, मदन प्रसाद गुप्ता,रवि गुप्ता, प्रेमचंद्र कुशवाहा, सुरेश चौहान,मो. एहतेशाम, मो शमसुद...
बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल प्रदर्शन!

बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश मे लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही रसोई गैस, सब्जी एवं तेल खरीद पाना आम लोगो के लिए कठिन हो चला है ।जिसको लेकर बिहार की विपक्षी पार्टी राजद द्वारा पूरे बिहार में ब्लाक स्तर पर बीजेपी को घेरने का कार्यक्रम किया।इसी कड़ी में नरकटिया विधान सभा के राजद विधायक डॉ0शमीम अहमद ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।वे अपने आवास से बैलगाड़ी पर निकले और अपने समर्थकों के साथ पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए।यही नही पीएम मोदी व सीएम की शव यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर डॉ शमीम ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई से जीना मुहाल हो गया है।इसलिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राज्य में दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया है।इसके तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इधर,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के नेतृत्व में श...
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित, महेश अग्रवाल हुए ‘कर्मवीर सम्मान’ से सम्मानित

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित, महेश अग्रवाल हुए ‘कर्मवीर सम्मान’ से सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल इकाई के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष महेश कुमार जालान एवं प्रांतीय मंत्री श्रवण सर्राफ का स्वागत सम्मेलन के वरीय सदस्य गोविंद मस्करा एवं मेघराज अग्रवाल ने पुष्पमाला पहना कर किया। बैठक का शुभारम्भ सम्मेलन के रक्सौल इकाई के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में इस बात को रेखांकित किया कि मारवाड़ी समाज का इतिहास व परम्परा बेहद ही समृद्धशाली एवं प्रभावशाली रहा है। हमारे पूर्वजों ने 150 व 200 वर्षों पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर बसे तथा अपनी कर्मठता, ईमानदारी एवं लगन के दम पर राष्ट्र निर्माण, समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। श्री अग्रवाल ने ...
करंट लगने से भैंस की मौत,लापरवाही पर उठ रहे सवाल!

करंट लगने से भैंस की मौत,लापरवाही पर उठ रहे सवाल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रविवार को शहर के कौङिहार चौक के समीप घोङासहन नहर कैनाल के नीचे एक बिजली के खंबे से सट कर एक भैंस मर गई ।भैंस मालिक रमेश प्रसाद ने बताया कि मेरी भैंस सैनिक रोड के रास्ते आ रही थी। पूर्व से बिजली के खम्बे में करंट था।तार नहर में गिरा हुआ था। जिसके चपेट में आ जाने से भैंस की जान चली गयी।उन्होंने बताया कि मेरा परिवार के पांच लोगों का भरण-पोषण उक्त भैंस से होती आ रही है।अब इस अनहोनी घटना के बाद हम सभी लोग बेहद दुखी हैं,की रोजी रोटी कैसे चलेगी। घटनास्थल पर नगर पार्षद पति प्रो0 अखिलेश दयाल पहुंचे और स्थानीय बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात की।जिस क्रम में आश्वासन मिला है कि उचित मुआवजा दिया जाएगा ।वहीं मवेशी अस्पताल से अरुण कुमार पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार किया।इधर,नहर में गिरे तार व उक्त पोल से खतरे की स्थिति बनी हुई है।जिस कारण स्थानीय लोगों म...
इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

इग्नू जून सत्रांत की परीक्षा 3 अगस्त से,जुलाई 2021सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2021 की सत्रांत परीक्षाएं आगामी 3 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की जून में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इन सत्रांत परीक्षाओं में मात्र अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर उपाधि कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो के अलावा एक वर्ष अवधि के डिप्लोमा कोर्स, 6 महीने अवधि के प्रमाण पत्र कार्यक्रम के विद्यार्थी शामिल होंगे। अन्य वर्षो के छात्रों के लिए अलग से घोषणा की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में 3 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 सितंबर तक चलेगी। क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा द्वा...
सोमवार को होगी शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग, पारदर्शिता को लेकर एसडीओ ने की बैठक!

सोमवार को होगी शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग, पारदर्शिता को लेकर एसडीओ ने की बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor Desk)।बिहार में एक बार फिर शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिसके लिए 12 जुलाई को कॉउंसलिंग होने वाली है। इस शिक्षक नियोजन को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्थित कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छौड़ादानों एवं अंचलाधिकारी रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छोड़ादानों थानाध्यक्ष रक्सौल, आदापुर, रामगढ़वा, छोड़ादानो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रक्सौल, आदापुर, छौड़ादानों, रामगढ़वा उपस्थित हुए। कल हो रहे इस शिक्षक नियोजन में पूरी पारदर्शी तरीके से नियोजन करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि काफी महीनों से...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन के पश्चात  वृक्षारोपण कार्यक्रम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रक्सौल नगर इकाई द्वारा अपने 73 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम को उल्लास पूर्वक मनाया गया। परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंपारण विभाग के संगठन मंत्री दीपक कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ को लक्ष्य रखते हुए की गई थी। आज विद्यार्थी परिषद अपने 73वें स्थापना काल में कैंपस संबंधी अपने कार्यक्रम से भी आगे बढ़कर समाज के विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव भी इसी संगठन को प्राप्त है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लाखों कार्यकर्ता एक सैनिक की भांति भारत के भीतर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में सक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!