युवा जद यू ने मोतिहारी -रक्सौल के बीच पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेन परिचालन की मांग को ले कर सौंपा ज्ञापन!
रक्सौल।( vor desk )।युवा जदयू ने सीमाई रक्सौल शहर के तमाम स्नातक छात्र-छात्राओं की परेशानियों के हल के लिए सुचारू रूप से ट्रेन चालू कराने की मांग की है।स्नातक प्रथम खण्ड की परीक्षा के लिए ट्रेनों को बन्द रहने से काफी परेशानी है।क्योंकि, मोतिहारी आवागमन में बेवजह परेशानी होनी तय है।
इसको ले कर युवा जदयू की एक टीम ने रक्सौल स्टेशन के अधीक्षक अनिल कुमार सिंह और डीसीआइ संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर ट्रेनों को पूर्ववत चलाने की मांग की। इसकी प्रति डीआरएम को भी भेजी गई है।युवा जदयू के प्रतिनिधि मंडल में सुशील रौनियार, विशाल कुशवाहा, एकलव्य राज, राजा कुमार कुशाल कुशवाहा शामिल थे।जिसमें कहा गया है कि रक्सौल से मोतिहारी जाने वाली पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेन अभी बंद है और उसके कारण बहुत सारी परेशानी झेलनी पड़ती है। और विद्यार्थियों का परीक्षा आने वाला है ।जिसके कारण विद्यार्थियों को बहुत स...








