अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!
रक्सौल।( vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी रूप को अर्घ्य दिया गया ।
कोविड काल के बाद इस बार छठ पर्व को ले कर उत्साह दिखा।शहर के विभिन्न छठ घाटों पर धूम धाम से छठ पूजा का आयोजन हुआ।सुमधुर छठ गीतों के बीच व्रती पूजा अर्चना में रहे। छठ घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी।
इस महा पर्व पर सरिसवा नदी के जल के प्रदूषित रहने का मलाल व्रतियों व श्रद्धालुओ के चेहरे पर साफ दिखाई दिया।
घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।डीएसपी चन्द्र प्रकाश,डीसीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार ,थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों का दौरा किया और शुभकामनाएं दी।
हादसा टला:शहर के कस्टम घाट पर चचरीप...









