Monday, June 22

सीमांचल

चापाकल हलाते वक्त करंट लगने से मिस्त्री की मौत,विद्युत विभाग ने शुरू की कारवाई की प्रक्रिया!

चापाकल हलाते वक्त करंट लगने से मिस्त्री की मौत,विद्युत विभाग ने शुरू की कारवाई की प्रक्रिया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चापाकल लगाते समय बरती गई लापरवाही भारी पड़ी। करंट लगने से मिस्त्री की मौत हो गई। मामला रक्सौल के ब्लॉक रोड़ का है।जहां स्थानीय दिनेश महासेठ के घर पर चापाकल हलाया जा रहा था।जबकि, ऊपर से बिजली की तार गुजरी थी,जिसे नजरअंदाज कर बिना बिजली विभाग को सूचना दिए असुरक्षित ढंग से यह कार्य किया जा रहा था।बताया गया कि चापाकल लगाते समय लापरवाही बरतनी उस समय महंगी पड़ गई, जब धातु के पाइप को गाड़ने का काम कर रहे मजदूरों द्वारा ऊपर गुजर रहे विद्युत केबल के संपर्क में लाया गया। हालांकि ऊपर गुजर रहा विद्युत तार कभर्ड था ,लेकिन लगातार पाइप से घिसने के कारण उसमें कटिंग होकर करण्ट प्रवाहित हो गया जिससे चापाकल लगा रहे मिस्त्री की मौत हो गई।बताया गया कि करंट के जोरदार झटके से उक्त मिस्त्री बेहोश हो गया।जिसके बाद स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया...
सरकार की अवसरवादी नीतियों ने किया हज़ारों नर्सों को बेरोज़गार,जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन जारी

सरकार की अवसरवादी नीतियों ने किया हज़ारों नर्सों को बेरोज़गार,जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में जो मौत का तांडव मचाया था उसी दरम्यान भारत सरकार तथा राज्य सरकारों ने टीकाकरण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जो अभी भी जारी है।टीकाकरण की गति को तेज़ करने एवं सफलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए बिहार सरकार ने हजारों नर्सों, वार्ड बॉय, डाटा ऑपरेटर्स इत्यादि की नियुक्ति तीन महीने के अनुबंध के आधार पर किया।टीकाकरण के शुरुआती दौर में लाभार्थियों में जागरूकता के अभाव के कारण टीकाकरण कार्य मन्द गति से चलता रहा परन्तु प्रशासन,स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनता में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई तथा टीकाकरण महाअभियान के तहत युद्व स्तर पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है,जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने तीन महीने के अनुबंध के साथ सुबह से लेकर शाम तक तथा कभी-कभी रात्रि तक टीकाकरण में अपनी जान को ज़ोखिम में डालते हु...
‘अनामिका ‘ को इंसाफ दिलाने के लिए राजद ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारों को फांसी की मांग!

‘अनामिका ‘ को इंसाफ दिलाने के लिए राजद ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारों को फांसी की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल की रक्सौल इकाई के तरफ से 'अनामिका' को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।बता दे कि विगत चार दिन पहले रक्सौल को शर्मशार करने व हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना हुई।जिसमें एक अज्ञात युवती को शहर के बाईपास रोड में पावर ग्रिड के पास एक अर्द्ध निर्मित भवन में निर्मम हत्या कर दी गई। इंसानियत को तार तार करने वाली अत्यंत ही निर्मम व शर्मनाक घटना घटना के मामले का अब तक न तो युवती का शिनाख्त हुआ है न ही मामले के रहस्य कस खुलासा हो सका है,न ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। राजद नेताओं का आरोप है कि उक्त अज्ञात युवती को हवस का शिकार बनाकर दरिंदो ने मौत के घाट उतार दिया और अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल मे अभी तक मानवता सोई हुई है ।जिसके विरुद्ध अलख जगाने हेतू राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बुधवार को कैंडल मार्च निकाल कर स्थानीय शासन - प...
विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधानसभा में मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान चालू करने की मांग बुलंद की

विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधानसभा में मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान चालू करने की मांग बुलंद की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।ढाका विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल ने मोतिहारी के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने का मामला विधानसभा में उठाया है। एक ओर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि इस मुद्दे पर जहां आलोचना झेल रहे हैं,वहीं,बुधवार को बिहार विधानसभा में शून्य काल के दौरान श्री जायसवाल ने मोतिहारी एंव रक्सौल हवाई अड्डा को विकसित कर उड़ान सेवा में शामिल करने तथा चम्पारण सहित भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया । उन्होंने विधान सभा मे इस मुद्दे को गम्भीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि रक्सौल एयर पोर्ट सभी मान दण्डों को पूरा करता है।इसे विकसित कर यहां से उड़ान शुरू की जानी चाहिए। ...
राजकीय रेल पुलिस ने रक्सौल स्थित रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र से तस्करी का 30 बोतल नेपाली शराब किया बरामद

राजकीय रेल पुलिस ने रक्सौल स्थित रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र से तस्करी का 30 बोतल नेपाली शराब किया बरामद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से शराब की तस्करी थम नही रही है।इसी बीच राजकीय रेल पुलिस ने 30 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है।इसकी पुष्टि रक्सौल स्थित राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने करते हुए बताया कि 300 एमएल के 30 बोतल कस्तूरी नींबू फ्रेश नेपाली शराब बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि तस्करी की सूचना पर जांच के क्रम में रक्सौल रेलवे स्टेशन के लाइन नम्बर 7 और 8 के बीच इलेक्ट्रिक पोल नम्बर 1016 के पास से उक्त बरामदगी हुई।जबकि, तस्कर फरार होने में सफल रहे। ...
नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच  शुरू

नेपाल पुलिस ने 8 किलो 440 ग्राम के हाथी दांत समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार ,जांच शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल पुलिस ने हाथी दांत के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।बताया गया है कि बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड 21 स्थित अमलेखगंज बाजार से उक्त बरामदगी हुई।हाथी दांत 4 फिट लंबा और 12 इंच मोटा बताया गया है।वजन 8 किलो 440 ग्राम बताया गया है।इस मामले में निजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के रतनपुर निवासी सूर्य प्रताप तमांग ,दिल बहादुर घलान व हेतौड़ा के पद्मपोखरी निवासी निवासी सुभाष तामांग को हाथी दांत की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला के पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी गौतम मिश्रा ने बताया कि हेतौड़ा से पथलैया की ओर आ रहे एक नेपाली नम्बर के बाइक को पुल नम्बर 2 स्थित जर्गा होटल के पास रोक कर जांच की गई।जिसमें लदे एक बोरा से उक्त हाथी दांत को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ...
सिंगल सड़क के कारण घोड़ासहन नहर केनाल सडक पर बढ़ रही दुर्घटना,अनियंत्रित बलेरो नहर में गिरी

सिंगल सड़क के कारण घोड़ासहन नहर केनाल सडक पर बढ़ रही दुर्घटना,अनियंत्रित बलेरो नहर में गिरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( एक संवाददाता )।घोड़ासहन नहर केनाल सड़क अंतर्गत रक्सौल-आदापुर सड़क खण्ड में एक बलेरो वाहन अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी।बताया गया कि बलेरो खाली था। तकनीकी त्रुटि दूर करने के लिए ड्राइवर सुखडी पटेल उसे कटगेनवा से रक्सौल ला रहा था।इसी बीच कोइरिया टोला नहर सड़क के पास उक्त दुर्घटना हुई।संयोग था कि ड्राइवर बाल बाल बच गया।ब्रेक फेल होने से बलेरो नहर में जा गिरी।सूत्रों ने बताया कि हादसा टल गया,क्योंकि,यदि बलेरो नहर में नही गिरती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।मौके पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि सिंगल सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है।नहर में लगातार वाहन गिर रहे हैं। ...
जद (यू.) के किसान प्रकोष्ठ के रक्सौल विधान सभा प्रभारी बने इंद्रजीत पटेल व प्रखण्ड अध्यक्ष बने रामानंद पटेल !

जद (यू.) के किसान प्रकोष्ठ के रक्सौल विधान सभा प्रभारी बने इंद्रजीत पटेल व प्रखण्ड अध्यक्ष बने रामानंद पटेल !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। जनता दल (यू०) किसान प्रकोष्ठ के पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही निवासी इंद्रजीत प्रसाद उर्फ इंद्रजीत पटेल को किसान प्रकोष्ठ के रक्सौल विधानसभा प्रभारी पद पर व लौकाहां निवासी रामानन्द पटेल को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया है।इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बिहार प्रदेश सचिव कपिल देव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल ने कहा कि इनके मनोयन से पार्टी को विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी और हम सब एक जुट होकर कर काम करेंगे ।साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों एवं संगठन को मजबूत करेंगे। ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके इसके लिए काम करेंगे।उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्र...
‘अनामिका’ के ‘क्रूर हत्यारे’ रक्सौल पुलिस की पकड़ से बाहर,पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल!

‘अनामिका’ के ‘क्रूर हत्यारे’ रक्सौल पुलिस की पकड़ से बाहर,पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk   )।यह दिल्ली की 'निर्भया' नही है,जिसकी बलात्कार के क्रम में क्रूरता और बाद में मौत से देश भर में हंगामा मचा और न्याय के लिए लोग बेताब हो गए।यह रक्सौल के बाईपास रोड में मिली 'अनामिका' है।जिसकी क्रूरता से हत्या की गई है।हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज कर जांच शुरू की है,लेकिन,मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना में लाश बरामदगी के दूसरे दिन तक रक्सौल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंची नही दिख रही।उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है,ताकि,यह पता चले कि हत्या के पीछे बलात्कार भी कारण है?और घटना में किस किस एंगल से क्रूरता की गई है....!मृत युवती का शव रविवार को बाईपास रोड में पावर ग्रिड के पास के एक अर्द्ध निर्मित खंडहरनुमा मकान से बरामद हुआ।शव तब बरामद हुआ जब आस पास के इलाके के लोगों ने हो हल्ला किया।लोग जुटे और तब पुलिस पहुंची।चर्चा है कि घटना 24 जुलाई श...
पत्नी की विदाई कराने ससुराल आये युवक की हत्या से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

पत्नी की विदाई कराने ससुराल आये युवक की हत्या से सनसनी,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के शेखटोली गाँव में अपनी पत्नी की विदाई करने पहुंचे युवक की रड से प्रहार कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। इस बाबत ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस ने शेखटोली सरेह में से उक्त शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। इस बाबत ग्रामीणों ने सोमवार को बताया कि उक्त युवक की पहचान बंजरिया थाना के गौरिया गाँव निवासी अफरोज मिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक अफरोज मिया शेखटोली निवासी मुमताज मिया का दामाद बताया जाता है जो दो तीन दिन पूर्व अपने ससुराल पत्नी को बुलाने आया था।रविवार की देर रात गाँव मे ही एक भोज भी खाया, फिर उसके बाद वह अपने ससुराल गया, लेकिन अहले सुबह उसकी शव को शेखटोली के सरेह में ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस ने घटनास्थल प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!