Monday, June 22

सीमांचल

बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई  के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी  के लिए लिया गया संकल्प!

बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी के लिए लिया गया संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से वीरगंज के रजत जयंती चौक तक के सड़क के स्वच्छता का अभियान चलाया गया,जिसमे जन प्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मीयों और विभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधियो व वोलेंटियरों ने भाग लिया। शनिवार को ग्रीन सिटी सामुदायिक सेवा केंद्र तथा ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र  ( आदर्श नगर)के संयुक्त तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसका नेतृत्व वीरगंज के मेयर विजय सरावगी ने किया। इस दौरान मैत्री पुल से रजत जयंती चौक तक के कच्ची सड़क को पक्का बनाने,दस गज्जा क्षेत्र की सफाई के साथ रक्सौल -वीरगंज सड़क को जोड़ने वाले मुख्य पथ के दोनो किनारों पर वृक्षारोपण के साथ सौंदर्यीकरण करने,मुख्य सडक को व्यवस्थित बनाने ,आयतित डर्टी कार्गो का उचित व्यवस्थापन  आदि का संकल्प लिया गया,ताकि,बॉर्डर की छवि बेहतर बने। कार्यक...
सीमा सुरक्षा के साथ साथ बृक्षारोपण के लक्ष्य को भी करें पुरा :कमांडेंट प्रियवर्त

सीमा सुरक्षा के साथ साथ बृक्षारोपण के लक्ष्य को भी करें पुरा :कमांडेंट प्रियवर्त

रक्सौल आसपास, सीमांचल
--बृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर बनाये बृक्षमित्र रक्सौल ।( vor desk )।एसएसबी 47 वी वाहनी मुख्यालय पंटोका के प्रांगण में एक कार्यक्रम के बीच मासिक गोष्ठी सह सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की। इस दौरान कमांडेंट श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से बॉर्डर की सुरक्षा ब्यवस्था पर चर्चा किया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।वही अधिकारियो को सम्बोधित करते हुवे कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि प्रकृतिक संतुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिये बृक्षारोपण बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय द्वारा बर्ष 2021 में 22 हजार 200 सौ बृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है ,उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाहरी सीमा चौकियों के अधिकारियो से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने समवाय के कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक स...
बीजेपी के रक्सौल नगर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित,पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा !

बीजेपी के रक्सौल नगर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित,पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल इकाई के कार्यसमिति की बैठक कोइरियाटोला स्थित भाजपा कार्यलय में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दुनियां मे अलग पहचान बनाने के साथ ही हर मोर्चे पर शशक्त हुई है।कोरोना काल मे हमने कोविड टिकाकरण की शुरुवात करके नागरिको को सुरक्षित करने का कार्य किया।उन्होंने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम एवं कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को आम जनता को बताने की अपील की।साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाएं।यह अभियान जन जन से जुड़ने का होना चाहिए। जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि इस बार 15 अगस्त बहुत ही धूमधाम से न...
केसीटीसी कॉलेज में बरामदे के छज्जे का पलस्तर गिरा,हादसा तो टल गया, मगर चिंता बढ़ी!

केसीटीसी कॉलेज में बरामदे के छज्जे का पलस्तर गिरा,हादसा तो टल गया, मगर चिंता बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के केसीटीसी कॉलेज के पहली मंजिल पर स्थित वर्ग कक्ष के बरामदे का छज्जा टूट कर गिरने से हड़कम्प मच गया।संयोग था कि जब यह हादसा हुआ,तो,उस वक्त कक्षा में कोई नही था।इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।वर्ग कक्ष में छत से टूट कर पलस्तर गिरने की सूचना पर सभी सकते में आ गए।बता दे कि इस कॉलेज भवन में कोविड टिकाकरण का कार्य चल रहा है।यदि छज्जे का बाहरी हिस्सा टूट कर गिरा होता,तो बड़ा हादसा तय था,क्योंकि,इस केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल स्थित एकमात्र अंगीभूत केसीटीसी कॉलेज के भवन के जर्जर होने पर शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मी व छात्र चिंता में घिर गए हैं। बारिश के कारण कॉलेज की स्थिति बदतर दिख रही है।कई वर्ग कक्ष में बारिश का पानी चुने की शिकायत मिलती रही है।तो,जल जमाव की समस्या भी बन रही है।...
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन सुचारू करने व जब्त भारतीय वाहनों को मुक्त कराने  हेतु विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधान सभा में उठायी आवाज!

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर आवागमन सुचारू करने व जब्त भारतीय वाहनों को मुक्त कराने हेतु विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधान सभा में उठायी आवाज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk) ।ढाका के बीजेपी विधायक व राम रहीम सेना के संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल इन दिनों बिहार विधानसभा में सवाल उठा कर चर्चे में हैं।जनसरोकार व सीमा समस्या के मुद्दे पर उनकी सक्रियता ने उन्हें नेपाल में भी चर्चा दी और उनके इस कदम का चहूँ ओर स्वागत हो रहा है। मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान शुरू करने की मांग की चर्चा अभी थमी भी नही कि नेपाल सीमा बन्द होने से सीमा क्षेत्र के लोगों की हो रही समस्या व बेटी रोटी के रिश्ते पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ले कर बिहार विधान सभा मे मजबूती व मुखरता के साथ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि मार्च 2020 में लगे लॉक-डाउन के दरम्यान से ही भारत- नेपाल सीमा पर आवागमन बंद है।दोनों देश के नागरिकों को लगातार परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर के शादी-विवाह के सीजन में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परेशानियाँ बढ़ गयी है...
मोबाइल के लिए झगड़ा में गई युवक की जान,पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पड़ताल!

मोबाइल के लिए झगड़ा में गई युवक की जान,पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मोबाइल के लिए हुए झगड़ा में मौत की घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली।बीते दिनों रक्सौल के वार्ड नंबर 6 नेपाली स्टेशन के अम्बेडकर नगर में मोबाइल चोरी के मामले को ले कर दो पक्षों में वाद विवाद के हिंसक झड़प में घायल एक युवक की शुक्रवार को डंकन अस्पताल में मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि अम्बेडकर नगर निवासी सुमित राम,निरंजन राम और राजू राम,राहुल राम के बीच एक पखवाड़े पूर्व उक्त झड़प हुई थी। इस मौत की घटना के बाद के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने मौत के लिए कसूरवार निरंजन राम के परिजनो को ठहराया। इसके बाद शुक्रवार को दोनो पक्षों के बीच पुनः मारपीट की घटना हुई।जिसके बाद पुलिस ने पहुंच कर कैम्प कर गई। हरैया ओपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहूंच कर मृतक राहुल राम के शव को नियंत्रण में ले लिया।साथ ही पोस्टमार्टम क...
मानव व्यापार सभ्य समाज के लिए कलंक,इस अमानवीय व गैर कानूनी अपराध को रोकने के लिए आगे आएं : एसडीओ आरती

मानव व्यापार सभ्य समाज के लिए कलंक,इस अमानवीय व गैर कानूनी अपराध को रोकने के लिए आगे आएं : एसडीओ आरती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*'आई सपोर्ट ट्रैफिकिंग बिल' को ले कर एसडीओ व डीएसपी ने किया हस्ताक्षर *मजबूत कानून से ही रुकेगा बाल मजदूरी व मानव व्यापार रक्सौल।(vor desk)। अंतर्राष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का संस्था बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी, चाईल्ड लाईन व स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम और 'आई सपोर्ट ट्रैफिकिंग बिल' हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि मानव व्यापार एक घृणित अपराध हैं। जिसे रोक थाम में समाज को आगे आना होगा । रेल यात्रियों और वहाँ उपस्थित सभी के द्वारा इस बिल पर हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती व एएसपी सह डीएसपी आईपीएस सागर कुमार झा ने उक्त बिल पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि मजबूत कानू...
03 अगस्त से होगी इग्नू जून सत्रांत 2021 की परीक्षा,जुलाई 2021 सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन जारी

03 अगस्त से होगी इग्नू जून सत्रांत 2021 की परीक्षा,जुलाई 2021 सत्र के लिए ऑन लाइन नामांकन जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2021 की सत्रांत परीक्षाएं 3 अगस्त 2021 से प्रारंभ होने जा रही है, जिसका प्रवेश पत्र-हॉल टिकट इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की जून में होने वाली सत्रांत परीक्षा कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखकर इन सत्रांत परीक्षाओं में मात्र अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर उपाधि कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो के अलावा एक वर्ष अवधि के डिप्लोमा कोर्स, छह महीने अवधि के प्रमाण पत्र कार्यक्रम के विद्यार्थी शामिल होंगे।अन्य वर्षो के छात्रों के लिए अलग से घोषणा की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में 3 अगस्...
रामगढ़वा पुलिस ने 19 बोतल किंगफिशर बियर के साथ महिला धराई,हत्या कांड के दो अभियुक्त भी गिरफ्तार!

रामगढ़वा पुलिस ने 19 बोतल किंगफिशर बियर के साथ महिला धराई,हत्या कांड के दो अभियुक्त भी गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।पुलिस ने शुक्रवार को रामगढ़वा थाना कांड संख्या 225/21के अभियुक्तसमसिदा खातून पति शेख अफ़रोज़ और शेख मुमताज़ पिता शेख नथुनी को बेला शेख टोली से गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों पर 26 जुलाई को हत्या की प्राथमिकी दर्ज है।वहींमीना देवी को 19 लीटर किंगफिशर बियर के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसकी पहचान चकिया के वार्ड 4 निवासी आनन्द सहनी की पत्नी के रूप में पुलिस ने की है।गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। ...
पूर्वी चंपारण:गैस बॉटलिंग प्लांट के जीएम के अपहरण की कोशिश,चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा

पूर्वी चंपारण:गैस बॉटलिंग प्लांट के जीएम के अपहरण की कोशिश,चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुगौली/मोतिहारी।( vor desk )।बिहार के मोतिहारी में एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्‍लांट हरसिद्धि के जीएम सौरभ जिलानी के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने जीएम का अपहरण कर भाग रहे किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किडनैपर्स की घेराबंदी कर जीएम को उनके चंगुल से मुक्‍त करा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब आठ बजे जीएम सौरभ जिलानी का अपहरण हरसिद्धि के कोबैया स्थित प्लांट के गेट से कर लिया गया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से किडनैपर्स की घेराबंदी की कोशिशें शुरू कर दीं। पुलिस ने छपवा चौराहे पर नाकाबंदी कर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। अपहरणकर्ता जीएम को कार से लेकर जा रहे थे। अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अपहरणकर्ता बेतिया के रहने वाले बताए जाते हैं। जीएम सौरभ जिलानी राजस्‍थान के जयपुर के रहने वाले ह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!