Monday, November 2

सीमांचल

आदापुर:इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, अभियान शुरू!

आदापुर:इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, अभियान शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर ।( vor desk )।इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो-मेन्सलैंड की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का अभियान शुरू हो गया है। बताया गया है कि वर्षों से अतिक्रमित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो-मेंसलैंड को दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत गुरुवार को सीमा पिल्लर सं.- 377 से 381/26 के बीच (कोरैया गांव से मूर्तियां ठकुराई टोला तक) अतिक्रमित नो-मेंसलैंड की भूमि को चिन्हित किया जा रहा है और उसे खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। साथ ही वैसे चिन्हित एरिया जिस पर दोनों तरफ के किसान फिलहाल खेती कर रहे हैं,उन्हें भी नोमेन्सलैंड की भूमि को अविलम्ब खाली करने की हिदायत दी गई है,ताकि सीमाई पिलर व नो-मेंसलैंडवाला क्षेत्र स्पष्ट दृष्टिगोचर हो सके।इससे दोनों देशों के जवानों को गश्त करने में सहूलियत हो। दोनों देश के जवानों ने नजर रखने व आपस...
रक्सौल:प्रथम दिन 271 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

रक्सौल:प्रथम दिन 271 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। ग्यारहवें चरण के तहत रक्सौल प्रखण्ड 12 दिसंबर 2021 को होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 271 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है।इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।वहीं,कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया गया।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा से चार और रक्सौल से तीन लोगों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया।रक्सौल क्षेत्र संख्या 1से पंटोका निवासी श्याम प्रवेश कुमार,सहदेवा निवासी महबूब आलम, क्षेत्र संख्या 2 रक्सौल से कौड़ीहार निवासी मंजू शाह की पत्नी सुनिता देवी तथा रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 3 से जैतापुर निवासी खुशबुन नेशा, पखनहिया निवासी नजबून नेसा, रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 4 से बिसम्भरापुर आमोदेई निवासी नसीमा खातुन,बेला निवासी समीमा...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने आदापुर के व्यवसायियों को दिया आश्वासन, अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

विधायक प्रमोद सिन्हा ने आदापुर के व्यवसायियों को दिया आश्वासन, अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर बाजार के व्यवसायियों से मुलाकात की है।उन्हें आश्वस्त किया है कि विधि व्यवस्था को बरकरार रखने की पहल होगी।अपराध व अपराधियों को पनपने नही दिया जाएगा। विगत एक सप्ताह के भीतर दो व्यवसायियों के साथ तीन बार आपराधिक घटना के बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था।जिसके बाद श्री सिन्हा ने श्यामपुर बाजार पहुंच कर पीड़ित व्यवसाईयों का दुःख दर्द बांटा।इस दौरान व्यवसायियों ने जोर दार ढंग से मांग किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हो।समुचित व नियमित गश्त की व्यवस्था हो।लापरवाह व अपराधियों को संरक्षण देने वालो के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई हो,चाहे वह पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो। गौरतलब है कि स्वर्ण व्यवसायी राकेश कुमार और किराना दुकान व्यवसायी भोला साह से बदमाशों ने लूट और फिरौती मांगने का प्रयास किया थ...
चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान!

चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) चाईल्ड लाइन सब सेंटर की रक्सौल इकाई द्वारा चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के चौथे दिन एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका एवं आरपीएफ रक्सौल व राजकीय रेल पुलिस के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चाईल्ड लाईन के अभिषेक कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, नवीन कुमार व किरण वर्मा मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप द्वारा बताया गया कि चाईल्ड लाइन 1098 के माध्यम से मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद करती हैं और हम सब का चाईल्ड लाइन से दोस्ती बना रहेगा। रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने चाईल्ड लाइन के मेम्बर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसे चाईल्ड लाइन 1098 एक निःशुल्क आपातकालीन फोन सेवा है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों को सेवा प्रदान करती है। ये हम सब के लिए एक वरदान हैं। चाईल्ड लाईन के मेंबरों द्वारा उन्हें दोस्ती बैंड पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। साथ ही सा...
बढ़ते अपराध के खिलाफ आदापुर बाजार बंद,जन प्रतिनिधियों व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,नारेबाजी!

बढ़ते अपराध के खिलाफ आदापुर बाजार बंद,जन प्रतिनिधियों व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर में लगातार बढ़ते अपराध को ले कर शासन प्रशासन के खिलाफ रोष है।पांच दिनों के अंदर तीन आपराधिक वारदात के बाद आक्रोश फुट पड़ा ।इसको ले कर बुधवार को श्यामपुर बाजार बंद रहा।जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ।सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी हुई।आदापुर थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने भड़ास निकालते हुए खूब नारेबाज़ी की और तबादले की मांग की।अपराधियो के गिरफ्तारी की आवाज बुलंद की। बताया गया कि बुधवार की सुबह आदापुर-रक्सौल जीबीसी मुख्य पथ के श्यामपुर नहर चौक से पश्चिम बाईक सवार चार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को पुनः लूटने का असफल प्रयास किया।पांच दिनों के अंदर दुसरीं बार यह घटना तब घटी जब वह लहना वसूली के लिए अपने श्यामपुर स्थित दुकान से निकला था।दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उसका पीछा करने लगे।पूर्व की घटना से सतर्क व्...
रक्सौल प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से,तैयारी पूरी!

रक्सौल प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से,तैयारी पूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। प्रखंड में ग्यारहवें चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से शुरू होनेवाले नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन ई - किसान भवन परिसर स्थित नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में संपन्न होगा। नामांकन 18 नवंबर से 24 नवंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से 4 बजे अपराह्न तक होगा।नामांकन के दौरान आरओ के समक्ष अभ्यर्थी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को जाने की अनुमति है। नामांकन को लेकर 21 काउंटर बनाये गये है। जिनमें वार्ड सदस्य पद के लिए 13, पंच पद के लिए 4, मुखिया पद के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य व सरपंच पद के लिए एक - एक काउंटर शामिल है।कौड़िहार चौक एवं जीआरपी थाना तथा बीआरसी के समीप बैरिकेटिंग कर वाहनों सहित आम लोगों के आवाजाही पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई ...
छौड़ादानो:विधायक की भाभी रोबैदा व सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू फिर जीतीं, पत्रकार धर्मेंद्र वन मुखिया…!

छौड़ादानो:विधायक की भाभी रोबैदा व सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू फिर जीतीं, पत्रकार धर्मेंद्र वन मुखिया…!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले रक्सौल अनुमण्डल अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत से नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद की भाभी रोबैदा खातून दूसरी बार मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को शिकस्त दी है। उर्मिला देवी को कुल 1657 मत मिले हैं। जबकि विधायक की भाभी रोबैदा खातून को 1831 मत मिले हैं। इस प्रकार रोबैदा खातून 184 मतों से विजयी होने में सफल रही हैं। रोबैदा खातून नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद के बड़े भाई शबीर अहमद की पत्नी हैं। दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीतने में हुई सफलः रोबैदा खातून 2016-21 तक खैरवा पंचायत की मुखिया थी। वे इस बार भी खैरवा पंचायत से चुनाव जीतने में सफल रही हैं। *सोनू मुखिया की पत्नी अन्नू जायसवाल पुनः निर्वाचित जुआफ़र पंचायत से सोनू मुखिया की पत्नी अनु जायसवाल ने मुखिया पद पर जीत हासिल ...
एसएसबी के एडीजी बी.राधिका ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण, दिए कई निर्देश!

एसएसबी के एडीजी बी.राधिका ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण, दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल के अपर महानिदेशक (ADG) बी. राधिका(भा.पु.से.) के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय का दौरा किया । इस दौरान उनका स्वागत 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पंटोका में गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया I इस मह्त्वपूर्ण भ्रमण में उनके साथ महानिरीक्षक (सीमांत मुख्यालय पटना)पंकज कुमार दराद, उप महानिरीक्षक(क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बेतिया)सुनील कुमार ध्यानीभी उनके साथ उपस्थित रहे I इस दौरान 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पंटोका द्वारा बड़े खाने का आयोजन भी किया गया I बल की 47 वीं बटालियन कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा द्वारा भ्रमण में उपस्थित बल के वरिष्ठ अधरिकारियों को स्थानीय जनता की परेशानियाँ ,तस्करी की रोकथाम व बॉर्डर से सम्बंधित जानकारियों को साझा किया I इस के बाद अपर महानिदेशक द्वारा रक्सौल आईसीपी का दौरा किया गया और आ...
सत्याग्रह एक्सप्रेस से बाल मजदूरी को ले जाए जा रहे दो किशोर मुक्त,एक गिरफ्तार!

सत्याग्रह एक्सप्रेस से बाल मजदूरी को ले जाए जा रहे दो किशोर मुक्त,एक गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बाल तस्करी एक बार फिर तेज हो गया है।वहीं,तस्कर गिरोह की सक्रियता की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिख रही है।इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।ये बच्चे बाल मज़दूरी के लिए ले जाये जा रहे थे।साथ ही एक मानव तस्कर को भी पकड़ा गया है।बचपन बचाओ आंदोलन के पूर्वी चंपारण इकाई की असिस्टेंट प्रॉजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी की सक्रियता से ऊक्त बरामदगी हुई।राजकीय रेल पुलिस व रेल सुरक्षा बल ,रेल सुरक्षा बल की सीआइबी के द्वारा सत्याग्रह एक्सप्रेस संख्या 05273 के संयुक्त अभियान में ऊक्त सफ़लता मिली।बताया गया कि दोनों को कूलर बनाने वाली कम्पनी में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इस बाबत रक्सौल रेल थाना ने बताया कि बरामद बच्चों की पहचान राजु मांझी पिता सटहा मांझी उम्र 15 वर्ष सुदामा मांझी पिता सुरेंद्र मांझी उम्र कर...
रक्सौल में वाहन गिरोह सक्रिय,गांधी नगर पुल के पास से टाटा सूमो गोल्ड चोरी!

रक्सौल में वाहन गिरोह सक्रिय,गांधी नगर पुल के पास से टाटा सूमो गोल्ड चोरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल में अब बाइक के साथ चार चक्का वाहन की भी चोरी होने लगी है।बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड 09 स्थित पुल के पास से अमित कुमार पटेल की टाटा सूमो गाड़ी रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूमो गाड़ी की चोरी का पता तब चला जब गाड़ी का ड्राइवर सुबह में गाड़ी लेने आया तो देखा कि सूमो गाड़ी पुल के पास से गायब है। काफी खोज बिन किया गया ।जब गाड़ी का कोई आता पता नही मिलने पर रक्सौल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांधी नगर पुल के पास से सूमो गोल्ड गाड़ी चोरी हो जाने की जानकारी दिया गया। चोरी हुई सुमो गोल्ड गाड़ी नम्बर BR 06 PD 2364 है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक,अमित कुमार पटेल (ग्राम सहदेवा पोस्ट नोनियाडीह थाना रक्सौल जिला पूर्वी चंपारण) द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध रविवार को थाने मे प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। दिए गए आवेदन ने उन्होंने बताया कि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!