सीएम नीतीश ने किया रक्सौल व नरकटिया समेत जिले भर में एडिशनल पीएचसी व हेल्थ सब सेंटर का शिलान्यास!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को पटना में आयोजित समारोह के बीच राज्य भर में 2705 करोड़ रुपए की लागत से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ ,उद्घाटन एवं लोकार्पण रिमोट के द्वारा किया गया।जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल भी उपस्थित रहे।
इसमे रक्सौल व नरकटिया व सुगौली विधानसभा क्षेत्र में भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( एडिशनल पीएचसी )व उप स्वास्थ्य केंद्र( हेल्थ सब सेंटर ) शामिल है।
रक्सौल विधान सभा के हरैया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सेमरी,पुरन्द्रा ,भरवलिया,बखरी,बरवा में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास हुआ।
नरकटिया विधानसभा सभा क्षेत्र के जनेरवा,बंजरिया में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब बेला,जुआफ़र, पुरैनिया, जगिराहां( बिजबनी ) व फुलवार( बंजरिया...









