Monday, June 22

सीमांचल

पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

पाक में मन्दिर पर हमले को ले कर भड़का विहिप,नेपाल में पाक पीएम इमरान का विरोध, पाकिस्तान का झंडा जलाया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्री सिद्धि विनायक मंदिर तोड़े जाने से नाराज विहिप व अन्य हिन्दू संगठन वीरगंज(नेपाल )( vor desk)।पाक में हिन्दू मन्दिर में तोड़ फोड़ को ले कर नेपाल में विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। नेपाल के वीरगंज में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जम कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की है।हिन्दू नेताओं ने पाकिस्तान के झंडा को जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन के साथ जम कर नाराजगी व्यक्त की है।साथ ही पाक के प्रधान मंत्री इमरान खान की तस्वीर के साथ नगर परिक्रमा कर खूब नारेबाजी भी की।इसमे हिंदुओं पर आक्रमण बन्द करो,मन्दिर पर हमला बन्द करो,दोषी के खिलाफ कार्रवाई करो,हिन्दू एकता जिंदाबाद जैसे नारे बुलंद हुए। बताया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भोंग बाजार में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गुरुवार को तोड़-फोड़ की घटना हुई थी।जिसको ले कर नेपाल के हिंदूवादी स...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित,आरक्षण  व संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमले की निंदा!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित,आरक्षण व संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमले की निंदा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में स्थानीय बाजार के आर्य विवाह भवन में रविवार को नन्दू राम की अध्यक्षता एक आवश्यक बैठक हुई।इस बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के साथ अम्बेडकर ज्ञान मंच के उद्देश्यों व उस दिशा में किये गए सकारात्मक प्रयासों पर बारी-बारी से सदस्यों ने प्रकाश डाला।मंच के सदस्यों ने बताया कि अम्बेडकर ज्ञान मंच का उद्देश्य बहुजन समाज में जन्में संत,गुरु-महापुरुषों के विचारों व भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों व उनके बताए गए संवैधानिक रास्तों पर चलने का आह्वान किया।संस्थापक मुनेश राम ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति,पिछड़े-अतिपिछड़े व अल्पसंख्यक समाज के साथ ही शोषित-पीड़ित चाहे किसी भी जाति-धर्म के लोग हो,उनके हितों के संरक्षण के लिए कार्य करना है,क्योंकि उनके सामाजिक,शैक्षण...
रक्सौल में अर्बन पीएचसी का हुआ उद्घाटन,शहर के लोगों को मिल सकेगी इलाज की बेहतर सुविधा

रक्सौल में अर्बन पीएचसी का हुआ उद्घाटन,शहर के लोगों को मिल सकेगी इलाज की बेहतर सुविधा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रत्येक शहरी क्षेत्रों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज रक्सौल कॉलेज रोड में इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घघाटन क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र के खुलने से शहरी क्षेत्र के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मुहैय्या होगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।शीघ्र ही रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 5 स्वास्थ्य उप केंद्र व रक्सौल के हरैया में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल में बन रहे 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का भी शिघ्र उद्घाटन होगा,इसकी तैयारी चल रही है।अगस्त माह में ही इसके शुभारम्भ का लक्ष्य है।उन्होंने बताया ...
रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी गांव में हुई आगलगी,दो भाइयों का घर जल कर खाक!

रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी गांव में हुई आगलगी,दो भाइयों का घर जल कर खाक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। प्रखण्ड के परसौना तपसी में बीती रात्रि हुई आगलगी की घटना में दो लोगों का घर जल गया।घटना करीब दो बजे रात में हुई।अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों के सहयोग से आगलगी पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आगलगी मे सुखाडी साह (पिता -जयराम साह )भुइल साह (पिता जयराम साह )के घर जल कर राख हो गए। जिसमें कपड़ा ,नकद, अनाज आदि जल गया। दोनो पीड़ित सहोदर भाई हैं। घटना की सूचना पर मुखिया पति बृजकिशोर यादव पहुचे और पीड़ित परिवार को नगद रुपया दे कर सहयोग किया। इस दौरान सौरंजन कुमार यादव , सुनील यादव आदि मौजूद थे। ...
मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती शुरू,बॉर्डर पर सिक्स लेन सड़क के साथ सौंदर्यीकरण की योजना !

मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती शुरू,बॉर्डर पर सिक्स लेन सड़क के साथ सौंदर्यीकरण की योजना !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती रक्सौल - वीरगंज को जोड़ने वाले मैत्री पुल के नेपाली हिस्से की मरम्मती वीरगंज प्रशासन द्वारा शुरू कराई गई है।साथ ही सफाई व सौंदर्यीकरण की पहल भी शुरू की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,हाल ही में एक ओर जहां भारतीय हिस्से की मरम्मती कराई गई है।यह कार्य अभी चल रहा है,जिसके कंस्ट्रक्शन की जिम्मेवारी कंस्ट्रक्टर संजीत सिंह को दी गई है।वहीं,नेपाली प्रशासन व जन प्रतिनिधियो व सामाजिक संगठनों द्वारा सौंदर्यीकरण के संकल्प के तहत इस पूल की मरम्मती शुक्रवार की रात्रि से शुरू कराई गई है।इस पुल के नेपाली हिस्से में कई गढ्ढे बन गए थे,जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही थी।पूर्व में पर्सा जिला के सांसद प्रदीप यादव व मेयर विजय सरावगी की पहल पर इसके टूटे हिस्से की ग्रेभलिंग कराई गई थी।लेकिन,वारिश के कारण स्थिति यथावत हो गई।फिर से गढ्ढे बन गए। पिछले दिनों इसका...
गांवों की महिलाएं वैक्सीन के लिए शहर की लगा रहीं चक्कर,विशेष शिविर में भी कुव्यवस्था!

गांवों की महिलाएं वैक्सीन के लिए शहर की लगा रहीं चक्कर,विशेष शिविर में भी कुव्यवस्था!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
महिलाओं के लिए आयोजित टिकाकरण शिविर में अफरातफरी के बीच हुआ टिकाकरण रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल पीएचसी द्वारा एक ओर जहां बिना सूचना जारी किए विभिन्न वैक्सिनेशन सत्र आयोजित करने से लोगों में क्षोभ व आक्रोश है।वहीं,प्रखण्ड में आयोजित विभिन्न टिकाकरण शिविर के साथ ही शहर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय में महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा। जिसमें जम कर हो हल्ला व धक्का मुक्की व अफरातफरी की स्थिति रही।रक्सौल बीडीओ सन्दीप सौरभ के पहल पर इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने महिला पुलिस बल की तैनाती की।जिसके बाद भी भीड़ बेकाबू रही।सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच बिना पेय जल और पंखे के टिकाकरण सत्र आयोजित हुआ।शुक्रवार को इस शिविर में करीब 414 महिलाओं को वैक्सीन दिया गया।वहीं, डीसीएलआर राम दुलार राम व कार्यपालक दण्डाधिकारी सन...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने व सड़क को मोटरेबल बनाने का वायदा

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने व सड़क को मोटरेबल बनाने का वायदा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा ने शहर के वार्ड नम्बर दो में भ्रमण कर के वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से जनसमस्याओं के बारे में अवगत हुए ।जिसमे लोगों ने अपनी सब से बड़ी पीड़ा जल जमाव से निजात दिलाने की मांग की,जिस कारण लोगों का जीना और घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।।विधायक श्री सिन्हा ने आमजनों को आश्वासन दिया कि 10-15 दिनों में समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा।साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को फोन करके कहा कि मालगोदाम रोड से 6 वार्ड डंकन हॉस्पिटल, कस्टम नेपाल आने जाने वाले लोगों काफी परेशानी होती है।जिसके लिए माल गोदाम के नजदीक से जाने वाले रोड कि आवश्यकता है ।उसे अबिलम्ब मोटरेबल बनाने के लिए मिट्टी एवं राबिस गिरवाया जाए।वार्ड में नाली समस्या के निराकरण के लिए भी आश्वासन दिया ।कहा कि रोड, नाली निर्माण कार्य के लिए फंडिंग नहीं है। लेकिन 2-3 महीने ...
सेविकाओं ने उत्सव पूर्वक मनाया गोदभराई कार्यक्रम,सीडीपीओ ने माताओं को किया जागरुक!

सेविकाओं ने उत्सव पूर्वक मनाया गोदभराई कार्यक्रम,सीडीपीओ ने माताओं को किया जागरुक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर ।(vor desk )।शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सभी आँगनवाड़ी केन्द्रों पर गोद भराई कार्यक्रमका आयोजन किया गया।बता दे कि यह कार्यक्रम महीना के प्रत्येक सात तरीख को सभी आँगनवाड़ी केन्द्रों पर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सीडीपीओ तेज कुंमारी ने इस दौरान बताया कि माँ का दूध अमृत के समान होता है । जन्म के छह माह तक नवजात को माँ का दूध हीं पिलाना चाहिये।इस दौरान नवजात को बाहर का दूध एक दम नहीं पिलाना चाहिए ।नवजात को इस दौरान बाहर का पानी भी नहीं पिलाना चाहिए। नवजात के लिए माँ का दूध हीं सबसे बढ़िया होता है ।नवजात का प्रारम्भिक विकास इसपर निर्भर होता है ।इसलिये माताओं और उनके परिजनों को जागरूक किया जाना चाहिए। सीडीपीओ ने शनिवार को गोदभराई कार्यक्रम के दौरान आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या-111 पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्रृ माताओं को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। वही म...

रक्सौल में भटक रही नेपाली महिला को स्वच्छ रक्सौल के सहयोग से सुरक्षित भेजा गया नेपाल !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से सीमा पार कर रक्सौल शहर में भटक रही एक नेपाली महिला को प्रशासनिक पहल के बाद सुरक्षित नेपाली प्रशासन के हवाले कर दिया गया।अर्द्धविक्षिप्त सी लग रही महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नही थी।बावजूद,सामाजिक संगठन के लोगों ने उसे खाना खिला स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला केवल नेपाली भाषा मे बोल रही थी।जो स्पष्ट समझ मे नही आ रहा था।वहीं,ठीक से वह नाम पता भी नही बता पा रही थी।बताया गया कि उसके पीछे असमाजिक तत्वों के लगने के बाद एक सामाजिक संस्था की सूचना पर उसे रक्सौल पुलिस द्वारा नियंत्रण में लिया गया।जिसे शुक्रवार को सुरक्षित नेपाल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,स्थानीय लोगों की सूचना के बाद स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की पहल पर उक्त महिला को रक्सौल थाना लाया गया।जहां उस भूखी महिला को खाना आदि खिलाया गय...
वीरगंज बॉर्डर पर बन रहा एक हजार लोगों को कोरेण्टाईन करने की क्षमता वाला होल्डिंग सेंटर!

वीरगंज बॉर्डर पर बन रहा एक हजार लोगों को कोरेण्टाईन करने की क्षमता वाला होल्डिंग सेंटर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर कोरेंटाइन सेवा उपलब्ध कराने हेतु होल्डिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।इस होल्डिंग सेंटर का निर्माण रक्सौल-वीरगंज मुख्य मार्ग पर इनरवा में अवस्थित नेपाली कस्टम के गोदाम एरिया में किया जा रहा है।इसमे भारत से वीरगंज बॉर्डर हो कर आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद संक्रमित पाए जाने के उपरांत 10 से 14 दिन तक कोरेन्टीन किया जा सकेगा।इस पर करीब 28 करोड़ की लागत आएगी।वहीं,एक हजार लोगों के रहने,खाने व निःशुल्क चिकित्सा सेवा आदि की सुविधा मिल सकेगी।फिलवक्त इस होल्डिंग सेंटर में एक प्रशासनिक भवन,एक सेंट्रल किचन,20 हॉल समेत कुल 22 भवन निर्मित हो रहा है।एक कोरेन्टीन हॉल में 50 लोग रह सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक,देश को संक्रामक रोग या कोरोना महामारी से बचाने के लिए नेपाल सरकार ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!