रक्सौल में छठ महापर्व की तैयारी को ले कर एसडीओ मनीष और डीएसपी मनीष आनंद ने किया घाटों का निरीक्षण:सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष ध्यान
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रक्सौल प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और मुस्तैद है। पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में, रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने अधिकारियों की एक टीम के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया। रक्सौल नगर में आश्रम रोड,कौड़ीहार,कस्टम चेक पोस्ट,त्रिलोकीनाथ घाट , सूर्य मंदिर सहित कुल 20 छोटे बड़े घाटों पर यह महापर्व मनाया जा रहा है, जिनकी सुरक्षा और प्रबंधों का जायजा लेना इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था।
निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का आकलन किया और आयोजक समितियों तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, एसडीओ और डीएसपी ने सभी आयोजकों...









