लौरिया से लूटी गई कोल्ड ड्रिंक्स लदी ट्रक रक्सौल के जोकियारी चौक से बरामद!
रक्सौल।(vor desk )।लौरिया से बुधवार को लूट गये कोलडिंक्स लदे ट्रक को घटना के चौबीस के भीतर रक्सौल पुलिस ने शहर से सटे जोकियारी पंचायत के जोकियारी चौक के आगे से बरामद कर लिया।
इसकी पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने किया। लूट की घटना की सूचना लौरिया पुलिस ने गुरुवार रक्सौल पुलिस को देते भारत नेपाल सीमावर्ती पुलिस को अलर्ट किया था।सूचना पर रक्सौल पुलिस सीमा क्षेत्र की घेराबंदी कर विभिन्न अपराधिक ठिकाने की मुआयना कर रही थी। इस बीच रक्सौल भेलाही घोड़ासहन नहर सड़क के जोकियारी चौक के आगे संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक को लगा पाया गया।पुलिस ने जब उसकी छानबीन किया। तो ट्रक खाली लावारिस अवस्था में खड़ा पाया गया। जब नम्बर व फोटो मिलाया गया। तो वह लौरिया से लूटी गया ट्रक निकला।थानाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्यवाही को लेकर लौरिया पुल से सम्पर्...









