Wednesday, June 24

सीमांचल

पुलिस छापेमारी में 8.3 लीटर विदेशी शराब बरामद,कारोबारी फरार!

पुलिस छापेमारी में 8.3 लीटर विदेशी शराब बरामद,कारोबारी फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर शराबबन्दी का ढिंढोरा पिट रहे हैं।दुसरीं ओर शराब कारोबार व तस्करी के साथ होम डिलीवरी का धंधा जारी है। इस बीच रक्सौल शहर के नागा रोड में शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नागा रोड स्थित एक घर मे छापेमारी करते हुए विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है।मजे की बात है कि छापेमारी की भनक कारोबारी को लग गई।वह फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि कारोबारी की तलाश जारी है । रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नागा रोड निवासी लालबाबू प्रसाद के पुत्र सागर कुमार के यहाँ छापेमारी की गई। जिसके यहाँ से 8.3 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया। हालांकि कारोबारी फरार हो चुका है।मामला दर्ज कर जांच व छापेमारी की जा रही है। ...
एसएसबी ने पिकअप वाहन पर लदा 1 क्विंटल 17 किलो गाँजा किया बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी ने पिकअप वाहन पर लदा 1 क्विंटल 17 किलो गाँजा किया बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन पंटोका ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 क्विंटल 17 किलो 600 ग्राम गांजा व पिक-अप गाड़ी के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि जब्त किए गए गांजा का मूल्य लाखो रूपये में है। गांजा को पिकअप वाहन में छिपाकर एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति लेकर जा रहा था। जिसको तुमड़िया टोला से दबोचा गया। गांजा लेकर जाने वाला व्यक्ति नेपाल का निवासी है। जिसकी पहचान नेपाल के पर्सा जिला के जीतपुर, वार्ड नंबर-32, थाना परवानिपुर निवासी रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा के 19 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह गांजा को नेपाल से भारत लेकर जा रहा था। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि गांजा की तस्करी करने वाला व्यक्ति गांजे के बंडलों को नेपाली नम्बर पिक-...
रक्सौल नगर परिषद : बूचड़खाना की जमीन खरीद घोटाला प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज,आरोपी भूमिगत!

रक्सौल नगर परिषद : बूचड़खाना की जमीन खरीद घोटाला प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज,आरोपी भूमिगत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के बूचड़खाना जमीन खरीद व शेड निर्माण में घोटाले व अनियमितता के मामले में रक्सौल थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसके बाद नगर में हड़कम्प है।आरोपित तत्कालीन सभापति,उप सभापति व पार्षद गण मुहं चुराते हुए भूमिगत हो गए हैं।बताया जा रहा है कि इस घोटाले व प्राथमिकी से रक्सौल नगर परिषद की छवि दागदार हुई है और न मिटने वाला काला धब्बा लग गया है। इस मामले में 4 माह पहले ही तत्कालिन कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द निलंबित हो चुके हैं।तत्कालीन सभापति उषा देवी की कुर्सी छीन चुकी है।अब डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सतीश रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि रक्सौल थाना में ऊक्त मामला दर्ज कराया गया है।जिसमे पहली प्राथमिकी में तत्कालीन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द , तत्कालीन रजि...
कम्प्यूटर सेट हो रहा खराब,कूड़ा व दुर्गंध के बीच एचआईवी/एड्स को जांच की मजबूरी 

कम्प्यूटर सेट हो रहा खराब,कूड़ा व दुर्गंध के बीच एचआईवी/एड्स को जांच की मजबूरी 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk   )।एचआइवी/एड्स रोक थाम के लिए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एसए आईसीटीसी केंद्र बदहाल है।बताया गया कि यह केंद्र पीएचसी के भंडार कक्ष में स्थापित है।जहां कूड़ा-कचरा व रखे गए विभागीय सामग्री के बीच मरीजों की काउंसिलिंग करने की मजबूरी है।यहां तक कि विभाग की ओर से मिला कम्प्यूटर सेट भी कार्टून में ही रखा गया है,जिसके, देख रेख नही होने से पड़े पड़े  खराब होने की आशंका है।कम्प्यूटर टेबल रखने तक की जगह नही है।इसलिए विभागीय कार्यो के लिए अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।वहीं,रिजेक्टेड दवा,प्रचार सामग्री समेत अन्य वस्तुओं-सामग्रियों के वजह से दुर्गंध भी कायम रहता है, जिससे मरीज नाक पर रुमाल रख कर जांच कराने पहुँचते हैं।आईसीटीसी काउंसलर डॉ प्रकाश कुमार मिश्रा के मुताबिक,इस स्थिति से विभाग को अवगत कराया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक,वर्ष 2007 में स्थापित...
नेपाल में सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज,बैठक में लिया गया संकल्प!

नेपाल में सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज,बैठक में लिया गया संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमा पार पड़ोसी देश नेपाल के पोखरिया बाजार स्थित एक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शोषित-पीड़ित वंचित समाज के समाजसेवियों की एक महती बैठक नेपाल के दलित चिंतक सह प्रमुख समाजसेवी मुखिलाल पासवान की अध्यक्षता में आहुत हुई।इस बैठक में बहुजन समाज के चहुँमुखी विकास को लेकर आवश्यक सामाजिक विमर्श किया गया।विमर्श के दौरान नेपाल के दलित-शोषित समाज के साथ सामाजिक भेदभाव,उत्पीड़न,छुआछूत तथा शासन-प्रशासन में समुचित भागीदारी नही मिलने के मुद्दे को चिंताजनक करार दिया गया।इसके लिए देश-दुनिया में जन्में मानवतावादी संत-गुरु-महापुरुषों के जीवनी व आदर्शो से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान करने तथा शिक्षा जैसे मूलभूत अधिकारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया गया।इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भारत में संचालित अम्बेडकर ज्ञान के संस्थापक मुनेश राम ने बताया कि समाज के चहु...
ठंड के दिन में बदला शराब तस्करी का अंदाज,जैकेट में छुपा कर रखा गया 58 बोतल शराब बरामद!

ठंड के दिन में बदला शराब तस्करी का अंदाज,जैकेट में छुपा कर रखा गया 58 बोतल शराब बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर बॉर्डर पर एसएसबी की 71वी वाहिनी ने शराब बरामद किया है।जिंसमे शराब को शरीर मे छुपा कर लाया जा रहा था।ठंड के समय जैकेट के अंदर छुपा कर नेपाली शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि एस एस बी सीमा चौकी जलगावा कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती ग्राम लक्ष्मण नगर के समीप नेपाली कस्तूरी शराब 58 बोतल और एक मोटरसाईकिल BR 22C 9594 के साथ गिरफ्तार किया गया है l शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व्यक्ति की पहचान लालू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता बसंत प्रसाद यादव निवासी लक्ष्मण नगर (थाना- महुआवा ) पूर्वी चंपारण के रूप में किया गया है l पकड़े गए व्यक्ति को आवश्यक प्रक्रिया के बाद जब्त किए गए शराब व मोटरसाइकिल के साथ महुआवां थाना को सौप दिया गया है। वर्तमान समय में एसएसबी के 71 वी वाहिनी के द्वारा लगातार भारत नेपाल सीमा ...
सीतामढ़ी -रक्सौल खण्ड पर शिघ्र दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस एवं डीआरएम ने किया निरीक्षण!

सीतामढ़ी -रक्सौल खण्ड पर शिघ्र दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस एवं डीआरएम ने किया निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।( vor desk )।सीतामढी से रक्सौल तक रेल विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो गया है।जिस पर शिघ्र ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ेगी।ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी।इसकी तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है।इसी को ले कर इस रेल खण्ड का निरीक्षण शनिवार को पूर्वी सर्किल (कोलकाता )के मुख्य संरक्षा आयुक्त( सीआरएस ) अनंत मोहन चौधरी एवं समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने किया।अधिकारीद्वय के हवाले से विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी से रक्सौल तक 86 किलोमीटर रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका मुख्य संरक्षा आयुक्त ने बहुत ही बारीक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद विद्युत इंजन से एक सौ दस किलोमीटर की रफ्तार से रक्सौल से सीतामढी तक ट्रेन की वापसी होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही रक्सौल से समस्तीपुर एवं चारों तरफ के लिये इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा।समस...
डंकन हॉस्पिटल के सीबीआर परियोजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मना!

डंकन हॉस्पिटल के सीबीआर परियोजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यागों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखंड कार्यालय में यह जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान पूर्वक जीवन निर्वाह करने सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उनके अधिकार के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा हुई ।जिनमे निम्न समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया।जिसमे मानसिक शारिरिक और मुख्य बाधिर दिव्यांगता वाले व्यक्तियों का प्रमाण पत्र दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पेंशन तथा इनके आवास के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही अधिकारियों ने चर्चा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस जागरुक करने के लिए मनाया जाता है ।दिव्यांग दिवस, दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में बुलंद की आवाज,घोड़ासहन नहर सड़क का हो सौंदर्यीकरण!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में बुलंद की आवाज,घोड़ासहन नहर सड़क का हो सौंदर्यीकरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न जनसमस्याओं के निवारण हेतु क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा विधानसभा में लगातार आवाज उठाया जा रहा है।जिसे क्षेत्र में सकरात्मक माहौल है। रक्सौल के मुख्य पथ समेत विभिन्न सड़को के बाद अब घोड़ासहन नहर पथ को ले कर विधानसभा में सवाल उठाया गया है। विधायक श्री सिन्हा ने सदन में सवाल किया है कि क्या यह बात सही है कि रक्सौल शहर नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पास अवस्थित है , जहाँ पर पर्यटकों का आवागमन होता रहता है? क्या यह बात सही है कि रक्सौल शहर बीचों बीच घोड़ासहन कैनाल( घोड़ासहन नहर) बहती है? उन्होंने पूछा है कि यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने एवं पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए उक्त नहर के दोनों भाग ( शहर के सीमा भाग तक ) का सौन्दर्यीकरण कराने के विचार रख...
चित्रांश युवा मंच द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद की मनायी गयी जयंती

चित्रांश युवा मंच द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद की मनायी गयी जयंती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।चित्रांश युवा मंच द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई।शहर स्थित रेलवे मिडिल स्कूल में प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी गयी।मंच के अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, सचिव राकेश वर्मा,पूर्व अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ,भाजपा नेता कन्हैया सिंह आदि ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच कलम और चाकलेट वितरण किया गया। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!