आदापुर : पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक में विकास कार्यो की बनी रूप रेखा!
आदापुर।( vor desk )।आदापुर में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड पंचायत समिति की पहली बैठक प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में काफी गहमागहमी के बीच हुई।इस बैठक में सदस्यों ने मनरेगा,पशु शेड निर्माण,शिक्षक नियोजन ,दाखिल-खारिज,पीएम आवास योजना आदि को लेकर गहन विमर्श हुआ।मुखिया अख्तर शाह ने वर्ष-2001 से लेकर वर्तमान वित्तिय वर्ष तक मनरेगा में हुई गड़बड़ी के जांच की मांग उठाया।वही,नकरदेई के मुखिया रामएकबाल राय ने सिरिसियां माल स्थित जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा से अवगत कराया तथा उक्त सुदूर सीमाई क्षेत्र में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को काफी मशक्कत करने पड़ते है।इसके स्थायी निदान के लिए मुखिया श्री राय ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की।इसके लिए सदन से प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया गया।और...









