Wednesday, June 24

सीमांचल

जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से निष्पक्ष व ईमानदार पत्रकारिता आज के युग की जरूरत: रणजीत तिवारी

जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से निष्पक्ष व ईमानदार पत्रकारिता आज के युग की जरूरत: रणजीत तिवारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एनयुजेआई की बैठक में रक्सौल इकाई के नई कार्यकारणी के गठन ,संगठन की मजबूती समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा जनवरी माह में एनयूजेआई की 50 वीं स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह मनाने का प्रस्ताव -एनयूजेआई के प्रदेश संयोजक रणजीत तिवारी व जिला सह संयोजक मृत्युंजय पांडेय ने बैठक में लिया भाग रक्सौल।( vor desk )।देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (आई)बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक शहर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित हुई ।जिसमे संगठन के रक्सौल इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन,संगठन की मजबूती सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान एनयूजेआई की 50 वी स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती आगामी जनवरी माह में मनाने का प्रस्ताव रखा गया।जिसके लिये 11 सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया,ताकि,आगामी कार्यक्रम की तिथि निर्धारण व कार्यक्रम की रूप रेखा तय हो सके।...
दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन के लिए बाल्य काल से ही योग को जीवन पद्धति में शामिल करने की जरूरत

दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन के लिए बाल्य काल से ही योग को जीवन पद्धति में शामिल करने की जरूरत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बच्चो के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योगा कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन बेहद जरूरी है।इसे नियमित दिनचर्या का अंग बनाना चाहिए, क्योंकि,योग को जीवन पद्धति में शामिल होने से स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन सम्भव होगा।ऊक्त बातें योग गुरु राज कुमार पटवा ने कही।मौका था आदापुर के कलवारी मझरिया में अवस्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित योग शिविर का।इस शिविर में मुंबई से आये योग गुरू राजकुमार पटवा ने स्थानीय बच्चों योग पद्धति सिखाई। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर शमशेर आलम ने कहा कि यह योग शिविर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगा।मौके परप्रधानाध्यापक रवि कुमारउप प्रधानाचार्य आर . के . शर्मा उर्फ रंजीत कुमार शर्मा,व्यवस्थापक पी. के कुशवाहा उर्फ प्रभु कुमार कुशवाहा ,शिक्षक विजय पटेल , जितेंद्र कुमार पासवान , शासन पटेल, त्रिलोकी कुमार यादव, शाहबाज खान, इरफान अंसारी,सोमक...
शराब बन्दी को सफल बनाने के लिए एसडीओ आरती ने दिलाई शपथ, जागरूकता रथ रवाना!

शराब बन्दी को सफल बनाने के लिए एसडीओ आरती ने दिलाई शपथ, जागरूकता रथ रवाना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवानारक्सौल ( vor desk)। मद्य निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ आरती ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।यह रथ अनुमंडल कार्यालय से चलकर शहर के हर गली - मोहल्लों व चौक - चौराहों से गुजरते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का सेवन नहीं करने के लिए आमलोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। शराब नहीं पीने की दिलायी शपथ अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी।" मैं सत्यनिष्ठा के साथ यह शपथ लेता हूँ कि मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा। मैं कर्तव्य पर उपस्थित रहूं अथवा न रहूं, अपने दैनिक जीवन में भी शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं होऊंगा। शराबबंदी को लागू करने के लिए जो भी वि...
भारतीय संविधान ही सच्चे तौर पर राष्ट्रीय ग्रंथ ,इसका संरक्षण जरूरी:बीइओ नागेश्वर कुमार

भारतीय संविधान ही सच्चे तौर पर राष्ट्रीय ग्रंथ ,इसका संरक्षण जरूरी:बीइओ नागेश्वर कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आहुत किया गया।इस मौके पर कृतज्ञ मंच के अतिथियों व सदस्यों ने देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पार्चन कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ नागेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षा ही संवैधानिक अधिकारों को जानने का साधन है।इसके लिए समाज के अभिवंचित वर्गों को शिक्षा से जुड़ना होगा,क्योंकि कोई भी बदलाव शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।इससे पहले समाज को नशामुक्त होना होगा।श्री कुमार ने कहा कि संविधान ने हमारे अधिकारों को संरक्षित करते हुए हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है।अतः इसका संरक्षण भी जरूरी है।इसके प्रति समर्पित होकर सामाजिक विकास की इबारत गढ़ी जा सकती है।मंच के...
50 लाख रूपये मूल्य के 50 ग्राम ब्राउन सुगर समेत दो तस्करों को हरैया पुलिस ने पकड़ा!

50 लाख रूपये मूल्य के 50 ग्राम ब्राउन सुगर समेत दो तस्करों को हरैया पुलिस ने पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतिम चरण के तहत रक्सौल प्रखण्ड में होने वाले पंचायत चुनाव को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा व निगरानी बढा दी गई है।इसी क्रम में हरैया पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना पर ऊक्त बरामदगी हुई।इस दौरान पकड़े गए तस्करों की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पचभिडिया निवासी अरुण यादव( 32 वर्ष ) व संजय पंडित( 43 वर्ष ) के रूप में की गई है।दोनो लाल रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे।जिसे नियंत्रण में ले लिया गया है।मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही था। हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों को रक्सौल के परेउवा बाजार स्थित बौधि माई स्थान से पकड़ा गया है।ये तुमड़िया टोला से आ रहे थे।बरामद ब्राउन सुगर पैकेट में था,जिसे छुपा कर रखा गया था। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 ल...
भाजपा के प्रदेश स्तरीय भर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए विधायक,बनी कार्यक्रमो की रूप रेखा!

भाजपा के प्रदेश स्तरीय भर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए विधायक,बनी कार्यक्रमो की रूप रेखा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय पटना में हुई। इस बैठक में संगठन जिला रक्सौल इकाई के पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रक्सौल पार्टी कार्यालय से भर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा सांगठनिक विषयों के बारे में सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।वहीं,बैठक में पार्टी से जुड़े आगामी कार्यक्रम की योजनाएं बनाई गई। इस अवसर पर रक्सौल पार्टी कार्यालय में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश यादव सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डंकन अस्पताल का औचक निरीक्षण!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया डंकन अस्पताल का औचक निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने मंगलवार को शहर स्थित डंकन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्सरे कक्ष, बल्ड बैंक और अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी अस्पताल प्रबन्धक डॉ माइकल से लिया।साथ ही मरीजों के रहने के लिए निर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के बाद  विधायक श्री सिन्हा ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था के साथ गंदे बेडशीट को बदलने के साथ ही अस्पताल में डाक्टरों की संख्या बढ़ाने और दवाइयों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत जी और डंकन के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे। ...
रक्सौल के मुख्य पथ सड़क निर्माण को ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने की समीक्षा बैठक!

रक्सौल के मुख्य पथ सड़क निर्माण को ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने की समीक्षा बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने व अनियमितता की शिकायत के मामले को ले कर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।इस मौके पर कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार, एसडीओ प्रेम कुमार, कनीय अभियंता मृतुन्जय कुमार मौजूद थे।इस दौरान अधिकारियों के साथ पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे "रक्सौल शहर के मुख्य पथ" के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद के पूर्व उप सभापति काशी साह और नगर पार्षद रवि गुप्ता मौजूद रहे। ...
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने भरे नामजदगी के पर्चे!

जिला परिषद सदस्य पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने भरे नामजदगी के पर्चे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। प्रखंड में ग्यारवें चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 126 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मुखिया पद के लिए कुल 9 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह ग्रामपंचायत सदस्य पद के लिए 62, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 4 , सरपंच पद के लिए 4 तथा पंच पद के लिए 47 सहित कुल 126 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। *जिला परिषद सदस्य पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चेरक्सौल ( vor desk)। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए रक्सौल एवं रामगढ़वा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1, 2, 3 एवं 4 से कुल 9 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।इसक...
पंचायत चुनाव:जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 अभ्यर्थियो ने भरे नामजदगी के पर्चे !

पंचायत चुनाव:जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 अभ्यर्थियो ने भरे नामजदगी के पर्चे !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चेरक्सौल ( vor desk)। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को रक्सौल एवं रामगढ़वा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1,2, 3 एवं 4 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए उन्नीस अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसकी जानकारी आरओ सह एसडीओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन रक्सौल प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1 से विपिन कुमार एवं ब्रह्मानंद प्रसाद, क्षेत्र संख्या 2 से आरती देवी, सुनीता देवी एवं शहाना खातुन तथा रामगढ़वा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 3 से सीता देवी, हुस्नबानो खातुन, संगीता देवी, माला देवी, अंगूरी खातुन, नुसरत जहां, अफसार प्रवीण एवं कलावती देवी, क्षेत्र संख्या 4 से अनिता देवी, शोभा देवी, कल्याणी देवी, चंदा देवी, बेमिशाल प्रवीण एवं पम्मी देवी ने नामजदगी का पर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!