रक्सौल के लाल वैभव राज ने एनडीए परीक्षा में हासिल किया 273वां रैंक,बनेंगे सेना के ऑफिसर!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के हवाई अड्डा रोड निवासी वैभव राज ने पहले अटेम्प्ट में यूपीएससी की नेशनल डिफेंस एकेडमी एन्ड नेवल एकेडमी की परीक्षा 2021 क्लियर कर मिसाल कायम की है। देश के सर्वोच्च परीक्षा में 273वां रैंक लाकर उसने बिहार का नाम रौशन किया है।रिजल्ट घोषित होने के बाद से उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वैभव की इस सफलता से उसके परिजन और मित्र सभी बेहद खुश हैं। इधर, वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता और मित्रों व दोनो बड़ी बहनों को दिया है।
वैभव ने बताया कि डेडीकेशन और हार्डवर्क के साथ पढ़ाई की जाए तो परीक्षा में सफलता प्राप्त किया जा सकता है। सभी विषय और प्रश्न पर ध्यान देने से उस पर पकड़ आसान हो जाती है और परीक्षा में मदद मिलती है।
उसने बताया कि हमेशा से मेरे मन में यह बात रही है कि यह इंडिया का सबसे टॉप जॉब है,जिंसमे देश सेवा ...









