बस की ठोकर से साइकल सवार गम्भीर जख्मी, दो बाइक की भिड़ंत में दो जख्मी!
आदापुर।( vor desk )।अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए।
मीली जानकारी के मुताबिक, आदापुर-छौड़ादानों ग्रामीण पथ के बगही चौक के समीप मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।जख्मी लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर ईलाज शुरू करा दिया है।गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायलों की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार निवासी शिवजी साह व आदापुर थाना क्षेत्र के बरैया टोला गांव निवासी भाग्य नारायण यादव के रूप में हुई है।इस आशय की पुष्टि करते हुए अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय सदस्य नन्दू राम व ओमप्रकाश सहनी ने बताया कि घायलों में एक कि स्थिति नाजुक बनी हुई है।फ़लतः उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।
उधर, आदापुर रक्सौल ...









