यूक्रेन से नेपाल के रास्ते स्वदेश पहुंचे रूपेश,कहा-परमाणु हमले की आशंका से डरे हुए हैं भारतीय छात्र!
काठमांडु में कोरेन्टीन रहने के बाद पूर्वी चंपारण के रूपेश पहुंचे रक्सौल इमिग्रेशन,सुनाया दर्दभारतीय छात्र की गोली मार कर हत्या से गमजदा रूपेश ने मित्रों के वतन वापसी के लिए अविलंब पहल की मांग की
रक्सौल (vor desk)। युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन से दहशत के माहौल में छात्रों का जत्था नेपाल के रास्ते से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। उनके चेहरे पर युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के भयावह हालात के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं ।एक ऐसा ही छात्र नेपाल के काठमांडू से रक्सौल इमीग्रेशन ऑफिस पहुंचा ।उसने युद्ध के बनते हालात के तुरंत बाद यूक्रेन से अपने निजी खर्च पर जैसे तैसे नेपाल के काठमांडू पहुंचा। वहां फ्लाइट से उतरते ही उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। क्वॉरेंटाइन से निकलने के बाद वह मंगलवार को रक्सौल इमीग्रेशन ऑफिस पहुंचा।जहां उसने इन्ट्री कराई है और अपने देश मे प्रवेश करते हुए अपने घर का ...









