Thursday, June 25

सीमांचल

रक्सौल में “फन फेयर” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन,म्यूजिक-डांस के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती!

रक्सौल में “फन फेयर” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन,म्यूजिक-डांस के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शारदा कला केंद्र एंड राईज रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों के क्रियात्मक विकास एवं मनोरंजन के लिए शनिवार को 'फन फेयर 2021 कार्यक्रम' का भव्य एवं सफलतम आयोजन किया गया। रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग एवं समर्थन तथा श्री सात्विक मेगामार्ट के सौजन्य से शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित ऊक्त एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रक्सौल आईसीपी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं सीमा जागरण मंच के प्रान्त सम्पर्क महेश कुमार अग्रवाल, कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योति राज गुप्ता, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष वीणा गोयल तथा सचिव सोनु काबड़ा, रेणु देवी, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,सचिव राज कुमार गुप्ता समेत रजनीश प्रियदर्शी, राकेश कुमार कुशवाहा,अजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित ...
भाजयुमो ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

भाजयुमो ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म के दिवस को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार दुबे ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया ।श्री सिंह ने अटल जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाजपेई जी ने विपक्षी नेता के तौर पर संसदीय कार्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं को रचनात्मक आलोचना के लिए मंच की तरह उपयोग किया ।अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बाजपेई जी कई जन केंद्रित नीतियों को अपनाया ।जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,नदियों को जोड़ने, राष्ट्रीय ग्राम स्वास्थ्य कार्यक्रम ,सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाएं शामिल...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भारत को मजबूत व विकसित बनाया:प्रमोद सिन्हा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भारत को मजबूत व विकसित बनाया:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भाजपा की रक्सौल नगर कमिटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ ने की। इस मौके पर बताया गया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिंदी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज के ही दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था।अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। अटल जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि उनका राजनीतिक करियर भी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा है। तीन बार पीएम का पद संभालने वाले अटल सबसे पहले साल 1996 में पीएम के पद पर काबीज हुए। ल...
भाजयुमो द्वारा मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई,तैयारी पूरी!

भाजयुमो द्वारा मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई,तैयारी पूरी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
( फाइल फोटो ) रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल इकाई के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाएगा ।इस बार 25 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अटल जी एक युगपुरुष विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह होंगे ।इस कार्यक्रम में अटल जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। दो सांसदों की पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अटल जी के योगदान पर चर्चा होगी।देश की सत्ता संभालने के बाद पूरे भारतवर्ष में चतुर्मुखी विकास के हर क्षेत्र में अटल जी ने कार्य किया ।अटल जी जब देश के प्रधानम...
16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस ने 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा समेत एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है।पकड़े गए युवक की पहचान  पूर्वी चंपारण जिला के  आदापुर के बेलदरवा निवासी रन्देश कुशवाहा( 22 वर्ष  )के रूप में हुई है।बारा जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि ऊक्त युवक भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक संख्या बीआर 22एन 5014 पर सवार हो कर कलैया की ओर जा रहा था।इसी बीच मटीअरवा  नहर चौक पर गुरुवार की सुबह जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया।बताया गया कि बरामद रकम का वैध स्तोत्र नही बताने के बाद ऊक्त युवक को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल की श्रीसिया व भारत की सरिसवा कही जाने वाली नदी के प्रदूषण मुक्ति के लिए एक बार फिर लोग एकजुट हो रहे हैं और निर्णायक सँघर्ष की तैयारी चल रही है। नेपाल के सिमरा के रामवन से निकल कर पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में मिल कर गंगा में विलीन हो जाने वाली इस नदी की प्रदूषण की समस्या से सीमा के दोनो ओर के लाखों लोग परेशान हैं।अनगिनत मौत हो चुकी है।हर बार छठ पर्व पर यह मुद्दा गर्म होता है।फिर,यथा स्थिति बन जाती है।फैक्ट्रियों के उत्सर्जित रसायन से प्रदूषण व अतिक्रमण के कारण इसके अस्तित्व का संकट करीब दो दशक से भी पुराना है।लेकिन,लगातार आंदोलन के बावजूद प्रशासन व सरकार शिथिल पड़ी हुई है। इसी बीच'श्रीसिया नदी एवं वीरगंज प्रदूषण मुक्त अभियान के द्वारा शुक्रवार को एक वृहद खुला सभा का आयोजन हुआ।शुक्रवार को वीरगंज स्थित घण्टा घर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरिसवा नदी क...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से 25 दिसम्बर को फन एंड फेयर का आयोजन!

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से 25 दिसम्बर को फन एंड फेयर का आयोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
( फाइल फोटो:फन एन्ड फेयर का आयोजन ) रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग एवं समर्थन से शारदा कला केंद्र रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों के क्रियात्मक विकास के लिए एक फन एंड फेयर कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर 2021को स्थानीय हजारीमल उच्च विद्यालय के परिसर में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जो संध्या तक चलेगा। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी चैंबर के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने दी। महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य अभिभावकों की उपस्थिति भी रहेगी।अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,इस तरह के कार्यक्रम को जरूरी समझती है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास का मौका मिलता है। साथ ही उपाध्यक्ष नितिन कुमार एवं सचिव राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा क...
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत,कहा-समाज सुधार यात्रा देश को देगी नई दिशा!

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत,कहा-समाज सुधार यात्रा देश को देगी नई दिशा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जनता दल(यू०) कार्यकताओ ने रक्सौल की धरती पर मंत्री श्रवण कुमार का किया भव्य स्वागत रक्सौल।(vor desk )। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का बुधवार को रक्सौल में भव्य स्वागत हुआ ।वे वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक के बाद यहां पहुंचे थे।जहां से मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करने रवाना हुए। इस मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज से " समाज सुधार अभियान" कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। यह पहला कार्यक्रम पूर्वी चंपारण जिला से शुरू हुआ है,क्योंकि यह धरती बापू महात्मा गांधी की कर्म भूमि है।"समाज सुधार अभियान" के विषय मे मंत्री श्री कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम की यात्रा में शराबबंदी,दहेज प्रथा उन्मूलन,बाल-विवाह के लिए लोगो को जागरूक करेंग...
सीएम नीतीश ने किया समाज सुधार अभियान का शुभारंभ, कहा-उसी शादी का न्योता कबुलेंगे,जो दहेज मुक्त होगा!

सीएम नीतीश ने किया समाज सुधार अभियान का शुभारंभ, कहा-उसी शादी का न्योता कबुलेंगे,जो दहेज मुक्त होगा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।( vor desk )।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाज सुधार के बिना विकास संभव नहीं है। समाज सुधार के लिए नशामुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी बुराई पर रोक लगाना जरूरी है। आपने जबसे हमें काम करने का मौका दिया तब से समाज सुधार व समाज के सभी तबके के विकास के लिए पूरी तरह से लगे हुए हैं। सीएम श्री कुमार चंपारण की धरती से अपने समाज सुधार अभियान किया। स्थानीय गांधी मैदान में जीविका दीदियों से संवाद के दौरान उन्होंने घोषणा कि शादी के कार्ड में अगर बिना दहेज की शादी लिखी होगी तभी उसमें शामिल होंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी ऐसा निश्चय करने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि चंपारण की इसी धरती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1917 में नशापान के कुप्रभाव को लेकर लोगों को आगाह किया था।हमें बापू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नशापान के विरोध म...
रेलवे स्क्रैप चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार,दो ट्रक भी जब्त

रेलवे स्क्रैप चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार,दो ट्रक भी जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।समस्तीपुर में एक इंजीनियर द्वारा रेल इंजन बेचने की घटना अभी ठंडा भी नही पड़ा कि रक्सौल में स्क्रैप घोटाला के मामले का उद्भेदन से सनसनी मच गई। रक्सौल स्थित रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे के द्वारा बिक्री की गई वजन से ज्यादा स्क्रेप की चोरी की नीयत से लोडिंग करने का मामले का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि ख़रीदगी से अधिक माल को दो ट्रकों में लोड कर चोरी से ले जाने के मामले में दो चालकों के साथ एक क्रेता को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर सह निरीक्षक ऋतुराज कश्यप ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम तैयार कर स्वयं वे और उपनिरीक्षक सुभाष सिंह एवं अन्य बल कर्मी ने टॉवर चौक पर 2 ट्रकों को रोक जाँच पड़ताल की और उसे स्टेशन लाकर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास के समक्ष कागजी जांच करने व...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!