Wednesday, September 9

सीमांचल

नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढा,फिर एक युवक लूट का शिकार बना!

नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढा,फिर एक युवक लूट का शिकार बना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में नशा खिला कर लूटने वाला गिरोह सक्रिय है।जिस वजह से लगातार यात्री व आम जन इसके शिकार बन लूट रहे हैं।वहीं,जान भी मुश्किल में पड़ रही है। इसी बीच,रक्सौल स्टेशन परिक्षेत्र में एक अर्द्ध बेहोश यात्री मिला,जिसे नशा खुरानी गिरोह ने नशा खिला कर लूट लिया था।लेकिन, प्रशासन की निष्क्रियता बनी हुई थी।न तो गिरोह पर लगाम की कोई पहल दिखती है,न शिकार हुए लोगों के प्रति जिम्मेवारी।जिस कारण स्थिति विचित्र बनी हुई है। बताते हैं कि इस सुचना पर स्वच्छ रक्सौल की टीम सक्रिय हुई और ऊक्त अर्ध्द बेहोश यात्री को जन सहयोग से रक्सौल पीएचसी लाया ,जहां इलाज के घण्टो बाद होश आया।गिरोह ने उसके कपड़े तक खोल लिए थे।केवल फूल पैंट ही उसके शरीर पर था। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह व सचिव मुराद आलम ने बताया कि ऊक्त यात्री की स्थिति बहुत अच्छी नही थी...
भारत से जाने वाला पेट्रोल अब नेपाल में नही रहा सस्ता,सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो की लौट रही रौनक

भारत से जाने वाला पेट्रोल अब नेपाल में नही रहा सस्ता,सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो की लौट रही रौनक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार द्वारा पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में कई गयी कटौती से नेपाल में पेट्रो मूल्यों में हुई वृद्धि से सीमाई पेट्रोल पंपों के दिन बहुरने लगे है।अब नेपाली पेट्रोल पंपों पर भारतीय लोगों व वाहनों की लंबी कतारें नही लग रही है।इससे भारतीय क्षेत्र के सीमाई पेट्रोल पंपों पर रौंनक बढ़ गयी है।जानकारी के मुताबिक,बढ़ती महंगाई से राहत के लिए एक ओर भारत सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में दी गई छूट के कारण देश मे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में गिरावट आई है और तो दूसरी ओर नेपाल सरकार ने मंहगाई व घाटा का हवाला देकर एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार दस रुपया प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। अब तक नेपाल आयल निगम लिमिटिड के पेट्रोल डीजल के दामों से बिहार नेपाल सीमा के सीमाई उपभोक्ताओं को बिहार की अपेक्षा बड़ी राहत मिलती थी। विगत कई वर्षों से बिहार की अपेक्षा नेपाल में 15...
लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सिंह का रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सिंह का रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायनेस नम्रता सिंह एवं उनके साथ बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों लायन सदस्यों का नेपाल फेलोशिप यात्रा पर सड़क मार्ग से जाने के क्रम में रक्सौल पहुंचने पर पंकज टॉकीज परिसर मे पुष्प देकर सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि आगंतुक अतिथियों के लिए अल्पाहार की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों द्वारा कम समय में शानदार स्वागत से आह्लादित हो गवर्नर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में रक्सौल क्लब को जब भी जहां किसी प्रकार की आवश्यकता होगी हरसंभव पूरा करने के लिए तत्पर रहुंगी।उन्होंने कहा क...
डीएम ने आदापुर में इंडोर स्टेडियम व सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

डीएम ने आदापुर में इंडोर स्टेडियम व सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk)।पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षस्थ कपिल अशोक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यो व जन कल्याणकारी योजनाओं का बुधवार को निरीक्षण किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम ने आदापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित श्यामपुर पंचायत में क्रियान्वित व संचालित विभिन्न योजनाओं के वस्तुस्थिति से डीएम रूबरू हुए। इस दौरान डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में निर्माणधीन इनडोर स्टेडियम का गहन निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण काउंटर, जेईई/एईई वार्ड, प्रसूति गृह व आउटडोर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं अस्पताल परिसर में स्थापित नल जल योजना के संचालन से सम्बंधित जानकारी स्थानीय लोगों से लिया। साथ ही उक्त नल जल से अस्पताल को पानी आपूर्ति के बारे में पूछ ताछ कर अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति सुन...
बढ़ती महंगाई से आम इंसानों की जिंदगी त्रस्त, सरकार मस्त : रामबाबू यादव

बढ़ती महंगाई से आम इंसानों की जिंदगी त्रस्त, सरकार मस्त : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) देश में महंगाई चरम सीमा पर है आम इंसानों का जीवन महंगाई के कारण त्रस्त है और सरकार मस्त है। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता रामबाबू यादव ने राजद के सदस्यता अभियान के क्रम में पिपरा टोला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा। इसके साथ ही श्री यादव ने बढ़ती महंगाई व बढ़ती गैस की कीमतों पर केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गैस सिलेंडर को भूल लकड़ी पर खाना बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सरकार का अंग्रेजी फरमान जो राशन से संबंधित था कि जिसके घर में तीन पहिया आदि हो उसे राशन नहीं मिलेगा जो बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। अब उससे उसकी अमीरी और गरीबी का सरकार पता लगा रही है जो बिल्कुल भी गलत है। राज्य सरकार को चाहिए कि इसकी समीक्षा कर तुरंत कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने ₹1...
किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन के बूते रक्सौल थाना को बनाया घण्टो बंधक,पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ी फजीहत,जानिए क्या है मामला..!

किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन के बूते रक्सौल थाना को बनाया घण्टो बंधक,पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ी फजीहत,जानिए क्या है मामला..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*किन्नरों के नग्न प्रदर्शन से पुलिस बनी रही भींगी बिल्ली,अश्लील फब्तियों से हो रहे थे पानी पानी *सुरक्षा को ले कर बाहरी किन्नरों को रक्सौल पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया था,जिस कारण हुआ जम कर विरोध *आर पार के मूड में उतरे स्थानीय किन्नरों को समझाने बुझाने में थानाध्यक्ष को करनी पड़ी मशक्कत *लीखित सहमति पर शांत हुआ मामला,बाहरी किन्नरों को क्षेत्र में प्रवेश नही करने की नसीहत *रक्सौल,रामगढ़वा,सुगौली, बेतिया व नेपाल से पहुंचे किन्नरों के समूह ने बधाई के पैसे व क्षेत्र अतिक्रमण के सवाल पर किया बवाल,कहा-इलाका हमारा रक्सौल।(vor desk )।किन्नरों के समूह ने मंगलवार को रक्सौल थाना का घेराव किया और करीब चार पांच घण्टे तक नग्न प्रदर्शन किया।हालात इस कदर हो गए कि सूचना पर स्थिति नियंत्रण के लिए रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर अर्ध नग्न यानी बिना वर्दी के ही समझ...
वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद पर राजेशमान सिंह व डिप्टी मेयर में इम्तेयाज आलम विजयी

वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद पर राजेशमान सिंह व डिप्टी मेयर में इम्तेयाज आलम विजयी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका में इस बार परिवर्तन की लहर दिखी। जनता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेशमान सिंह को भारी बहुमत से विजय मिली है ।उन्हें कुल 46215 मत प्राप्त हुआ है। उनके प्रतिद्वंदी नेकपा एमाले के उम्मीदवार एवं निवर्तमान मेयर विजय कुमार सरावगी को 23671 मत पर सन्तोष करना पड़ा। श्री सिहं सिंह को 22555 मत से विजय मिली है।विजयी घोषित होने के बाद वीरगंज में विजय जुलूस का आयोजन हुआ।इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि वीरगंज नेपाल का आदर्श महानगर बनेगा। शपथ ग्रहण के 24 घण्टे बाद जनता को परिवर्तन की अनुभूति महसूस होने लगेगी।उन्होंने कहा कि कर शुल्क न्यूनतम होगा।उन्होंने यह भी कहा कि अब तक महानगर पालिका में हुए सरकारी योजनाओं व निर्माण कार्यो की जांच कराई जाएगी।अनियतमित्ता मिली,तो अखितयार से जांच को लिखा जाएगा। मेयर राजेश मान सिंह ...
कोर्ट के आदेश पर रक्सौल में चला बुलडोजर,तोड़ा गया अवैध मकान

कोर्ट के आदेश पर रक्सौल में चला बुलडोजर,तोड़ा गया अवैध मकान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोर्ट के आदेश पर सोमवार को बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया।सीओ विजय कुमार और बीडीओ संदीप सौरभ के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल ने रक्सौल के गम्हरिया गांव में सरकारी भूमि में बनाए गए अवैध मकान को बुलडोजर से ढहा कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसकी पुष्टि सीओ विजय कुमार ने करते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी 19385 /2019 एवं अतिक्रमण वाद संख्या 0-03 -2016-17 के अनुपालन में यह करवाई हुई।पूर्व में भी सरकारी भूमि में निर्मित अवैध मकानों को तोड़वा कर अतिक्रमण हटाया गया ।इसी कड़ी को निरंतरता दी गई।बताया कि सोमवार को अंतिम रोज गम्हरिया में कुल 6 अवैध मकानो को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया। ...
एबीवीपी ने केसीटीसी कॉलेज में वाणिज्य व वाणिज्य संकाय में नामांकन शुरू करने की उठाई मांग,सौंपा ज्ञापन!

एबीवीपी ने केसीटीसी कॉलेज में वाणिज्य व वाणिज्य संकाय में नामांकन शुरू करने की उठाई मांग,सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर के एक शिष्टमंडल ने स्थानीय केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयनारायण प्रसाद से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद केसीटीसी कॉलेज में कॉमर्स और विज्ञान संकाय में इंटरमीडिएट में नामांकन हेतु पोर्टल शुरू करने का निवेदन किया। विदित हो कि 3 वर्षों से कॉमर्स और विज्ञान संकाय में इंटरमीडिएट में पोर्टल शुरू नहीं होने के कारण से महाविद्यालय में उक्त संकाय में नामांकन नहीं हो पा रहा है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उक्त संकाय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए रक्सौल से पलायन करना पड़ रहा है है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों के आवश्यकता के मद्देनजर दोनों संकाय में पोर्टल शुरू करने की मांग की गई। इस शिष्टमंडल में छात्र नेता प्रशांत कुमार व अंकित कुमार सहित कई कार्यकर्ता जन शामिल रहे। इस मंडल से मिलने के पश्चात प्रा...
आइसीपी बाईपास में थम नही रही दुर्घटना,ट्रक से कुचल कर कनना निवासी नाइट गार्ड की मौत

आइसीपी बाईपास में थम नही रही दुर्घटना,ट्रक से कुचल कर कनना निवासी नाइट गार्ड की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के आईसीपी बाइपास सड़क में टाटा मोटर्स के पास रविवार की रात्रि अज्ञात ट्रक से कुचल कर थाना क्षेत्र के कनना निवासी दिनेश साह के पुत्र मिथिलेश कुमार( 20 ) की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि साथ के एक सवार देवगण कुमार(19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब घटी जब दोनों एक साइकिल से प्लास्टिक ग्लास फैक्ट्री में नाइट गार्ड की ड्यूटी करने जा रहे थे। घटनास्थल पर आईसीपी की ओर से तेजगति में आ रही एक अज्ञात ट्रक मिथिलेश को कुचल कर तेज गति से रामगढ़वा की ओर भाग गयी। घटना में साथ के देवगण कुमार घायल होकर अलग फेंका गया। घायल युवक रामनगरी, मैनाटांड पश्चिमी चम्पारण निवासी बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व पुलिस के साथ आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर खून से लथपथ मिथिलेश व देवगण को उठा कर इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!