Wednesday, September 9

सीमांचल

गर्भवती नीलम देवी के मौत मामले में प्रशासनिक कार्रवाई सिफर, पुलिस कर रही है आवेदन का इंतजार!

गर्भवती नीलम देवी के मौत मामले में प्रशासनिक कार्रवाई सिफर, पुलिस कर रही है आवेदन का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की मामले की जांच,लीपापोती का खेल शुरू*लैब संचालक पैथोलॉजी लैब बन्द कर फरार,नर्स व आशा हुई भूमिगत *पुलिस खुद भी केश दर्ज कर जांच को है सक्षम,बावजूद ,24 घण्टे बीतने पर भी नही हुई प्राथमिकी *पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा मौत का राज,लापरवाही पर चुप्पी से सवाल रक्सौल।( vor desk )।थाना क्षेत्र के नोनियाडिह गांव निवासी गर्भवती महिला नीलम देवी ( 27 )की कथित रूप से नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस मामले को लेकर आरोपियों ने डैमेज कंट्रोल के लिए स्थानीय स्तर पर मान-मनौव्वल का प्रयास शुरू कर दिया है।वही,पुलिस द्वारा घटना के 24 घण्टे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किये जाने से क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक,बुधवार को पेट दर्द का ईलाज कराने आई गर्भवती महिला का अव...
अज्ञात वाहन की ठोकर से  रामगढ़वा के सेमहल चौक पर बाइक सवार युवक की मौत!

अज्ञात वाहन की ठोकर से रामगढ़वा के सेमहल चौक पर बाइक सवार युवक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल-सुगौली सड़क खण्ड में एक युवक को तेज गति से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी।जिससे बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृत युवक की पहचान नही हो सकी है। मृतक के हीरो स्प्लेंडर बाइक का नंबर बीआर 22A4881बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना रामगढ़वा -सुगौली मेन रोड स्थित सेमर चौक के समीप शुक्रवार की शाम घटित हुई। रामगढ़वा पुलिस ने युवक के शव को नियंत्रण में ले कर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।जबकि,ठोकर मारने के बाद वाहन भाग निकला। रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ...
रक्सौल में टाइटन वर्ल्ड-टाइटन आई प्लस के शोरूम का हुआ उद्घाटन, 20 स्टेप जीरो एरर आई टेस्ट की मुफ्त सुविधा उपलब्ध

रक्सौल में टाइटन वर्ल्ड-टाइटन आई प्लस के शोरूम का हुआ उद्घाटन, 20 स्टेप जीरो एरर आई टेस्ट की मुफ्त सुविधा उपलब्ध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।शहर के मेन रोड स्थित सत्यनारायण काम्प्लेक्स में रक्सौल के लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन स्टोर 'टाइटन वर्ल्ड - टाइटन आई प्लस' के शोरूम का भव्य उद्घाटन आरबीएम जयकिशन मेहता, एबीएम अविक घोष, नगर ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ एवं नारायणी सेल्स के उत्तम मोटानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर एक प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई जिसमें श्री मेहता ने कहा कि रक्सौल के अंतरराष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए इस शोरूम को यहाँ खोला गया है। यहाँ टाइटन ब्रांड की आधुनिक एवं डिजाइनर घड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इस शोरूम में टाइटन, फास्टट्रैक, सोनाटा जैसे ब्रांडों के अलावा टॉमी हिलफिगर, पोलिस जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की घड़ियां उपलब्ध हैं। आधुनिकतम पतली सिरेमिक 'टाइटन एज' और महिलाओं की खास पसंद 'टाइटन रागा' के साथ टाइटन ग्...
गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर ठहराव

गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर ठहराव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल-दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर अगले छः माह के लिए दो मिनट का प्रायौगिक ठहराव प्रदान किया गया है । रेल सूत्रों ने बताया कि आज 20.05.2022 से गाड़ी संख्या 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस 08.29 बजे रुन्नी सैदपुर पहुंची तथा 08.31 बजे आगे के लिए प्रस्थान की । वापसी में गाड़ी संख्या 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस 20.03 बजे रुन्नी सैदपुर पहुंचेगी और 20.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर ऊक्त कदम उठाया गया है। ...
अंततः एक दूजे के हुए प्रीति और भूषण,प्रेमी युगल की शादी में आदापुर पुलिस बनी बाराती!

अंततः एक दूजे के हुए प्रीति और भूषण,प्रेमी युगल की शादी में आदापुर पुलिस बनी बाराती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।…..और अंततः प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए।दिन भर चला मान-मनौव्वल के खेल के बाद देर शाम बात बनी और लड़का तथा लड़की पक्ष के लोगों की रजामंदी व स्थानीय बुद्धिजीवियों के पहल तथा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के प्रयास से दोनों बालिग युवक -युवती राजी-खुशी एक दूजे के संग जीने-मरने की कसमें खाई तथा सुखमय दाम्पत्य के आशीर्वचनों के बीच स्थानीय मन्दिर में वैदिक रीति-रिवाज से वैवाहिक रश्मों को पूरा किया। प्रेमी युगल स्थानीय थाना क्षेत्र के भवनरी गांव निवासी प्रीति कुमारी व भूषण कुमार है।पढ़ने के दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी भूषण कुमार को दिल दे बैठी और दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और परिजनों को इसकी भनक लगी।लड़की के परिजन उसकी शादी अन्यत्र कर देना चाहते थे लेकिन युवती तैयार नही थी।उसने भूषण को ही मन -ही-मन अपना...
व्यापारी से ₹25 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में दो कैदी रिमांड पर,चार्ज शीट दाखिल करने की तैयारी!

व्यापारी से ₹25 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में दो कैदी रिमांड पर,चार्ज शीट दाखिल करने की तैयारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।स्थानीय थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी एक कपड़ा व्यवसायी टुन्नू प्रसाद से जेल में बंद बदमाश कृष्णा कुमार ने 25 लाख रुपया की रंगदारी मांगी है।सक्रिय पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद दोनों अपराधियों को रिमांड में ले लिया है।रिमांड में लिए गए अपराधियों से व्यापक पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के मुताबिक,उक्त दोनों बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।जिसे लेकर व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है।व्यवसायी टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है।टुन्नू प्रसाद अपने पिता के मौत के बाद अंतिम संस्कार करके घर लौटे थे,उसी समय जेल में बंद बदमाशों ने दो बार कॉल करके रंगदारी मांगी।पहली बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम कृष्णा कुमार और दूसरी बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम मुकेश कुमार बता...
लंबित वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया सभापति आवास का घेराव

लंबित वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया सभापति आवास का घेराव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।एक ओर जहां कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जहां वर्षात पूर्व नाला सफाई का अभियान शुरू हुआ ,जिसकी सराहना शुरू हुई,तो,दूसरी ओर लंबित वेतन भुगतान की मांग को ले कर सफ़ाई कर्मियों ने शहर के मौजे स्थित नगर सभापति चंदा देवी के आवास का घेराव कर दिया।बाद में मान मनौव्वल करना पड़ा और वेतन भुगतान के आश्वासन पर स्थिति सामान्य हुई। बताया गया कि विगत 9 माह से अधिक समय से सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।जिससे नाराज सफाईकर्मीयों के समूह ने लंबित वेतन की मांग को लेकर चंदा देवी के आवास पर पहुंच हंगामा व घेराव शुरू किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण हमलोगों का जीवन बसर मुश्किल हो गया है। काफी दिक्कत हो रही है। दूकानदार भी उधार देना छोड़ दिये है, जिसके बाद हमलोगों को मजबूरन सभापति के घर का घेराव करना पड़ रह...
रेलवे ने कटरा-कामख्या ट्रेन में घायल यात्री का रक्सौल में कराया उपचार, यात्री ने जताया आभार!

रेलवे ने कटरा-कामख्या ट्रेन में घायल यात्री का रक्सौल में कराया उपचार, यात्री ने जताया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कामख्या जा रही 15656 नंबर की एक्सप्रेस ट्रेन में घायल रेल यात्री का रक्सौल में उपचार कराया गया है। घायल रेल यात्री की पहचान कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र दिलारपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की गयी है।इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के प्रवक्ता सिनीयर डीसीएम सी एस प्रसाद ने बताया कि सोनू कुमार को नरकटियागंज जंक्शन पर चोट लग गयी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे वहां से रवाना किया गया, लेकिन पैर से ब्लड आना बंद नहीं हो रहा था।जिसके बाद ट्रेन में तैनात टीटीई के द्वारा इसकी जानकारी वाणिज्य नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर को दी गयी। इसके बाद ट्रेन के रक्सौल पहुंचने पर दोपहर के करीब 3 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन अधीक्षक रक्सौल अनिल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमा...
निजी क्लिनिक में उपचार के क्रम में गर्भवती महिला की मौत,डॉक्टर -कर्मी फरार!

निजी क्लिनिक में उपचार के क्रम में गर्भवती महिला की मौत,डॉक्टर -कर्मी फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल में झोला छाप डॉक्टर व अवैध अस्पतालों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है,जिसकी कीमत मरीजो को जान दे कर चुकानी पड़ रही है,लेकिन,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोटी कमाई के आगे कुछ नही सूझ रहा।पिछले दिनों दर्जन भर क्लिनिक,निजी अस्पताल व झोला छाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी हुई।लेकिन,कार्रवाई शून्य रही।जिन क्लिनिक व अस्पतालों में जांच हुई थी,उसी में से एक मे एक गर्भवती महिला की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक, कौड़िहार चौक स्थित पैरेंट‍्स हेल्थ केयर क्लिनिक में एक गर्भवती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी।लेकिन, इनसे मोटी रकम कमाने वाले स्वास्थ्य विभाग हरकत में नही आई। इधर,घटना से परिजन रो रो कर बेहाल हैं,तो, ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।आक्रोशित समूह क्लिनिक के घेराव को पहुंचा था,लेकिन,क्लिनिक में ताला बंद रहने से बैरन लौट गए। ...
मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से सर्वेक्षण शुरू

मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से सर्वेक्षण शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन के निर्देश पर रक्सौल में भिक्षुकों को रोजगार से जोड़ने ,पुनर्वास आदि के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। बताया गया है कि भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक महत्वकांक्षी परियोजना स्माइल ( सपोर्ट फॉर मारजीनालाइज्ड इंडिविजुअल्स फार लाइवलीहुड एंड इंटरप्राइजेज ) " स्माइल " एवं मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना (MNBY) की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेशानुसार रक्सौल में प्रखंड स्तरीय टीम का भिक्षुकों के सर्वेक्षण हेतु टीम का गठन किया गया है । जिसमें आईसीडीएस एवं जीविका को शामिल किया गया है।इसी कड़ी में बुधवार को रक्सौल स्थित स्टेशन परिसर समेत शहर के विभिन्न सड़को पर सर्वे कार्य हेतु सीडीपीओ रीमा कुमारी सक्रिय भूमिका में हैं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!