भारत विकास परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर रक्सौल थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण!
*थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने कहा पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती,पदाधिकारियों ने थाना परिसर में लगाये 20 पौधे
रक्सौल ।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल की अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल ने अपने स्थापना दिवस थाना परिसर का हरित श्रृंगार कर मनाया। रक्सौल थाना प्रभारी एवं परिषद के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया ।परिषद के पर्यावरण संयोजक प्रशांत कुमार , सचिव नीतेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार साह ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में में भी हमेशा अपना अहम योगदान देने के साथ शहर को स्वच्छ , सुन्दर व हरा-भरा रखने के लिए दृढ़संकल्पित है! जिसका जीता-जागता उदाहरण रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे पार्क का है जिसे परिषद ने हरा-भरा रखने का बीड़...









