पत्रकार रेयाज आलम लड्डू के निधन पर शोक सभा का आयोजन
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के मुख्य पथ स्थित आचार्य नरेन्द्र देव आश्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार रेयाज आलम उर्फ लड्डू के आकस्मिक निधन के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया।पत्रकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के दौरान शहर के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार अजीत कुमार सिंह ने कहा कि रेयाज आलम का इस तरह असमय चला जाना पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।निर्भिक पत्रकार के रूप में रेयाज आलम की पहचान पूरे जिले में थी।दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में रेयाज आलम सक्रिय रहे है और हमेशा पत्रकार समाज के लिए अपना योगदान दिया है।शोक सभा में शामिल स्व. पत्रकार रेयाज आलम के अग्रज मेराज आलम को सभी पत्रकारों ने भरोसा दिलाया कि पत्रकार समाज आपके परिवार के साथ हमेशा खड़ा है।...









