Tuesday, March 10

सीमांचल

रक्सौल प्रखंड के विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर!

रक्सौल प्रखंड के विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार को “हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा” तथा “निपुण बनेगा बिहार” थीम पर अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाकर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना था।राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में प्रधानाध्यापक मुनेश राम के नेतृत्व में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। एचएम बृजकिशोर प्रसाद और विद्यालय टीम ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की उपस्थिति, घर पर पढ़ाई की निगरानी और सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रा.मध्य विद्यालय पनटोका में एचएम कुंदन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की और अभिभावकों के साथ शैक्षणिक प्रगति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, तथा शिक्षण व्यवस्था पर च...
पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को भावभीनी श्रद्धांजलि: रक्सौल में हुई शोकसभा

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को भावभीनी श्रद्धांजलि: रक्सौल में हुई शोकसभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वावधान में गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रेयाज आलम 'लड्डू' को श्रद्धांजलि देने के लिए लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस रिसोर्ट के सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। ​इस हृदय विदारक घटना से आहत पत्रकारों ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, सभी उपस्थित पत्रकारों ने स्व. रेयाज आलम 'लड्डू' के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभी उपस्थित पत्रकारों ने बारी बारी से उन्हें याद किया और उनकी जिंदादिली,दिलेरी,निर्भीकता,मिलनसारिता,लेखनी को याद करते हुए सभी भावुक हो गए। सभी की आंखे इस मौके पर नम हो गई। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की। उ...
सनसनीखेज खुलासा: VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सौतेली माँ-बेटे ने ही रची थी खूनी साजिश; सुपारी किलर से कराया कत्ल!

सनसनीखेज खुलासा: VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सौतेली माँ-बेटे ने ही रची थी खूनी साजिश; सुपारी किलर से कराया कत्ल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​छौड़ादानो/मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही छौड़ादानो के तीनकोनी गांव में हुए वीआईपी (VIP) नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। राजनीतिक हत्या का रंग देने की तमाम कोशिशों के बावजूद, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के बल पर हत्या के पीछे की पारिवारिक रंजिश को उजागर कर दिया। ​💔 पुरानी रंजिश और सौतेली माँ का साथ, बेटा बना हत्यारा ​पुलिस जांच में जो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, वह यह था कि मृतक कामेश्वर सहनी के सगे बेटे सावन कुमार और उनकी सौतेली पत्नी (मृतक की दूसरी पत्नी) सोनी निषाद ने मिलकर सुपारी किलर के सहयोग से इस अपराध को अंजाम दिया।ब्लाइंड लव स्टोरी के तहत दोनों ने रास्ते का कांटे हटाने के लिए हत्या की प्लानिंग कर डाली। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक की दो शादियां हुई थीं।15 साल पहले पहली...
संकल्प: ‘पहले पढ़ाई, फिर बिदाई’ – प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने पूर्वी चम्पारण को साल भर में बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया बीड़ा

संकल्प: ‘पहले पढ़ाई, फिर बिदाई’ – प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने पूर्वी चम्पारण को साल भर में बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया बीड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत, भारत सरकार की 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना से उत्साहित होकर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण ने एक बड़ा संकल्प लिया है। संगठन ने घोषणा की है कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर अगले एक साल के भीतर पूर्वी चम्पारण जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएगा।​इस उद्देश्य को साधने के लिए '100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान' शुरू किया गया है, जो बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान में एक लक्षित रणनीति अपनाई गई है, जिसके तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, विवाह संपन्न कराने वाले धार्मिक स्थलों, शादी में सेवा देने वाले पेशेवरों (जैसे कैटरर्स, टेंट वाले), और आखिर में पंचायतों तथा नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ​प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ...
वीरगंज में 10 लाख नेपाली नोट के साथ रक्सौल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

वीरगंज में 10 लाख नेपाली नोट के साथ रक्सौल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल पुलिस ने वीरगंज के रजत जयंती चौक से हुंडी कारोबार में शामिल एक भारतीय व्यक्ति को दस लाख नेपाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति भारतीय सीमा से सटे रक्सौल का निवासी है।​जिला पुलिस कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से रक्सौल से वीरगंज की ओर आ रहे एक युवक को रजत जयंती चौक पर रोका गया और उसकी जाँच की गई। जाँच के दौरान, मोटरसाइकिल के एयर फिल्टर बॉक्स में छिपाकर रखे गए नेपाली नोट बरामद हुए। बरामद नोटों में 1,000 रुपये के 700 पीस (7 लाख रुपये) और 500 रुपये के 600 पीस (3 लाख रुपये) शामिल थे, जिनकी कुल कीमत दस लाख नेपाली रुपये है।​गिरफ्तार किए गए युवक के पास से इस नेपाली मुद्रा की उत्पत्ति, गंतव्य या उपयोग के संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिला। इसके आधार पर, नेपाल पुलिस ने अवैध मुद्रा कारोबार (तस्...
वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा गीता महोत्सव का आयोजन,महावाणिज्य दूत ने कहा-गीता मानव जीवन का पथप्रदर्शक ग्रंथ!

वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा गीता महोत्सव का आयोजन,महावाणिज्य दूत ने कहा-गीता मानव जीवन का पथप्रदर्शक ग्रंथ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज,नेपाल।(Vor desk)। भारत के महावाणिज्य दूतावास की पहल पर, वीरगंज में गीता महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना, आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना और भारत तथा नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।​इस अवसर पर, महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीना ने इस बात पर प्रकाश डाला कि गीता महोत्सव यह स्पष्ट करता है कि भगवद् गीता मात्र एक धार्मिक पुस्तक न होकर, मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद के रूप में प्रस्तुत यह ग्रंथ आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक, जीवंत और प्रेरणादायक है। महावाणिज्य दूत ने गीता को एक ऐसा जीवंत पाठशाला बताया, जो शाश्वत सत्य, कर्त...
रक्सौल नगर परिषद का ऐतिहासिक फैसला: जाम-अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 10 ‘नगर मित्र’ होंगे बहाल; अब सुबह-शाम होगी शहर की सफाई

रक्सौल नगर परिषद का ऐतिहासिक फैसला: जाम-अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 10 ‘नगर मित्र’ होंगे बहाल; अब सुबह-शाम होगी शहर की सफाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद (नप) कार्यालय में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में शहर के विकास और व्यवस्था को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विधानसभा चुनाव के बाद हुई इस पहली बैठक का संचालन ईओ डॉ. मनीष कुमार ने किया, जिसमें नामित सदस्य के रूप में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।​शहर की सबसे बड़ी समस्या, जाम और अतिक्रमण से निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, बोर्ड ने विभागीय नियमानुसार 10 'नगर मित्र' की बहाली को मंजूरी दी। ये नगर मित्र विशेष रूप से शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने और व्यवस्था बनाए रखने का कार्य संभालेंगे।​वहीं, शहर की छवि बदलने के लिए साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पार्षदों के सुझावों पर सहमति जताते हुए, अब रक्सौल में दोनों समय (सुबह-शाम) सफाई कराई जाएगी। बेहतर और...
रक्सौल को स्वच्छ-सुंदर बनाने की पहल: विधायक और नगर परिषद को सौंपी गई 18 सूत्रीय समस्याओं की सूची

रक्सौल को स्वच्छ-सुंदर बनाने की पहल: विधायक और नगर परिषद को सौंपी गई 18 सूत्रीय समस्याओं की सूची

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (बिहार)।(Vor desk)।: अंतरराष्ट्रीय महत्ता के शहर रक्सौल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित यह बैठक विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता तथा कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक का संचालन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। इस दौरान, शहर के विभिन्न संघ-संस्थाओं और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने रक्सौल की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से इंगित करते हुए 18 बिंदुओं का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।​रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, राम रसोई, भारत विकास परिषद् जैसी अनन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से शहर की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और विकास से संबंधित प्रमुख मुद्द...
पत्रकार रेयाज आलम लड्डू के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पत्रकार रेयाज आलम लड्डू के निधन पर शोक सभा का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के मुख्य पथ स्थित आचार्य नरेन्द्र देव आश्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार रेयाज आलम उर्फ लड्डू के आकस्मिक निधन के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया।पत्रकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के दौरान शहर के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार अजीत कुमार सिंह ने कहा कि रेयाज आलम का इस तरह असमय चला जाना पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।निर्भिक पत्रकार के रूप में रेयाज आलम की पहचान पूरे जिले में थी।दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में रेयाज आलम सक्रिय रहे है और हमेशा पत्रकार समाज के लिए अपना योगदान दिया है।शोक सभा में शामिल स्व. पत्रकार रेयाज आलम के अग्रज मेराज आलम को सभी पत्रकारों ने भरोसा दिलाया कि पत्रकार समाज आपके परिवार के साथ हमेशा खड़ा है।...
रक्सौल के महदेवा गांव के पोखर किनारे झोले में मिले छह सुतली बम,सीमावर्ती इलाके में दहशत

रक्सौल के महदेवा गांव के पोखर किनारे झोले में मिले छह सुतली बम,सीमावर्ती इलाके में दहशत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(पूर्वीचंपारण) ।(Vor desk)।रक्सौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनियाडीह पंचायत के महदेवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पोखर किनारे एक झोले में रखे छह सुतली बम पाए गए। बम मिलने की सूचना फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए गए एक बच्चे की नजर पोखर किनारे पड़े संदिग्ध झोले पर पड़ी। नजदीक जाकर देखने पर उसे उसमें सुतली बम जैसे पदार्थ दिखे, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मामले की सूचना रक्सौल थाना को दी। सूचना मिलते ही रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल और एसएसबी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया जा रहा है, वहीं डॉग स्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!