Tuesday, June 30

सीमांचल

मुर्गी दाना का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट न्यूट्रीनो का फार्मर मीट रक्सौल में आयोजित,150फार्मर हुए शामिल

मुर्गी दाना का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट न्यूट्रीनो का फार्मर मीट रक्सौल में आयोजित,150फार्मर हुए शामिल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
•चंपारण के शिव-शक्ति इंडस्ट्रीज से होती है देश के प्रमुख मुर्गी उत्पादक राज्यों के बीच निर्यात रक्सौल।(vor desk) इंडो-नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में स्थित शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फार्मर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें कई 150 फार्मर सम्मिलित हुए। इस दौरान बेहतर फार्मिंग करने वाले उत्पादक साहेबगंज एस. फार्मर संजय कुमार को एमडी संजय गुप्ता ने सोना का सिक्का देकर सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि आज जो भी उसका श्रेय हमारे कर्मी और किसानों को जाता है। उन्होंने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि चंपारण मुर्गी उत्पादन के लिए बेहतर जगह है, परंतु दुर्भाग्य से आज भी चंपारण में यूपी एवं हरियाणा से चिकेन को मंगाया जा रहा है, जिसका एक बड़ा वजह है, हमारे यहां के किसान मुर्गी उत्पादन से होने वाले लाभ से अनभिज्ञ हैं। हमारा उत्पाद न्यूट्रिनो एक बेहतर ...
रक्सौल में राजद का अंबेडकर परिचर्चा आयोजित,विधि मंत्री डॉ0शमीम ने कहा-‘संविधान को  बदलने की साजिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ ज़बाब मिलेगा!’

रक्सौल में राजद का अंबेडकर परिचर्चा आयोजित,विधि मंत्री डॉ0शमीम ने कहा-‘संविधान को बदलने की साजिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ ज़बाब मिलेगा!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन हुआ।जिसमे वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बतलाया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की शुरुवात बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर उन्हें याद करने के साथ हुई। अंबेडकर परिचर्चा में बिहार के विधि मंत्री सह गन्ना मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश के संविधान का देन है कि आज एक किसान का,  रिक्शा वाले का और मजदूर का बेटा आईएएस और आईपीएस बन रहा है। बाबा साहब ने नारा दिया था,शिक्षित बनो,संगठित बनो और संघर्ष करो।इस मूलमंत्र को हमे अपनाना होगा।उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप किया कि वो संविधान पर लगातार हमले कर रही है।संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।जिसे सफल नही होने...
राजद द्वारा 23मई को आयोजित होगी रक्सौल प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा,तैयारी पूरी

राजद द्वारा 23मई को आयोजित होगी रक्सौल प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा,तैयारी पूरी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद द्वारा 23 मई को रक्सौल प्रखंड में होने वाले अंबेडकर परिचर्चा की तैयारी पूरी कर ली गई है।इसकी जानकारी देते हुए राजद के क्षेत्रीय नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे सुंदर संविधान है।जिस पर मोदी सरकार की कु दृष्टि है।लेकिन,राजद चुप नहीं बैठने वाली। उन्होंने कहा कि इसी को ले कर प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा आयोजित की गई है। जिसमे पूर्व मंत्री और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम, विधि मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद, राजद विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज यादव , राजद प्रधान महासचिव सुरेश साहनी इत्यादि नेता शरीक होंगे । तैयारी को ले कर एक समीक्षा बैठक भी हुई।जिसमे जिला उपाध्यक्ष मंजू साह,राजद प्रवक्ता रवि मस्कारा ,राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ,राजद नेता राजेश साह, चंद्रशेखर प्रसाद ,उमेश प्रसाद...
भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण,अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने पर जताई प्रसन्नता!

भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण,अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने पर जताई प्रसन्नता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सोमवार को अचानक रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड,एक्सरे,जांच घर,इमरजेंसी,ओपीडी, दवा काउंटर आदि उन्होंने औचक निरीक्षण किया और कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विगत मार्च महीनें में मैंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मिलकर तथा विधानसभा सदन के मध्यम से भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के कमियों को निराकरण हेतु प्रश्न किया था। उन्होंने कहा कि मांग किये गए अल्ट्रासाउंड मशीन को अस्पताल में उपलब्ध देख कर खुशी की अनुभूति हुई। अब मेरे रक्सौल वासियों को अल्ट्रासाउंड करवाने हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।यह सुविधा हजार रुपए की जगह नि:शुल्क उपलब्ध हो रही है। उन्होंने जीविका रसोई का निरीक्षण किया और कहा कि इसका जल्द शुभारंभ होगा। इससे मरीजों...
जुआ के अड्डे पर पुलिस छापेमारी से भगदड़ में एक की मौत,परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का लगाया आरोप, एसपी ने किया एएसआई को लाईन हाजिर!

जुआ के अड्डे पर पुलिस छापेमारी से भगदड़ में एक की मौत,परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का लगाया आरोप, एसपी ने किया एएसआई को लाईन हाजिर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शनिवार को एक युवक की मौत तब हो गई,जब, भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में कथित रूप से संचालित जुआ के अड्डे पर नकरदेई पुलिस छापेमारी करने पहुंची और इसी बीच भगदड़ मच गई।मौत की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई।मौत के बाद जहां परिजन रो रो कर बेहाल हो गए,वहीं,ग्रामीण आक्रोशित हो गए।इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर छोड़ भागने का आरोप लगाया है।मौत के लिए पुलिस को आरोपित करते हुए जांच और कारवाई की मांग की है।पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी हुई।माहौल इस कदर बिगड़ा कि स्थानीय पुलिस को पांव खींचना पड़ा।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए  रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल इंस्पेक्टर नीरज कुमार ,आदापुर थानाध्यक्ष राजीव नयन प्रसाद, रामगढवा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान समेत अन्य पुलिस अधिकारी कैंप कर गए।देर रात्रि मामले में समझा बुझा कर शव को पोस्टमा...
बैंक से कैश निकाल कर जाते वक्त अपराधियो ने किया हमला,युवक के साहस से लूट का प्रयास विफल

बैंक से कैश निकाल कर जाते वक्त अपराधियो ने किया हमला,युवक के साहस से लूट का प्रयास विफल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अपराधियो के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने से नही चूक रहे।जिले में लगातार लूट की घटना हो रही है। इसी क्रम में ताजा घटना शुक्रवार को रक्सौल में घटित हुई,जिसमे दो अज्ञात बाइक सवारों ने रक्सौल निवासी अभिमन्यु कुमार से 316000 से भरा बैग पंकज चौक के पास लूटने का प्रयास किया,लेकिन,युवक के साहस से अपराधियो को सफलता नहीं मिल सकी। बताते हैं कि अभिमन्यु कुमार स्टेट बैंक के रक्सौल ब्रांच  से 3 लाख 16हजार रुपए निकासी कर बैंक से बाहर गेट पर पहुंचे और ई रिक्शा पर बैठ पंकज चौक तक पहुंचे। ई-रिक्शा से उतरने के बाद वह संगीता कुमारी गुप्ता के सीएसपी की ओर जाने को बढ़े।इसी बीच सभ्यता नगर नहरी रोड में  अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात युवको ने घेर कर उसके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बैग को अपने हाथ से छूटने नहीं दिया। इसी क्रम में दोनों ...
बहन के साथ सोई थी युवती, सुबह घर के पीछे खेत में मिली लाश; पेट पर चाकू मारने के निशान

बहन के साथ सोई थी युवती, सुबह घर के पीछे खेत में मिली लाश; पेट पर चाकू मारने के निशान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर (vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के दुबहा पंचायत के बख्तौरा गांव में शुक्रवार की सुबह घर के पीछे खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृत युवती के पेट पर चाकू मारने के निशान है और उसके गर्दन पर भी निशान पाए गए।जिससे लगता है कि गर्दन दबाने के बाद चाकू मार कर हत्या की गई है।शव देखे जाने के बाद गांव में कोहराम मच गया।चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सदल बल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान स्थानीय किशोरी प्रसाद कुशवाहा की मझली बेटी अमिशा कुमारी के रूप में की गई है। वह 18 साल की थी। खेत में शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां रंजना देवी, बहन अमृता और छोटे भाई सहित सभी का रो...
नगर पार्षद अनुरागिनी देवी ने रक्सौल शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाम मुक्त बनाने के लिए सभापति को लिखा पत्र

नगर पार्षद अनुरागिनी देवी ने रक्सौल शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाम मुक्त बनाने के लिए सभापति को लिखा पत्र

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगरपरिषद वार्ड नं 12 की पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति के सदस्य अनुरागिनी देवी ने नगरपरिषद सभापति धुरपति देवी को पत्र लिख कर रक्सौल नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं जाम मुक्त बनाने के लिए पांच बिंदुओं पर कार्य करने का सुझाव दिया है। जिसमें कहा गया है कि सर्व-प्रथम बाटा चौक से स्टेशन रोड में रेलवे की खाली पड़ी जमीनों के कुछ हिस्से को नगर परिषद द्वारा लीज पर लेने की पहल की जाय, जिसपर फुटपाथी दूकानदारों के लिए भेंडर जोन स्थापित कर अस्थाई रूप से उन्हें व्यवस्थित की जाय तथा उसी के कुछ हिस्से में पार्किंग की ब्यवस्था की जाय। दूसरा सुझाव नेपाली टेम्पूओं को जो रक्सौल में अबैध ब्यापार कर शहर को जाम मय एवं प्रदूषित कर रहे हैं, उन्हें मैत्री पुल के पर नोमेंस लैंड में भेजा जाय।तीसरे सुझाव में शहर में सरकारी जमीनों को चिन्हित कर उसका समुचित उपयोग जैसा की शौचालय, मुत्रालय या अन...
रक्सौल कस्टम के अधिकारियों ने लिया मध्य विद्यालय पंटोका का  जायजा,बालिका शौचालय निर्माण का दिया आश्वासन

रक्सौल कस्टम के अधिकारियों ने लिया मध्य विद्यालय पंटोका का जायजा,बालिका शौचालय निर्माण का दिया आश्वासन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पंटोका का बुधवार को रक्सौल सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) के अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया।उक्त टीम विद्यालय में बालिका शौचालय आदि की वस्तुस्थिति को समझा तथा उसके स्थाई निदान के उपाय सुझाए।जानकारी के मुताबिक,रक्सौल सीमा शुल्क विभाग के कस्टम सुप्रीटेंडेट कुमार शिवम आरके मिश्रा,विनय भूषण सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने रामवि पंटोका, राउमावि हरैया सहित आधा दर्जन विद्यालयों जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने संबद्ध विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं की अधत्तन स्थिति के साथ ही औसत उपस्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किया।मौके पर उपस्थित कस्टम अधीक्षक कुमार शिवम ने बताया कि उनका उद्देश्य सीमावर्ती विद्यालयों के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुलभ और अलग शौचालय मुहैया कराने है।इसी कड़ी में वे इन विद्यालयों में पहुंचे है।उनका कहना है कि विभाग...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा निर्मित प्याऊ का जीर्णोद्वार के उपरांत शुभारंभ,मिलेगी नि:शुल्क पेयजल सुविधा

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा निर्मित प्याऊ का जीर्णोद्वार के उपरांत शुभारंभ,मिलेगी नि:शुल्क पेयजल सुविधा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अन्तर्राष्ट्रीय संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा परमानेंट प्रोजेक्ट के तहत् वर्ष 2006 मे निर्मित प्याऊ का जिर्णोद्धार करते हुए उसे सुचारू किया गया।रक्सौल के मेन रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप अवस्थित स्थित प्याऊ का अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक  धीरेन्द्र कुमार एवं रक्सौल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार के द्वारा शुभारंभ करते हुए  जनमानस को समर्पित किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि चलते फिरते,आने जाने वाले राहगीरों को चौबीसों घंटे (24*7)शीतल पेय जल उपलब्ध होगा।  क्लब सदस्यों ने पदाधिकारीगण को पुष्पगुच्छ देकर कर सम्मानित करते हुए क्लब की डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी भेंट किया।इस मौके पर 12 मई 2023 को डंकन अस्पताल रक्सौल,में लायंस क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तवीरों को डीएसपी श्री कुमार ने सम्मान पत्र देकर सम्मानि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!