Tuesday, June 30

सीमांचल

बाल विवाह के रोकथाम हेतु रघुनाथपुर हाई स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह के रोकथाम हेतु रघुनाथपुर हाई स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।रामगढ़वा प्रखंड के शिवशंकर सिंह हाई स्कूल के प्रांगण में प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण द्वारा बाल विवाह रोक थाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी जन प्रतिनिधि, ग्रामीण महिलाएं पुरुष स्कूली छात्र एवं छात्रा, शिक्षक गण तथा मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया एसएसबी 47 वीं वटालियन इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक आशीष कुमार की उपस्थिति में बाल विवाह रोक थाम हेतु प्रयास संस्था की आरती कुमारी द्वारा शपथ दिलाई गई और वहां उपस्थित सभी को बाल विवाह से होने वाली दुष्परिणामों को बता कर जागरूक किया गया। साथ ही प्रयास हेल्प लाइन नंबर 9289692023 बताई गई। वही एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार द्वारा बाल विवाह, बाल यौन शौषण, बाल मजदूरी, मानव तस्करी रोक थाम हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रघुनाथपुर मुखिया जाने आलम द...
आदापुर के जमुनभार में महिला की संदेहास्पद मौत,पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पडताल

आदापुर के जमुनभार में महिला की संदेहास्पद मौत,पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पडताल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (Vor desk)।आदापुर थाना से सटे जमूनभार गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को कब्जे में ले लिया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। बताया गया है कि प्रथम दृष्टया उक्त महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल उसके पति मजबुल्लाह देवान को हिरासत में ले लिया है। मामले में मृतक के पिता नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत कनकपुर गांव निवासी हारून देवान ने बताया कि उसकी पुत्री रोजी खातून 30 वर्ष की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जमूनभार गांव निवासी स्व. मैनुद्दीन देवान के पुत्र मजबुल्लाह देवान से हुई थी। जिसे एक 5 वर्ष का लड़का व ढाई वर्ष की एक लड़की हुई है। वहीं शादी के बाद से ही उसके पति के द्वारा अपनी ...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए आंदोलन दूसरे दिन भी जारी,शनिवार को कैंडल जुलूस का होगा आयोजन

इंटरसिटी ट्रेन के लिए आंदोलन दूसरे दिन भी जारी,शनिवार को कैंडल जुलूस का होगा आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल द्वारा रक्सौल से पाटलिपुत्र के बीच इंटरसिटी ट्रेन के परिचालन के लिए जारी आंदोलन के दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन अनवरत चला। आदापुर और रामगढ़वा के लोग भी अपना समर्थ देते दिखे । पर रेल प्रशासन के द्वारा अभी तक इस पर कोई चर्चा या सुधि लेने को आगे नही आया। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।इधर,धरना स्थल पर राजद नेता राम बाबू यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमारे सामने भोजन कि थाली छीन कर नरकटियागंज और मोतिहारी को दे दिया गया है। जब मोतीहारी में 2 प्लेटफार्म है और वहा वासिंग की व्यवस्था नहीं है, तो रक्सौल से चलाया जा सकता है, जिस से आदापुर, भेलाही, रक्सौल, मासानाडीह, रामगढ़वा और धरमीनिया के यात्री लाभाविंत होंगे ।चार पांच स्टेशन बढ़ाने में सैकड़ो लोगों को लाभ होगा। फिर ये रेल का खेल क्यों और किसके इशारे पर हो रहा है? स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत...
आईपीएल 2023:नेपाल पुलिस ने ऑन लाइन सट्टेबाजी में भारतीय समेत चार लोगों को वीरगंज में रंगे हाथ पकड़ा

आईपीएल 2023:नेपाल पुलिस ने ऑन लाइन सट्टेबाजी में भारतीय समेत चार लोगों को वीरगंज में रंगे हाथ पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ऑन लाइन आईपीएल 2023 के लिए सट्टेबाजी खूब चल रही है।नेपाल में भी इसका खूब क्रेज और कमाई हो रही है ।इस बीच सट्टेबाजी में जुटे चार लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है । इसमें भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की देवरिया का निवासी मुन्ना उर्फ   धर्मनाथ प्रसाद जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नेपाल के बारा जिला के कलैया निवासी सरोज साह,सरलाही के रामनगर निवासी संतोष कुमार यादव,परसा जिला के वीरगंज वार्ड 24निवासी धुरेंद्र प्रसाद यादव को भी पकड़ा गया है।इन्हे वीरगंज  वार्ड 15 स्थित संजय श्रीवास्तव के तीन मंजिला मकान में बने ऊपरी तल्ले से पकड़ा गया है। डीएसपी दीपक गिरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये ऑन लाइन मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जीएनट की सट्टा बाजी में लिप्त हैं।छापेमारी के दौरान मोबाइल,लैपटॉप और 3लाख 90हजार ...
रक्सौल में दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील,जिला प्रशासन के द्वारा गठित टीम के  जांच व छापेमारी से मचा हड़कंप!

रक्सौल में दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील,जिला प्रशासन के द्वारा गठित टीम के जांच व छापेमारी से मचा हड़कंप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जांच करती टीम रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध और नियम को ताक पर रख कर धड़ल्ले चल रहे अल्ट्रासाउंड संचालकों के यहां जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के द्वारा छापेमारी व जांच से हड़कंप मच गया है।टीम ने शहर के दो अल्ट्रासाउंड में अनियमितता पाने के बाद सील कर दिया है।पहले दिन के इस अभियान के बाद कई अवैध अल्ट्रा साउंड संचालक भूमिगत हो गए हैं।यह अभियान पूरे अनुमंडल में चलाया जाना है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर शहर के दर्जनों अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में एसडीओ रविकांत सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी हुई। एसडीएम रविकांत सिन्हा के साथ एसडीपियो धीरेंद्र कुमार,अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अमित जायसवाल एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार द्वारा शहर के कुल 12 केंद्रों पर जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड के कागजात व वहां मौजूद ड...
एसएसबी की एएचटीयू और  प्रयास  संस्था की टीम द्वारा  रक्सौल बॉर्डर से दो नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू!

एसएसबी की एएचटीयू और प्रयास संस्था की टीम द्वारा रक्सौल बॉर्डर से दो नाबालिग लड़की को किया गया रेस्क्यू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू)क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल, द्वारा दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।बताया गया कि गुप्त सूचना पर मोहम्मद अली नामक व्यक्ति को तब पकड़ा जब वह नेपाल की एक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश में झांसा दे कर कर ले जाने की कोशिश में था। इसी दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा एक लड़का और एक लड़की को ऑटो से जाते देखा तो थोड़ा संदेह हुआ। संदेह के कारण जब दोनों को रोका गया, तब पता चला कि ये युवक उत्तर प्रदेश से इस नाबालिग लड़की को लेने आया था। एनजीओ प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर रक्सौल की आरती कुमारी द्वारा जब लड़की की काउंसिलिंग की गयी तब पता चला कि ऑन लाइन लुडो गेम खेलते समय व्यक्ति ने नेपाली नाबालिग लड़की से दोस्ती कर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर प्रेम का जाल फैलाया और मात्र तीन महीने में लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार कर लि...
बुनियाद केंद्र में दिव्यांगो और वरिष्ठ नागरिकों के बीच नि:शुल्क श्रवण यंत्र वितरित

बुनियाद केंद्र में दिव्यांगो और वरिष्ठ नागरिकों के बीच नि:शुल्क श्रवण यंत्र वितरित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के बुनियाद केंद्र में बुधवार को एक कार्यक्रम के बीच दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के बीच श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। रक्सौल बुनियाद केंद्र की प्रभारी डॉक्टर इमराना खातून की देख रेख में श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए डॉक्टर इमराना ने बताया कि पूर्व से बुनियाद केंद्र पर आए जिन लोगों की जांच की गई थी, उनके बीच हियरिंग एड का वितरण हुआ है। रक्सौल बुनियाद केंद्र से बुधवार को कुल 9 लोगों को हियरिंग एड दिया गया, जिसमे 3 दिव्यांग और 6 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। डॉक्टर श्रीमती खातून ने बताया कि रक्सौल में संचालित बुनियाद केंद्र से दिव्यांग, वृद्ध, विधवा महिला आदि लोगो को कई तरह की सुविधा निशुल्क दी जाती है। जिसमे आंख की जांच के बाद चश्मा वितरण, कान की जांच के बाद सुनने वाली मशीन का वितरण, दिव्यांग लोगों के लिए ट्राई साइकिल, फिजियोथेरेपी की सुविधा, स्...
प्रत्येक वर्ग के लोगों को बोलने की आज़ादी   बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान के कारण ही संभव :डॉ0 शमीम अहमद

प्रत्येक वर्ग के लोगों को बोलने की आज़ादी बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान के कारण ही संभव :डॉ0 शमीम अहमद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।राजद के द्वारा प्रदेश प्रायोजित अम्बेडकर परिचर्चा का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड आदापुर में डॉ मुराद आलम के आवास सह क्लीनिक के अहाते में अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजद कार्यकर्ताओं सहित दलित एवं महादलित वर्ग के लोगों की उपस्थिति रही।सभा को पंचायत,प्रखंड,जिला एवं राज्यस्तरीय नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधि मंत्री बिहार सरकार डॉ शमीम अहमद मंचासीन थे।उन्होंने कहा कि देश में आज प्रत्येक वर्ग के लोगों को जो बोलने की आज़ादी है वो बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान के कारण है लेकिन वर्तमान में भाजपा के द्वारा संविधान को कमज़ोर करने के लिए देश के नागरिकों को हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद एवं भेदभाव कराया जा रहा है।वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने मुख्य वक्ता ...
स्वास्थ्य मंत्री दफ्तर में नहीं बैठते ,ना मिलते हैं,बिहार में स्वास्थ्य सेवा का हो गया है बंटाधार  :विधायक प्रमोद सिन्हा

स्वास्थ्य मंत्री दफ्तर में नहीं बैठते ,ना मिलते हैं,बिहार में स्वास्थ्य सेवा का हो गया है बंटाधार :विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रधानमंत्री बनने बनाने से बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम को फुर्सत नहीं है।स्वास्थ्य मंत्रालय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है। वे दफ्तर में बैठते ही नहीं है,इसलिए उनसे मुलाकात भी नही होती।इसी कारण बिहार में स्वास्थ्य सेवा का बंटा धार हो चला है।अस्पताल  डॉक्टर और दवा की कमी से जूझ रहा है।उक्त बातें रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा कि यदि बिहार में एनडीए सरकार होती तो रक्सौल में 100बेड का सभी सुविधा संसाधन युक्त अनुमंडलीय अस्पताल बन गया होता।तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पिछले वर्ष 50बेड के अस्पताल उद्घाटन के वक्त यह घोषणा भी की थी।उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट की स्थापना भी होनी थी,जो नही हो सका है ।उन्होंने कहा कि मैंने बिह...
बाल विवाह रोकने हेतु प्रयास संस्था द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई गई शपथ

बाल विवाह रोकने हेतु प्रयास संस्था द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई गई शपथ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के आवाहन पर प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के एक्सिस टू जस्टिक परियोजना के द्वारा रक्सौल प्रखंड के अनुमंडलीय अस्पताल में बाल विवाह रोक थाम हेतु जागरूक किया गया।रक्सौल अनुमंडल के सभागार भवन में सभी एम.ओ, बीएचएम, बीएमसी, बीसीएम, एएनएम, नर्स, सीएचओ, जीएनएम, एएफ की उपस्थिति में प्रयास संस्था कि परामर्शदात्री आरती कुमारी द्वारा बाल विवाह सम्बंधित जानकारी देते हुए इसे कुरीति बताया गया और रोकने की अपील की गई। प्रयास जैक सोसाईटी के हेल्पलाइन नंबर 9289692023 कि जानकारी दी गई, जिससे बच्चो और बच्चियों को बाल विवाह से बचाया जा सके। इस दौरान वहां मौजूद अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य कर्मी को बाल विवाह में शामिल न हो तथा बाल विवाह नही करने और इसे रोकने की पहल करने की शप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!