Tuesday, June 30

सीमांचल

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर रक्सौल के लाल राहुल बने कस्टम इंस्पेक्टर, परिवार में हर्ष!

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर रक्सौल के लाल राहुल बने कस्टम इंस्पेक्टर, परिवार में हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 सभ्यता नगर निवासी मीरा देवी व हरिकिशोर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 की परीक्षा पास कर कस्टम विभाग में निरीक्षक बने है. राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावक व शिक्षकों को दिया है. इधर, राहुल की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष है. राहुल कुमार ने बताया कि उनका चयन कस्टम निरीक्षक (एक्जामिनर) के पद पर हुआ है.बता दे कि राहुल रक्सौल के पत्रकार मनोज गुप्ता के साले है. राहुल की सफलता पर हर्ष व्यक्त करने वालो में विवेक कुमार, रौशन कुमार, अनिकेत गुप्ता, गर्वित राज, प्रिती गुप्ता, डॉ हजारी प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, धीरज कुमार, हरिनारायण प्रसाद, शशिरंजन सिंह, प्रभात रंजन मिश्रा, संजय कुमार सहित अन्य शामिल है. ...
मातृ दिवस पर माहेर ममता निवास में स्वच्छ रक्सौल में बांटा अन्न-वस्त्र,किया गया रक्तदान

मातृ दिवस पर माहेर ममता निवास में स्वच्छ रक्सौल में बांटा अन्न-वस्त्र,किया गया रक्तदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मातृ दिवस के अवसर पर स्वच्छ रक्सौल के तत्वाधान में रक्त दान अभियान चलाया गया जिसमे सात रक्त वीरों ने रक्त दान किया।जिसका उद्देश्य अनेको माताओं बहनों पुत्रों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना था। वहीं,दूसरी ओर माहेर ममता निवास में अनेकों माताओं को मिठाई खिलाकर कर वस्त्र दान, अन्न दान कर मातृ दिवस समारोह मनाया । स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि माहेर ममता निवास में वहीं,माता बहन रहती है,जो अपनो के द्वारा ठुकराई गईं या असहाय हैं।ऐसे में उनके बीच खुशी बांटना अनुकरणीय है। इस मौके पर रक्त वीर अजय कुमार, परोपकार आजाद, श्लोक कुमार, अशोक यादव, आशीष गुप्ता, राम निवास यादव, राम बाबू प्रसाद इत्यादि ने रक्तदान किया। जबकि, वस्त्र दान करने वाले रमेश कुमार, अरविंद कुमार, अन्न दान कर्ता अजय कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार का सहयोग सराहनीय ...
एएचटीयू-एसएसबी एवं रक्सौल पुलिस के संयुक्त  ऑपरेशन में 8 लड़कियों और 3 लड़कों को कराया गया मुक्त,किया जाता था यौन शौषण!

एएचटीयू-एसएसबी एवं रक्सौल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 8 लड़कियों और 3 लड़कों को कराया गया मुक्त,किया जाता था यौन शौषण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नेटवर्किंग कम्पनी के चंगुल में फंसी थी युवतियां, नशा दे कर किया जाता था गलत काम रक्सौल।(vor desk)।डीएसपी धीरेंद्र कुमार, सीओ विजय कुमार के नेतृत्व में मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया कार्यालय 47वीं वाहिनी रक्सौल सशस्त्र बल न्याय केंद्र प्रोजेक्ट,प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर रक्सौल के संयुक्त अभियान में रक्सौल के सभ्यता नगर में छापेमारी कर 08 लड़कियों और 03 लड़को को मुक्त कराया गया।  रेस्क्यू की गई लड़कियों ने खुलासा करते हुए बताया कि रात में नशे की दवाई खिला कर सोने के बाद उनके साथ यौन शोषण किया जा रहा था, पर डर के कारण चुपचाप सह रही थी। सभी लड़कियाँ अनुसूचित जनजाति की हैं 07 लड़कियाँ झारखंड की और 01 बंगाल की थी। तीन पीड़ित लड़को से जानकारी मिली कि यदि उन्हें उनके 20 हजार रुपए वापस मिल जाते तो वो वापस चले जाते किंतु गरीब परिवार के हैं और उनके लिए ये रुपए बहुत बड़ी रक...
आदापुर के भूलेंद्र यादव एवं बनकटवा के ओम प्रकाश यादव को पटना में दिलाई गई राजद की सदस्यता

आदापुर के भूलेंद्र यादव एवं बनकटवा के ओम प्रकाश यादव को पटना में दिलाई गई राजद की सदस्यता

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता रामबाबू प्रसाद यादव के नेतृत्व में तथा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हाथों के द्वारा पटना पार्टी कार्यालय में आदापुर के समाजसेवी भुलेन्द्र कुमार यादव व बनकटवा समाजसेवी ओमप्रकाश यादव को राजद पार्टी में क्रियाशील सदस्यता ग्रहण कराया गया। उनके सदस्यता ग्रहण करने पर राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा उन्हे बधाई दी गई। ...
‘रक्सौल- पाटलिपुत्र इंटरसिटी ट्रेन’ को रि स्टोर के लिए आंदोलन की घोषणा ,पूर्वी चंपारण और रेल प्रशासन ‘एलर्ट मोड’ पर!

‘रक्सौल- पाटलिपुत्र इंटरसिटी ट्रेन’ को रि स्टोर के लिए आंदोलन की घोषणा ,पूर्वी चंपारण और रेल प्रशासन ‘एलर्ट मोड’ पर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।रक्सौल से पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोरोना काल में बंद कर दिया गया।अप्रैल में इस ट्रेन को मोतिहारी पाटलिपुत्र के नाम से मोतिहारी से चला दिया गया और रक्सौल वासी मुंह ताकते रह गए । कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल ने इसके लिए पहल किया कि रक्सौल से इस ट्रेन को रि स्टोर किया जाए।लेकिन,कोई सुनवाई नही हुई। इस बीच,रेल मंत्रालय और रेल प्रशासन को ज्ञापन दे कर स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने साफ किया की 14मई तक इंटर सिटी ट्रेन नही चली तो 15मई से आंदोलन होगा। रणजीत सिंह ने सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोकने,रेल ट्रैक पर खड़े हो कर चक्का जाम करने,क्रमिक आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी है। अब 15मई से आंदोलन शुरू होने की तैयारी है,जिसे टालने के लिए दबाव से ले कर जेल भेजने की धमकी शुरू हो गई है। खुद इस आशय का खुलासा रणजीत सिंह ने कि...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने किया विराट रक्तदान शिविर का आयोजन

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने किया विराट रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने शुक्रवार को विराट रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमे 17लोगों ने रक्तदान किया।इसमें बृजु प्रसाद, प्रसाद,लक्ष्मी रुंगटा, रेणु रुंगटा, नारायण रुंगटा, सुमित भारतिया, पंकज वर्णवाल, सीमा वर्णवाल, गोविन्द कुमार, राजू कुमार गुप्ता, सारिका जलान, हरीश खत्री, भावना चौहान, सन्नी कुमार पटेल, नूतन चौरसिया, गणेश अग्रवाल, नितीश कुमार, रिची रोहन आदि ने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।वहीं सफलतम कार्यक्रम आयोजन मे समाजसेवी फूलचंद अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर संस्था के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया , सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, लायन राजू कुमार गुप्ता,लायन रमेश कुमार,लायन नारायण रुंगटा,लायन रेणु रुंगटा,लायन नूतन चौरसिया, लायन सु...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा एसडीओ और डीएसपी का अभिनंदन सह सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार से एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात की। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को पुष्प गुच्छ एवं लायंस इंटरनेशनल का प्रतीक चिन्ह लेपल पिन लगा कर स्वागत एवं सम्मानित किया। दोनों पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं उत्साहवर्धन के लिए सम्मान पत्र देते हुए लायंस क्लब ने अपने सामाजिक कार्यो में अपनी सक्रियता से अवगत कराया।संबंधित पदाधिकारीगण ने भी रक्सौल शहर में फैले अव्यवस्था को बिभिन्न संगठनों के साथ सामंजस्य बैठा कर,दुरुस्त करने पर अपनी सक्रियता का पूर्ण भरोसा दिया। औपचारिक मुलाकात के पश्चात् कर्तव...
कर्नाटक की प्रचंड जीत पर रक्सौल में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न,फूटे पटाखे, बंटी मिठाई!

कर्नाटक की प्रचंड जीत पर रक्सौल में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न,फूटे पटाखे, बंटी मिठाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग बाटा चौक पर रक्सौल युवा कांग्रेस प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले कर्नाटक की प्रचंड जीत पर अबीर गुलाल मिठाई और पटाखे उड़ाकर जश्न मनाया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि" जितनी गालियां गिनाई उतनी सीटें भी नही आई" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो 750 किलोमीटर कर्नाटक से होकर गुजरी उसका सीधा असर कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला। साथ ही 40% की बात जो कहीं वो कहीं ना कहीं जनता के दिलो-दिमाग पर असर किया आने वाले वक्त में पांच वादें जो श्री राहुल गांधी ने किया है वो पुरी करेगी । क्योंकि मतदान के दिन जिस प्रकार लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार के मुद्दों पर गहरा प्रसार किया जिसके कारण 2...
पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे

पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● रक्सौल में पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे ● इस निर्णय में रेलवे द्वारा जनता के व्यापक हित को ध्यान में नहीं रखा गया, यह निर्णय तर्कसंगत नहीं, रेलवे द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार किये जाने की आवश्यकता है : डॉ. शलभ रक्सौल।(vor desk)।मोतिहारी से आरंभ की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस को रक्सौल जं. तक विस्तारित किये जाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे गए जन परिवाद पर पूर्व मध्य रेलवे ने अपना पक्ष रखा है। बताया है कि मोतिहारी से शुरू की गई ट्रेन रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के बजाय एक नई ट्रेन है। बोर्ड के निर्देशानुसार जीरो बेस टाइम टेबल के दौरान स्लिप सेवाएं वापस ले ली गई हैं। यह एक नई ट्रेन है और बोर्ड द्वारा पेश की गई है। रक्सौल में उक्त ट्र...
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बने प्रदेश महासचिव, दरभंगा विधान सभा का प्रभारी भी बनाया

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बने प्रदेश महासचिव, दरभंगा विधान सभा का प्रभारी भी बनाया

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।जनता दल (यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को प्रदेश महासचिव बनाते हुए दरभंगा जिले के जाले विधानसभा का प्रभारी पद के लिए मनोनित किया है। इसके लिए भुवन पटेल ने कहा कि मैं पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस भरोसा,आशा एवं उम्मीद के साथ मुझे जो पद पर बनाया गया है, मैं उस उम्मीद पर तन मन धन से खड़ा उतरने का अथक प्रयास करूंगा।इधर, पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक वीरेंद्र कुशवाहा, भेलाही पंचायत की मुखिया सुमन पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि मो. एहतेश्याम, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!